न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में नशे पर कड़ा प्रहार, 500 किलो गांजे से लदा ट्रक जब्त, टोंक पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजस्थान के टोंक में नेशनल हाईवे-52 पर 500 किलो गांजे से लदा ट्रक जब्त, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, नशे के खिलाफ डीएसटी की बड़ी कार्रवाई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 10 Jan 2026 4:45:22

राजस्थान में नशे पर कड़ा प्रहार, 500 किलो गांजे से लदा ट्रक जब्त, टोंक पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टोंक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टोंक से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-52 पर देवली के समीप टोंक पुलिस की स्पेशल टीम (डीएसटी) ने बीती रात 9 जनवरी को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। देवली थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने करीब 500 किलो गांजा से भरा एक ट्रक पकड़ा, जिसमें सवार दो आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि यह गांजा उड़ीसा से देवली के हनुमान नगर क्षेत्र तक पहुंचाया जाना था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने तस्करों की योजना पर पानी फेर दिया। जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य में अब तक की बड़ी बरामदगियों में शामिल मानी जा रही है।

भीलवाड़ा, अजमेर और टोंक में फैलाया जाना था जाल

सूत्रों के मुताबिक, इस नशीली खेप को छोटे-छोटे सप्लायरों के जरिए भीलवाड़ा, अजमेर और टोंक जिलों में खपाने की तैयारी थी। ट्रक पकड़े जाने के बाद अब देवली पुलिस और डीएसटी की टीमें इस पूरे तस्करी नेटवर्क की परतें खोलने में जुट गई हैं। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो लंबे समय से अलग-अलग जिलों में नशे की सप्लाई कर रहा था। टोंक एसपी राजेश कुमार मीणा के निर्देश पर डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने रणनीति तैयार की और तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की। इस कार्रवाई के बाद से तस्करी से जुड़े कई लोग भूमिगत हो गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल, नाकेबंदी में पकड़ा ट्रक

डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि जैसे ही मुखबिर से ट्रक के बारे में सूचना मिली, टीम पूरी तरह अलर्ट हो गई। तय योजना के तहत नेशनल हाईवे पर नाकेबंदी की गई और संदिग्ध ट्रक को रुकवाया गया। ट्रक में सवार चालक और उसके साथी से पूछताछ की गई तो वे घबरा गए। पुलिस को संदेह और गहरा हुआ, जिसके बाद ट्रक की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जब आरोपियों से गांजे से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई कागजात पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर ट्रक समेत पूरा माल जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस बात की जांच की जा रही है कि इस गिरोह के तार और किन-किन राज्यों व जिलों से जुड़े हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन