न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 10 पॉइंट से जानें कैसे बढ़ाए खुद में आत्मविश्वास, बनेंगे आपके जीवन का मूलमंत्र

े। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं अपने अंदर के मनोबल को पहचानने की और इसे विकसित करते हुए सफलता की ओर अग्रसर होने की। इसलिए आज हम आपको खुद में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जो आपके जीवन का मूलमंत्र भी बन सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 12 Jan 2022 5:42:00

इन 10 पॉइंट से जानें कैसे बढ़ाए खुद में आत्मविश्वास, बनेंगे आपके जीवन का मूलमंत्र

जीवन में सफलता सभी पाना चाहते हैं और यह किसी से भी जुड़ी हो सकती हैं। जैसे कि अपने काम में सफलता या रिलेशनशिप में सफलता या किसी भी पड़ाव पर खुद को मजबूत दिखाना हो। इस सफलता को पाने के लिए जरूरी हैं कि आपमें आत्मविश्वास हो अन्यथा आप सफलता पाने से पहले ही हार मान जाएंगे और कभी भी आग नहीं बढ़ पाएंगे। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं अपने अंदर के मनोबल को पहचानने की और इसे विकसित करते हुए सफलता की ओर अग्रसर होने की। इसलिए आज हम आपको खुद में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जो आपके जीवन का मूलमंत्र भी बन सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to build self confidence,mates and me relationship tips

नकारात्मक विचारों से रहें दूर

आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय में सबसे पहले बात करेंगे विचारों की। जब दिल और दिमाग नकारात्मक विचारों से भर जाते हैं, तो आत्मविश्वास में कमी आने लगती है। जीवन की कुछ घटनाएं जैसे कि बार-बार रिश्ता टूटना, लंबे समय तक बीमार रहना, नौकरी न लगना, ये सब नकारात्मक विचार ला सकते हैं। ऐसी परिस्थितियों में अपने अंदर सकारात्मक विचारों को जागृत करें। इस दौरान यह सोचें कि आप ये सारे काम कर सकते हैं।

मनोबल बढ़ाने वालों के साथ रहें

अक्सर उन लोगों के साथ वक्त बिताएं, जिनके साथ आप एंजॉय करते हैं और जो आपका मनोबल बढ़ाने में मदद करते हों। ऐसा करने से अच्छा महसूस होगा व नकारात्मक विचारों से लड़ने में मदद भी मिल सकती है। बात-बात पर कोसने वाले और नीचा दिखाने वालों से दूर रहें। ऐसे लोगों की बातें सुनकर आत्मविश्वास घटता है। अगली बार जब भी किसी के साथ समय बिताने का प्लान बनाएं, तो ये बात दिमाग में अवश्य रखें।

गलतियां करने से न डरें

गलतियां करना कोई गुनाह नहीं है, इसलिए गलतियां करने से घबराना नहीं चाहिए। जब व्यक्ति किसी काम को पहली बार करने की कोशिश करता है, तो उसमें गलतियां होना स्वभाविक है। इसी वजह से गलती करने से न डरें, क्योंकि व्यक्ति गलती करके ही सीखता है और आगे बढ़ता है। हां, एक बार हुई गलती को दोबारा न दोहराएं। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। गलतियों को करने से डरने के बजाय कोशिश करें कि गलतियों से कुछ सीखें। गलती हर किसी से होती है, लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है कि इस बात से निराश हो जाएं। इस बात का ध्यान रहे कि गलती करने के बाद लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश को नहीं छोड़ना चाहिए। गलतियों से सीखें और आगे बढ़ने का प्रयास करें। इससे आपका आत्मविश्वास नहीं डगमगाएगा।

ज्ञान अर्जित करें

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए खुद का ज्ञान बढ़ाएं, क्योंकि ज्ञान अर्जित करके मनोबल बढ़ता है। किसी विषय पर जितना ज्ञान होगा, उतना ही कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। ज्ञान के लिए किताबों, मैगजीन, न्यूज पेपर या फिर इंटरनेट का सहारा ले सकते हैं। खासकर, अपने विषय जिसमें आपको करियर बनाना हो, उससे संबंधित ज्ञान को बढ़ाएं। कहते हैं कि समय, अनुभव और ज्ञान के आधार पर आत्मविश्वास विकसित होता जाता है। ये तरीका आत्मविश्वास बढ़ाने में बेहद काम आ सकता है।

tips to build self confidence,mates and me relationship tips

आई कॉन्टेक्ट के जरिए करें बात

किसी से भी बात करते समय नजरें मिलाकर रखें। ऐसा करने से खुद ही आत्मविश्वास बढ़ता है। कुछ गलत बोलने का डर और झिझक के कारण ही अक्सर लोग आंखें नहीं मिलाते। इस वजह से उनका आत्मविश्वास घटने लगता है। इस दौरान यह सोचें कि सामने वाला भी इंसान है और उससे भी गलती हो सकती है। साथ ही कुछ गलत कह जाएं, तो वो समझेंगे कि गलती से हो गया होगा।

सही शब्दों का चयन और बोलने की कला

सबसे जरूरी है बोलने की कला सीखना। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए यह जरूरी कदम होगा, जिसे अपनाना ही चाहिए। अगर आप लोगों के बीच में बोल नहीं पाते, तो इसकी शुरुआत अपनों से कर सकते हैं। शुरुआत में घर के सदस्यों व दोस्तों से बातें करें। इसके अलावा, छोटे-छोटे फंक्शन में अपना योगदान दें। ऐसा करने से आपके अंदर बोलने का कौशल आएगा। बोलने की कला सीखने के साथ ही सही शब्दों का चयन करना भी जरूरी है। इससे आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।

वक्त के साथ बदलें

कहते हैं कि परिवर्तन संसार का नियम है। ऐसे में आत्मविश्वास को बढ़ाने के उपाय में यह भी बेहद आवश्यक कदम होगा। समय के हिसाब से स्वयं को ढालें। लाइफस्टाइल से लेकर हर चीज में बदलाव जरूरी है। यह बेहद अधिक न भी हो, लेकिन कुछ हद तक बदलाव लाना चाहिए। ऐसा करने से खुद को खुशी मिलती है और ट्रेंडिंग चीजों को फॉलो करते रहने से मनोबल भी बढ़ता है।

डर का सामना करें

खुद पर संदेह करना बंद करें व जिस चीज से डरते हैं, उसका सामना करना सीखें। मनोबल बढ़ाने के उपाय में यह वाकई में बेहद काम आता है। अगर किसी काम को करने से डर लगता है और ऐसा लगता है कि वह नहीं हो पाएगा, तो उसे पूरी लग्न व मेहनत के साथ करने का प्रयास करें। ऐसा करने से आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।

tips to build self confidence,mates and me relationship tips

ड्रेसिंग सेंस डेवलप करें

ड्रेसिंग सेंस मनोबल को बढ़ाने में बड़ा काम आता है, इसलिए ऐसे कपड़े पहना करें, जो आपके शरीर पर अच्छे लगते हों। बॉडी के अनुरूप ही कपड़े खरीदें, क्योंकि ये ऐसे होने चाहिए, जो पर्सनालिटी में चार चांद लगा दें। दरअसल, जब अंदर से महसूस होता है कि कपड़े स्टाइलिश लुक दे रहे हैं, तो आत्मविश्वास अपने आप बढ़ने लगता है।

स्वयं के बारे में सोचें

खुद के बारे में सोचना इतना आसान नहीं होता, लेकिन यह जरूरी है। आप सोचें कि स्वयं के बारे में आप क्या राय रखते हैं और भविष्य में आप क्या पाना चाहते हैं। अगर खुद के बारे में कोई भी खराब राय हो, तो उसे बदलने की कोशिश करें। उसे बदलने के अपने उस कार्य और सोचने के तरीके दोनों में बदलाव लाना होगा। इन बातों से आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज