Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में इन बातों को लेकर कभी ना करें बहस, बनता हैं झगड़े का कारण

। अपनी लाइफ को खुशियों के साथ बिताना चाहते हैं तो आपको यहां बताई जा रही छोटी-छोटी और निरर्थक बातों पर पार्टनर संग झगड़ा करना बंद कर देना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Oct 2023 4:56:16

रिलेशनशिप में इन बातों को लेकर कभी ना करें बहस, बनता हैं झगड़े का कारण

किसी भी रिलेशनशिप में अनबन, नोंक-झोंक या बहस होना लाजमी हैं। दो लोग हमेशा ही किसी बात पर सहमत हों ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसे में कई बार ऐसे मुद्दे बनते हैं जिनपर दोनों पार्टनर के बीच बहस होती हैं। यह बहस कई बार झगड़ों का कारण भी बन जाती हैं जो रिश्ते के लिए अच्छा नहीं हैं। बात-बात में झगड़ा करने से आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आपको कुछ बातों को नजरअंदाज करने की जरूरत होती हैं ताकि दोनों के बीच का मतभेद बदलते हुए मनभेद में तब्दील ना हो। अपनी लाइफ को खुशियों के साथ बिताना चाहते हैं तो आपको यहां बताई जा रही छोटी-छोटी और निरर्थक बातों पर पार्टनर संग झगड़ा करना बंद कर देना चाहिए।
healthy relationship communication,conflict resolution in relationships,avoiding fights in love life,effective communication in relationships,relationship harmony tips,building a peaceful partnership,conflict-free relationship advice,maintaining understanding in relationships,emotional intelligence in love life,tips for peaceful relationships घरेलू काम को लेकर बहस

अगर आप मैरेड कपल हैं और दोनों ही वर्किंग हैं तो घरेलू कामकाज को लेकर विवाद होना आम बात है। ऐसे में घर आकर दोनों ही आराम करना चाहते हैं। अगर किसी एक पर घर के कामकाज का अधिक दबाव पड़ता है तो इससे तनाव बन सकता है। ऐसे में बहस करने की बजाय मिलजुल कर काम करना बेहतर है।

हर दिन की खीज-झुंझलाहट

जब आप किसी के साथ लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में होते हैं खासकर शादी के बाद तो जाहिर सी बात है पार्टनर की छोटी-छोटी बातें और बुरी आदतें आपको अच्छी नहीं लगतीं और परेशान कर सकती हैं। ऐसे में इन बातों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने से आपके रिश्ते में स्ट्रेस और टेंशन बढ़ेगा। लिहाजा इस तरह के मुद्दों में प्राथमिकता तय करें और जो बहुत ज्यादा गंभीर मुद्दे हों सिर्फ उसी पर पार्टनर से बात करें। याद रखें आप अपने जीवनसाथी की आलोचना नहीं कर रहे बल्कि उनके व्यवहार में सुधार लाने की कोशिश कर रहे हैं।

कम्यूनिकेशन गैप

समय के साथ रिश्तों में उबाहट आ जाती है और पार्टनर के साथ ठीक से बातचीत नहीं हो पाती। अगर आपका पार्टनर भी आपसे कम बात करता है तो इसकी वजहों को समझें और बात करने की कोशिश करें। ऐसी बातों पर बहस करना झगड़े को निमंत्रण देना है।

healthy relationship communication,conflict resolution in relationships,avoiding fights in love life,effective communication in relationships,relationship harmony tips,building a peaceful partnership,conflict-free relationship advice,maintaining understanding in relationships,emotional intelligence in love life,tips for peaceful relationships कौन सही कौन गलत

हैपी कपल कभी भी ब्लेम गेम नहीं खेलते यानी वे एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं करते। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप अपने पार्टनर को किसी बात के लिए दोषी ठहराएंगे तो जाहिर सी बात है वह भी किसी बात को खोजकर दोष आप पर मढ़ने की कोशिश करेंगे। लिहाजा अपने पार्टनर के नजरिए को समझने और स्वीकार करने की कोशिश करें। ऐसा करने से कौन सही-कौन गलत वाली परिस्थिति कभी आपके रिश्ते में नहीं आएगी।

खाने को लेकर तनाव

कपल्स के बीच में खाने की पसंद नापसंद को लेकर लड़ाई आम है। कई बार वे पार्ननर के हाथ से बनी डिश की बुराई करते हैं और यही से तनाव बन जाता है। ऐसे में बात को समझें और खोने का मेन्यू बनाकर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तय कर लिया करें। मिल बांट कर काम करें।

सोशल मीडिया हैबिट्स

इन दिनों गैजट्स और सोशल मीडिया अडिक्शन ज्यादातर लोगों में देखने को मिल रहा है और इस वजह से भी कई बार रिश्तों में दरार आ सकती है। लिहाजा अपनी या पार्टनर की सोशल मीडिया हैबिट्स के बारे में पहले से ही बात कर लें। उदाहरण के लिए अगर आपको सोशल मीडिया पर हर चीज पोस्ट करने की आदत है लेकिन पार्टनर प्राइवेट पर्सन है तो आपको उनसे बात करके ही चीजें पोस्ट करनी चाहिए। साथ ही दोनों को एक दूसरे के लिए कुछ टेक-फ्री टाइम भी निकालना चाहिए।

healthy relationship communication,conflict resolution in relationships,avoiding fights in love life,effective communication in relationships,relationship harmony tips,building a peaceful partnership,conflict-free relationship advice,maintaining understanding in relationships,emotional intelligence in love life,tips for peaceful relationships दोस्तों को लेकर अनबन

अक्सर लोग अपने लाइफ पार्टनर के दोस्त की हमेशा बुराई करते हैं जिससे बहस झिड़ सकता है। ऐसे में में आप आपस के मामलों को क्लियर करते चलें। इन बातों पर झगड़ने की बजाय हंसी मजाक में निकाल दें।

बीती बातों पर बहस न करें

जो बातें पहले हो चुकी हैं उन्हें फिर से बोलकर अपने रिश्ते को खराब करने से क्या फायदा। जब तक बात बहुत ज्यादा गंभीर, या किसी तरह की बेवफाई या तकलीफ देने वाली बात न हो तब तक पुरानी बातों को याद कर बहस बिलकुल न करें। क्योंकि ऐसा करने से आपके रिश्ते में और ज्यादा समस्याएं हो सकती हैं।

व्यस्तता को लेकर बहस

बिजी कपल के लिए एक दूसरे के लिए समय निकालना काफी मुश्किल भरा होता है। कई बार इसकी आदत ऐसी हो जाती है कि लोग पास बैठकर भी मोबाइल या इंटरनेट पर लगे रहते हैं। जिसकी वजह से बहस हो सकती है। इसका निदान निकालें और कोशिश करें कि साथ बैठकर समय गुजारें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology