न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं में पेरेंट्स भी दे उनका साथ, इस तरह बने उनका सपोर्ट सिस्टम

स समय में अभिभावको की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है जिसमें उनका उसका सपोर्ट सिस्टम बनकर उन्हें हौसला दिया जा सके। जानें इसके लिए पेरेंट्स को क्या करना होगा...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Mar 2022 5:44:50

बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं में पेरेंट्स भी दे उनका साथ, इस तरह बने उनका सपोर्ट सिस्टम

कोरोना की महामारी इस समय बहुत कम हैं जिसके चलते सभी राज्यों और केंद्रीय बोर्ड में परीक्षाएं ऑफलाइन कराई जा रही हैं। कोरोना के कारण पीछले दो साल कई बच्चे ऑफलाइन परीक्षा में नहीं बैठे हैं तो ऐसे में बच्चों कपर बोर्ड परीक्षाएं देने का भार अधिक हैं। कई बार इस भार के चलते बच्चे डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते हैं। लेकिन ऐसे में पेरेंट्स को बच्चों का सपोर्ट सिस्टम बनने की जरूरत हैं जहां उन्हें बच्चों को टोकना, ताने मारने की जगह उन्हें आत्मविश्वास देने की जरूरत हैं ताकि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित कर सकें। इस समय में अभिभावको की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है जिसमें उनका उसका सपोर्ट सिस्टम बनकर उन्हें हौसला दिया जा सके। जानें इसके लिए पेरेंट्स को क्या करना होगा...

tips for  parents to support  their children in board examinations,mates and me,relationship tips

भावनात्मक सपोर्ट दें

अक्सर इन दिनों में बच्चे अपने कोर्स को लेकर घबरा जाते हैं अथवा एक्जाम फोबिया से ग्रस्त हो जाते हैं उन्हें लगता है कि यदि वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो ऐसे में आपका दायित्व है कि आप उन्हें समझााएं कि उनके मार्क्स कम आएं या अधिक आप हर हाल में उनके साथ हैं। समय निकालकर आप उनसे पढाई के अलावा अन्य विषयों पर खूब बातें करें ताकि आप उनके मन की बातों को पढकर उपयुक्त मार्गदर्शन प्रदान कर सकें।

तुलना न करें

मेरी सहेली की बेटी रोज 10 घंटे पढाई करती है और एक तुम हो कि 2 घंटे भी एक जगह नहीं बैठते। इस प्रकार की तुलनात्मक बातें बच्चे को मानसिक रूप से आहत करतीं हैं क्योंकि जिस प्रकार अपनी किचिन में आपका काम करने का अपना तरीका होता है उसी प्रकार हर बच्चे का भी अपनी पढाई का एक तरीका, योग्यता और क्षमताएं होती हैं और वह उसी के अनुसार अपना अध्ययन करता है।

ताना न मारें

तुम कुछ नहीं कर सकते, भगवान जाने तुम्हारा क्या होगा, जैसे ताने या कटु वचन कहकर अपने बच्चे को आहत बिल्कुल भी न करें। ध्यान रखिए कि वर्तमान समय में अंको की अधिकता किसी भी अच्छे कालिज में एडमीशन होना सुनिश्चित नहीं करता और न ही एक कक्षा के अधिक मार्क्स से बच्चे का जीवन बनता बिगड़ता है हां इस प्रकार के वाक्यों से आप अपने और बच्चे के मध्य एक दूरी अवश्य स्थापित कर लेते हैं।

tips for  parents to support  their children in board examinations,mates and me,relationship tips

स्वस्थ पारिवारिक माहौल दें

कई परिवारों में पति पत्नी आपस में लड़ते झगड़ते रहते हैं, अथवा अत्यधिक मेहमानों का आवागमन होता रहता है ऐसे में बच्चे के लिए पढाई कर पाना अत्यंत मुश्किल हो जाता है। इस समय आवश्यक है कि आप अपने बच्चे को घर में एक स्वस्थ वातारण प्रदान करें ताकि वह बिना किसी व्यवधान के अपनी पढाई पूरी कर सकें। बच्चे की परीक्षा के दिनों में टी। वी।, नेट आदि बंद करके कर्फ्यू जैसा माहौल बनाने की अपेक्षा घर के वातावरण को सरल और सहज रखें ताकि बच्चा भी परीक्षा को हौव्वा न समझकर एक सहज प्रक्रिया समझें।

डाइट का रखें विशेष ध्यान

बच्चा इन दिनों बहुत पढाई करता है ऐसे में आप उसकी डाइट और समय पर भोजन देने का ध्यान रखें उसे पौष्टिक भोजन के साथ साथ बिना तला भुना और ऐसा भोजन खाने को दें जिससे उसे अधिक आलस्य और नींद न आए। इस समय फास्ट फूड के स्थान पर ताजे फलों का ज्यूस, बादाम, अखरोट और भुने मखाने जैसे मेवे और हरी सब्जियां खाने को दें।

tips for  parents to support  their children in board examinations,mates and me,relationship tips

मार्क्स का प्रेशर न बनाएं

90 प्रतिशत मार्क्स नहीं आए तो एडमीशन नहीं मिलेगा अथवा फलाने का बेटा क्लास में टॉप करता है तो तुम्हें भी करना है के स्थान पर बच्चे को सदैव अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित करें ताकि बच्चा बिना किसी दबाब के उत्तम प्रदर्शन कर सके। ध्यान रखिए कि आपके द्वारा दिया गया किसी भी प्रकार का तनाव परीक्षा में बच्चे की परफार्मेंस को प्रभावित करता है। यदि बच्चा स्वयं ही किसी प्रकार का तनाव ले रहा है तो भी उसे समझाएं कि यह परीक्षा ही जिंदगी की अंतिम परीक्षा नहीं है भविष्य में अनेंकों अवसर उसे स्वयं को प्रूव करने के मिलेंगें।

मददगार बनें

जब परीक्षा एकदम सिर पर होती है तो कुछ बच्चे घबरा जाते हैं और कैसे पढें, क्या तरीके अपनाएं पढाई के, या फिर कैसे रिवीजन करें जैसी बातों से दोचार होते होते परेशान हो जाते हैं। हो सके तो उन्हें स्वयं गाइड करें अथवा अपने किसी परिचित षिक्षक से मदद लेने को कहें ताकि बच्चा अपना खोया आत्मविश्वास प्राप्त कर सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत