न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप को मजबूत बनाए रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, बना रहेगा भरोसा

रिलेशनशिप की मजबूती आपसी समझ और भरोसे पर टिकी होती हैं। जब भी आप किसी नई रिलेशनशिप में आते हैं तो इसकी मजबूती बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी होती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती, आपके छोटे-छोटे प्रयास ही काफी होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Aug 2022 7:49:23

रिलेशनशिप को मजबूत बनाए रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, बना रहेगा भरोसा

रिलेशनशिप की मजबूती आपसी समझ और भरोसे पर टिकी होती हैं। जब भी आप किसी नई रिलेशनशिप में आते हैं तो इसकी मजबूती बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी होती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती, आपके छोटे-छोटे प्रयास ही काफी होते हैं। लेकिन कई बार इन छोटी बातों को नजरअंदाज करना रिश्ते में खटास ला देता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं अपने पार्टनर की भावनाओं को समझते हुए रिश्ते को संभालने की। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी बातें जिनका ध्यान रखकर आप रिलेशनशिप को मजबूत बनाए रख सकते हैं। इनसे आपका रिश्ता हमेशा खूबसूरती और प्यार से चलेगा।

tips for better relationship,relationship tips,relationship,relationship tips in hindi,good relationship

एक-दूसरे को समय दें

हालांकि काम की व्यस्तता के कारण आप रोज इस चीज पर ध्यान ना दे पाएं, परंतु अगर दिन के कुछ पल भी आप अपने पार्टनर के लिए निकाल पाते हैं, तो यह आपके रिश्ते को अच्छा बनाए रखने में मदद करता है। किसी भी रिश्ते में अपनापन और प्यार बनाए रखने के लिए एक दूसरे के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है। इससे आप एक दूसरे की खुशी और परेशानियों में भी भागीदार बने रह सकते हैं।

इम्प्रेस करने के लिए झूठ न बोलें

नए-नए रिश्ते में अकसर लोग सबसे ज्यादा गलती अपने बारे में बताने में करते हैं। पार्टनर को इम्प्रेस करने के लिए कोई भी ऐसी बात न कहें, जो गलत हो या जिसे आप भविष्य में साबित न कर पाएं। अगर आप रिलेशनशिप की शुरुआत में ही अपने, अपने परिवार, जॉब या अन्य किसी पर्सनल चीज के बारे में गलत या भ्रामक जानकारी दे देते हैं, तो आगे भविष्य में आपको उन्हीं बातों की वजह से अपने रिश्ते में परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इसलिए जब भी बोलें, सही बोलें।

tips for better relationship,relationship tips,relationship,relationship tips in hindi,good relationship

कोशिशों की सराहना करें

अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आप अपने साथी द्वारा की गई छोटी-छोटी कोशिशों की प्रशंसा करने से पीछे ना रहें। इससे आप और आपके पार्टनर के बीच एक खुशनुमा और प्यार भरा रिश्ता बना रहेगा। एक-दूसरे के प्रयासों की सराहना करने से आपके पार्टनर को पता चलेगा कि वह आपके जीवन में कितना महत्व रखता है।

बहुत ज्यादा पर्सनल लाइफ में घुसने की कोशिश न करें

रिलेशनशिप की शुरुआत में आप अपने पार्टनर के बारे में सबकुछ जान लेना चाहते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप सबकुछ शुरुआती दिनों में ही नहीं जान सकते हैं। अगर आपका पार्टनर आपके किसी सवाल को टालना चाहते हैं या खुलकर बात नहीं करना चाहते हैं, तो आपको उस बात को वहीं छोड़ देना चाहिए, खासकर बात जब पर्सनल लाइफ की हो। पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी आमतौर पर किसी को नहीं पसंद होती है। इसलिए बातचीत करने के दौरान खुद भी सहज रहें और पार्टनर को भी सहज रखें।

एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखें

रिश्तो में गरिमा बनाए रखना भी अन्य बातों की तरह महत्वपूर्ण है। जब तक आप में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रहेगी, आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। ध्यान रखें कि कभी भी क्रोध में एक दूसरे को नीचा दिखाने की गलती ना करें। और ना ही अपने अहम को बीच में आने दें। अन्यथा यह आपके रिश्ते के टूटने का एक बड़ा कारण बन सकता है।

tips for better relationship,relationship tips,relationship,relationship tips in hindi,good relationship

फ्यूचर के बारे में बात करें

कई बार लोग रिलेशनशिप की शुरुआत में अपने फ्यूचर के बारे में नहीं सोचते हैं, जिससे बाद में चलकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आप बातचीत को हल्का रखते हुए, लाइट मूड में अपने पार्टनर से बीच-बीच में इस बात का जिक्र करते रह सकते हैं कि आपका फ्यूचर प्लान इस रिलेशनशिप को लेकर क्या है और यही बात अपने पार्टनर से भी पूछ सकते हैं। इस तरह की बातें न करने से अक्सर लड़की या लड़के के परिवार की रूढ़िवादी मानसिकता, कास्ट, रिलीजन, कलर, बैकग्राउंड, फाइनेंशियल कंडीशन आदि को लेकर परेशानियां आती हैं। इसलिए इन बातों को पहले ही क्लियर कर लें और अपने भविष्य के बारे में एक ब्लू-प्रिंट बना लें।

एक-दूसरे को स्पेस दें

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो रिलेशनशिप में आने के बाद अपने पार्टनर की जिंदगी पर अपना हक समझने लगते हैं। ऐसे लोग पार्टनर पर हर समय नजर रखने लगते हैं या उससे हर समय हर मोमेंट की जानकारी मांगने लगते हैं। इस तरह का रिलेशनशिप ज्यादा दिन नहीं टिक सकता है। इसलिए पार्टनर के पर्सनल स्पेस को महत्व दें और हमेशा उतना ही पूछें, जितने का तत्कालीन बातचीत से या स्थितियों से संबंध हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती