न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन बातों से लगाए पार्टनर की लॉयल्टी का पता, फिर लें रिश्ते में जरूरी फैसला

किसी भी रिलेशनशिप में भरोसा समय के साथ ही विकसित हो पाता हैं और यह भरोसा ही होता हैं जो रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करता हैं। जब इस भरोसे पर शक होने लगता हैं तो यह रिश्ते में खटास पैदा करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 17 Mar 2023 4:08:20

इन बातों से लगाए पार्टनर की लॉयल्टी का पता, फिर लें रिश्ते में जरूरी फैसला

किसी भी रिलेशनशिप में भरोसा समय के साथ ही विकसित हो पाता हैं और यह भरोसा ही होता हैं जो रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करता हैं। जब इस भरोसे पर शक होने लगता हैं तो यह रिश्ते में खटास पैदा करता हैं। कई बार यह खटास बढ़ते हुए रिश्ते को खत्म करने की कगार तक भी पहुंचा सकती हैं। हमारे सामने ना जाने कितने ऐसे किस्से आते हैं जहां पर रिलेशनशिप में चीटिंग करने की बात सामने आती है। ऐसे में समझदारी हैं कि समय रहते अपने पार्टनर की वफादारी को जान रिश्ते को आगे बढ़ाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप पार्टनर की लॉयल्टी का पता लगा सकेंगे और जान सकेंगे कि आपको अपने रिश्ते को कहां लेकर जाना हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to check partner royalty check,relationship tips in hindi

मिलने से कतराना

रिलेशनशिप बनाए रखने के लिए एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना जरूरी होता है। अगर आपका पार्टनर आपकी हर बात को मना करने लग जाए और आपके साथ कहीं जाने या मिलने पर कतराने लगे तो ये आपके लिए खतरे की घंटी है।

फ्यूचर के बारे में बात ना करना

कोई पार्टनर अगर फ्यूचर के बारे में बात नहीं करता है तो इसका मतलब ये निकाला जा सकता है कि वो आपके प्रेजेंट में भी ठीक तरह से इन्वेस्टेड नहीं है। अगर कोई लंबे समय तक आपके साथ नहीं रहना चाहता है तो वो आपके लिए मौजूदा समय में भी सही नहीं होगा। एक लॉयल पार्टनर फ्यूचर की बातों को कभी इग्नोर नहीं करेगा और हमेशा उसके फ्यूचर में आप रहेंगी।

tips to check partner royalty check,relationship tips in hindi

क्या पार्टनर ने अपनी गलती मान ली

कई बार सामने वाला शख्स गलती करने के बाद एहसास होने पर माफी भी मांग लेता है, मगर आपका गुस्सा फिर भी शांत नहीं होता है। ऐसे में अगर आप रिश्ता खत्म करने जैसा कोई बड़ा फैसला कर लेते हैं, तो ये अपरिपक्वता कही जाएगी। इसलिए गलती की माफी मांगने पर सामने वाले इंसान को एक मौका देना बहुत जरूरी है, फिर गलती चाहे जितनी भी बड़ी हो। हां! एक बात ये भी है कि अगर सामने वाला शख्स बार-बार गलती करके आपको धोखा दे रहा है, तो आप ब्रेकअप के बारे में सोच सकते हैं।

आपको प्रायोरिटी देना बंद कर देना

अगर पार्टनर रिलेशनशिप के एक समय बाद अगर आपको प्रायोरिटी देना बंद कर दें तो ये संकेत ठीक नहीं है। अगर वो आपसे झूठ बोलकर दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे हैं, या कहीं ट्रिप पर जा रहे हैं और आपसे छिपा रहे हैं तो मान लीजिये कुछ गड़बड़ है।

tips to check partner royalty check,relationship tips in hindi

फ्लर्ट करना

आपके साथ होते हुए भी किसी और से फ्लर्ट करना और आपके पीठ-पीछे इस तरह की हरकतों को और ज्यादा करना ये कभी भी एक लॉयल पार्टनर का लक्षण नहीं हो सकता है। अगर आप उनकी इस हरकत से कंफर्टेबल नहीं हैं तो भी वो इंसान इस तरह की हरकतों को बंद नहीं करता। ऐसे में आपका पार्टनर की लॉयलटी पर शक करना वाजिब है। एक लॉयल पार्टनर ये समझेगा कि आपको किस चीज़ से परेशानी है और उसे कभी भी नहीं करेगा।

क्या वो आपकी फिक्र करते हैं

अगर आपके पार्टनर आपकी फिक्र करते हैं और हर मुश्किल में आपके साथ खड़े रहते हैं, तो उन्हें छोड़ने का फैसला सही नहीं है। उनकी फिक्र इस बात का सुबूत है कि आप उनके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। फिक्र करने का मतलब यह भी है कि वो आपको कभी भी खोना नहीं चाहेंगे। इसलिए छोटी-मोटी गलतियों को भूलकर आपको उन्हें उनकी गलती समझानी चाहिए और रिश्ते को आगे मजबूती से निभाने की कोशिश करनी चाहिए।

पार्टनर की राय न लेना

जब कपल्स रिलेशनशिप में रहते हैं तो वे डिसीजन भी म्युचली लेते हैं। लेकिन अगर आपका पार्टनर अब फैसले अकेले लेने लग गया है तो समझ लीजिए कि कुछ गड़बड़ है। यह संकेत है कि आपकी राय आपके पार्टनर के लिए मायने नहीं रखती।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आखिर नेपाल में अचानक कैसे आई इतनी भयानक बाढ़?, सामने आई चौंकाने वाली वजह
आखिर नेपाल में अचानक कैसे आई इतनी भयानक बाढ़?, सामने आई चौंकाने वाली वजह
नेपाल में फिर आ सकता है जलप्रलय? नदी के ऊपरी हिस्से में बनी रुकावट ने बढ़ाई चिंता
नेपाल में फिर आ सकता है जलप्रलय? नदी के ऊपरी हिस्से में बनी रुकावट ने बढ़ाई चिंता
नेपाल बाढ़ में फंसे पर्यटकों को लेकर बड़ा अपडेट, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल बाढ़ में फंसे पर्यटकों को लेकर बड़ा अपडेट, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में भीषण जलप्रलय से तबाही, 157 लोगों की मौत; 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता
नेपाल में भीषण जलप्रलय से तबाही, 157 लोगों की मौत; 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता
‘टॉक्सिक’ का ब्लॉकबस्टर आगाज, यश की फिल्म ने पहले दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘टॉक्सिक’ का ब्लॉकबस्टर आगाज, यश की फिल्म ने पहले दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू