न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शर्मीलेपन के कारण बर्बाद ना हो जाए आपकी फर्स्ट डेट, इन टिप्स की मदद से खुद को बनाए कॉन्फिडेंट

इस दौरान आपको कुछ तरीके अपनाते हुए खुद को कॉन्फिडेंट बनाने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अपने अधिक शर्मीलेपन और झिझक से निजात पा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Jul 2022 5:10:38

शर्मीलेपन के कारण बर्बाद ना हो जाए आपकी फर्स्ट डेट, इन टिप्स की मदद से खुद को बनाए कॉन्फिडेंट

हर व्यक्ति का अपना स्वभाव होता हैं जिसके अनुरूप ही वह किसी दूसरे से बातचीत करता हैं। सबसे ज्यादा परेशानी आती हैं शर्मीले स्वभाव के लोगों को, जो खुलकर अपनी बात नहीं कह पाते हैं। बात करें फर्स्ट डेट की तो आपके शर्मीलेपन के कारण यह बर्बाद हो सकती हैं। जरूरी नहीं कि आपका क्रश या पार्टनर आपकी इस झिझक को समझे और रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। ऐसे में आपकी लव स्टोरी शुरू होने के पहले ही खत्म हो जाती है। इस दौरान आपको कुछ तरीके अपनाते हुए खुद को कॉन्फिडेंट बनाने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अपने अधिक शर्मीलेपन और झिझक से निजात पा सकते हैं।

tips for your first date,mates and me,relationship tips

न होने दें आत्मविश्वास की कमी

कई लोगों का मानना है कि शर्माना बहुत बुरी आदत होती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। सबसे पहले खुद को इस बात का यकीन दिलाएं। जिससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा बल्कि आप झिझक भी महसूस नहीं करेंगे। अगर आप अपना आत्मविश्वास कम ना होने दें तो आपकी फर्स्ट डेट भी खास बन सकती है। बस आपको खुद को यकीन दिलाते रहना है कि आप हर काम कर सकते हैं। इसलिए पहली डेट पर जाने से पहले अपने आत्मविश्वास को कम ना होने दीजिए।

डर पर करें नियंत्रण

शर्मीले स्वभाव के लोगों में अक्सर इस बात का डर होता है कि अगर वह किसी से प्यार का इजहार करेंगे या डेट पर जाएंगे तो कहीं सामने वाला उन्हें मना न कर दें या बेइज्जती न हो जाए। मन में किसी न किसी बात का डर उन्हें अपनी भावनाओं को बाहर निकालने से रोकता है। धीरे धीरे ये डर कम होने के बजाए बढ़ता जाता है और भविष्य में रिश्ते पर भी असर पड़ता है। ऐसे में अपने डर पर नियंत्रण करें। बात को सोच समझ कर कहना अच्छी बात है लेकिन अधिक सोचना आपकी हिचकिचाहट को बढ़ा सकता है, इसलिए डर पर काबू पाते हुए खुल कर बात करने की आदत डालें। डेट पर जाने से पहले अपने अंदर के सारे डर निकाल दें और ये बिल्कुल न सोचें कि आपके पार्टनर को आपकी किसी भी बात का बुरा लग सकता है।

ऑनलाइन डेटिंग

अगर पर आप झिझक के कारण अपने पार्टनर से दिल की बात नहीं कह पाते तो उनके साथ ऑनलाइन डेटिंग करें। जो बातें आप सामने से नहीं कह सकते, वह चैट या मैसेजिंग के जरिए करें। जब आप दोनों एक दूसरे को समझने लगे और चैट में बात करने में हिचक कम हो जाएं तो काॅल पर बात शुरू करें। ऐसे में जब आप एक दूसरे के आमने सामने होंगे तो कम असहज महसूस करेंगे और खुलकर बात करना आसान हो जाएगा।

tips for your first date,mates and me,relationship tips

असहज न महसूस करें

कई बार लोग पहली डेट पर जाने से पहले अपने आपको लेकर काफी असहज महसूस करते हैं, जिसकी वजह से उनके अंदर हीन भावना पैदा होने लगती है। इसलिए डेट पर जाने से पहले अपना कॉन्फिडेंट ना कम होने दें और असहज तो बिल्कुल महसूस ना करें।

खुद से प्यार करें

अक्सर शर्मीले लोग दूसरों से अलग-थलग रहते हैं। वह ज्यादा लोगों के बीच घुल मिल नहीं पाते। इसकी एक वजह उनमें खुद को लेकर आत्मविश्वास की कमी होती है। हो सकता है कि आप दूसरे से खुद को कम समझते हों। लुक्स के मामले या अन्य किसी भी बात को लेकर आप असहज महसूस करते हैं इसलिए लोगों से कटे कटे से रहते हैं। लेकिन आपको समझना होगा कि अगर आप खुद को पसंद नहीं करेंगे तो दूसरा कैसे कर सकता है। वहीं इस बात से फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि आपको सामने वाला पसंद नहीं कर रहा, वह आपके लुक को कम समझ रहा है। जरूरी है कि आप अपने बारे में अच्छा सोचें और खुद से प्यार करें।

कॉन्फिडेंट पर्सनॉलिटी के साथ पेश आएं

कई लोग डेट पर जाने से पहले अपने लुक को लेकर काफी असहज महसूस करते हैं और आपकी यही हीन भावना डेट पर भारी पड़ सकती है। इसलिए किसी भी सूरत में डेट पर अपना कॉन्फिडेंस लो न होने दें। आपका आत्मविश्वास ही आपकी पर्सॉनेलिटी को निखारने का काम करता है।

नर्वस न फील करें

पहली डेट पर जानें से पहले हर कोई नर्वस फील करता है। ऐसे में स्वाभाविक है कि आप शर्मीले मिजाज के हैं तो आपको नर्वसनेस ज्यादा फील हो रही होगी। मगर डेट पर जाने से पहले आपको अपने अंदर के डर को बाहर निकाल देना है और नर्वस को गुडबाय कहना है।

आंखों में आंखे डाल कर करें बात

डेट पर अपने पार्टनर से नजरें चुरा कर बात करना आपके शर्मीले व्यवहार और कम आत्मविश्वास को दर्शाता है। इसलिए आप अपने साथी की आंखों में आंखें डाल कर बिना किसी संकोच के अपनी दिल की बात बयां करने की कोशिश करें। इसके लिए शीशे के सामने या फिर दोस्तों संग बात करते समय नजरें मिलाने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। आंखों में आंखें डालकर बात करने से शुरू में झिझक हो सकती है लेकिन इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता