न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह रखें परिवार की खुशियों का ख्याल, थकान भरी लाइफ में मिलेगा सुकून

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप परिवार की खुशियां बढ़ा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 10:19:05

इस तरह रखें परिवार की खुशियों का ख्याल, थकान भरी लाइफ में मिलेगा सुकून

वर्तमान समय की जिंदगी भागदौड़ भरी हो गई हैं जिसमें लोग अपने दिन के कई घंटे काम में बिता देते हैं। ऐसे में लंबे व्यस्त दिन के बाद, आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता है। आप भले ही कितने ठाठ में क्यों न रह रहे हों, लेकिन परिवार के साथ रहने की जो खुशी होती है, वह और कहीं नहीं होती है। ऐसे में जरूरी है कि अपनी व्यस्ततम जीवनशैली में कुछ समय परिवार के लिए निकाला जाए ताकि आपको सुकून मिलने के साथ ही परिवार जुड़ा रहे। अपने परिवार को हमेशा सहेज कर रखना आपकी जिम्मेदारी है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप परिवार की खुशियां बढ़ा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to be happy family,mates and me,relationship tips

काम और फैमिली के बीच तालमेल बिठाएं

यदि आप एक हैप्पी फैमिली लाइफ जीना चाहते हैं, तो आपको अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच तालमेल बिठाने की जरूरत है। हालांकि ऐसा कर पाना थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं है। आप कोशिश करें कि अपने काम को इस हिसाब से मैनेज करें कि आप परिवार को भी समय दे पाएं। ऐसा न हो कि हर बार परिवार की जरूरतों या चाहतों के सामने आपका काम रोड़ा बनकर आए। पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ में से किसी एक को भी नजरअंदाज करना आपकी फैमिली लाइफ पर बुरा असर डाल सकता है।

हर दिन साथ में खाना खाएं

दिन में पूरा परिवार हर समय साथ हो, यह जरूरी नहीं है। लेकिन आप रात के समय यह नियम बना सकते हैं कि खाना सभी एक साथ बैठकर खाएंगे। जिससे रोजाना एक समय ऐसा होगा, जब पूरा परिवार साथ बैठेगा। आपस में बात करेगा। यह रिश्ते मजबूत बनाने का बेहतर तरीका है।

प्रशंसा करने और सराहना करने में कंजूसी ना करें

अगर आपके परिवार का कोई भी सदस्य अच्छा काम करता है तो उसकी प्रशंसा जरूर करें। खासतौर पर अपने बच्चों के अच्छे व्यवहार और आदतों के लिए उनकी प्रशंसा और सराहना करने से चूके नहीं।

tips to be happy family,mates and me,relationship tips

किचन में वक्त गुजारें

अगर खाना बनाने और परोसने में परिवार मिलजुल कर काम करता है तो आपस में प्रेम बढ़ता है। समय निकालकर किचन में मदद करें। केवल कुकिंग ही नहीं, हर तरह के काम में हाथ बटाएंं।

वीकेंड प्लान

हफ्ते में वीकेंड पर ऐसा प्लान जरूर बनाएं, जब सभी लोग साथ में बाहर जाएं। साथ घूमने-फिरने से आप एक पारिवारिक यादें बनाते हैं, जो जिंदगीभर आपके साथ रहती हैं और एक-दूसरे की अहमियत समझाती हैं।

मौज-मस्ती करें

अगर आपके पास कम वक्त होता है तो परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए टाइम निकालें। खूब मौज मस्ती करें और कम वक्त को ही यादगार और मजेदार बनाएं। साथ में गाना गाएं, डांस करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती