न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा बन सकती हैं इर्ष्या का कारण, इन तरीकों से संभाले स्थिति

हैं जिसके आगे चलकर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी हैं कि स्थिति को इस तरह संभाले कि बच्चों के जोश को कम ना करते हुए उनके मन में द्वेष भाव को ना पनपने दे। प्रतियोगिता की भावना अच्छी हैं लेकिन एक लिमिट तक। तो आइये जानते हैं ऐसे में पेरेंट्स अपने बच्चों को कैसे संभाले...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 3:43:07

बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा बन सकती हैं इर्ष्या का कारण, इन तरीकों से संभाले स्थिति

जब भी कभी घर में एक से ज्यादा बच्चे होते हैं तो देखा जाता हैं कि उनमें किसी भी काम को लेकर कॉम्पटीशन अर्थात प्रतिस्पर्धा लगी रहती हैं जो एक तरह से अच्छी बात हैं और यह उनकी ललक को दिखाती हैं। वहीँ कई बार यह उनकी यह प्रतिस्पर्धा इर्ष्या का कारण भी बन जाती हैं जिसके आगे चलकर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी हैं कि स्थिति को इस तरह संभाले कि बच्चों के जोश को कम ना करते हुए उनके मन में द्वेष भाव को ना पनपने दे। प्रतियोगिता की भावना अच्छी हैं लेकिन एक लिमिट तक। तो आइये जानते हैं ऐसे में पेरेंट्स अपने बच्चों को कैसे संभाले...

tips to handle jealousy in children,mates and me,relationship tips

उनकी एक दूसरे से तुलना न करें
बच्चे जैसा देखते और महसूस करते हैं वैसा ही वह व्यवहार करने लगते हैं। इसलिए सबसे पहले आपको खुद में यह बदलाव करना होगा कि आप उन्हें एक दूसरे से कंपेयर न करें। अगर आप उन्हें यह समझाएंगे कि वह एक दूसरे से किसी चीज में अच्छे या बुरे हैं तो वह हमेशा एक दूसरे के लिए नीचा दिखाने वाला और लड़ाई की भावना वाला भाव रखेंगे। इसलिए हमेशा केवल उनकी तारीफ करें लेकिन एक दूसरे से उनकी तुलना न करें।

उन्हें स्पष्टता के बारे में सिखाएं
अपने बच्चों को चीजों को स्पष्ट करना सिखाएं। उन्हें यह पता होना चाहिए कि अगर उनके भाई या बहन पढ़ाई में उनसे कमजोर हैं तो यह उनकी कमजोरी नहीं है बल्कि हो सकता है वह खेल कूद आदि में तेज हों। इसलिए किसी एक चीज को लेकर उनकी तुलना एक दूसरे से न करें। बल्कि उनकी एक कमजोरी के बदले दूसरी खूबी ढूंढें। ताकि वह एक दूसरे की कमजोरी में उनका साथ दे पाएं।

बाउंड्री सेट करें
थोड़ा बहुत मस्ती मजाक हर भाई बहन करते हैं और अगर कभी कभार वह मस्ती करते समय एक दूसरे की टांग खींच लेते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन उन्हें उनकी सीमा का पता होना चाहिए। उन्हें बताएं कि मजाक इतना ज्यादा भी नहीं होना चाहिए कि उससे दूसरे बच्चे की भावनाओं को ठेस पहुंचे। अगर दूसरा बच्चा मजाक में रो रहा है या उसे बुरा महसूस हुआ है तो ऐसी गलती या मजाक दोबारा न करने को कहें और इसे एक सबक की तरह प्रयोग करना सिखाएं।

tips to handle jealousy in children,mates and me,relationship tips

उनकी भावनाओं को समझें

बच्चा अपने आप को दूसरे से श्रेष्ठ तब दिखाता है जब उसे यह महसूस हो कि माता पिता उसकी भावनाओं की कदर नहीं कर रहे हैं या जब उन्हें यह महसूस होता है कि उनकी पूरे परिवार में कोई वैल्यू ही नहीं है। ऐसी स्थिति को अवॉइड करने के लिए उनके मन में क्या चल रहा है इस बारे में बात करें। अगर आपको लगता है कि आप दोनों बच्चों में एक जैसा व्यवहार नहीं कर रहे हैं तो इस बात पर गौर करें।

दोनों बच्चों की खूबियां गिनवाएं

एक बच्चे को उसकी खामी की वजह से गलत शब्दों का प्रयोग करने की बजाए उसे उसके अंदर छुपी खूबी के लिए शाबाशी दें। हो सकता है किसी दिन दोनों बच्चों में से एक बच्चे के अच्छे नंबर नहीं आए हों, तो इस स्थिति में अच्छे नंबर लाने वाले बच्चे की प्रशंसा करने के साथ साथ दूसरे बच्चे की कमी न निकालें बल्कि उसे भी उसकी किसी पिछली उपलब्धियों के बारे में शाबाशी दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर