न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ते में आई बोरियत का कारण बन सकती हैं ये बातें, जानें और करें इन्हें दूर

जब हम किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो उसके उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ता हैं। रिश्ते में आने वाले ये उतार-चढ़ाव रिश्ते को मैच्योर बनाने का काम करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 May 2023 10:37:22

रिश्ते में आई बोरियत का कारण बन सकती हैं ये बातें, जानें और करें इन्हें दूर

जब हम किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो उसके उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ता हैं। रिश्ते में आने वाले ये उतार-चढ़ाव रिश्ते को मैच्योर बनाने का काम करते हैं। हेल्दी रिलेशनशिप के लिए रिश्ते में सुख-दुख, प्यार, मनमुटाव सभी चीजों का होना जरूरी हैं। लेकिन कई बार देखने को मिलता हैं कि समय के साथ रिश्ते में बोरियत आने लगती हैं और दोनों पार्टनर के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। इन दूरियों को कम करने के लिए जरूरी हैं कि आप रिश्ते में आई बोरियत के कारणों की पहचान करें। इन्हीं कारणों से समय के साथ रिश्ते कमजोर होते जाते हैं और कई बार इन्हें तोड़ने की भी नौबत आ जाती है। तो आइये जानते हैं इन कारणों के बारे में और समय रहते इन्हें दूर करें।

relationship boredom causes,factors that lead to relationship boredom,boredom triggers in relationships,relationship monotony factors,causes of boredom in romantic relationships,signs of relationship stagnation,relationship routine and boredom,lack of excitement in relationships,boredom-inducing habits in couples,relationship complacency and boredom,relationship boredom prevention,relationship spark loss causes,common causes of relationship dullness,identifying relationship boredom factors,overcoming relationship boredom

सिर्फ जिम्मेदारी निभाना

एक बॉयफ्रैंड, गर्लफ्रैंड, पति, पत्नी, मां, बाप आदि के रूप में हम सबकी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं, जिन्हें हम आसानी से निभाते हैं। मगर सिर्फ जिम्मेदारियों को पूरा करने का नाम प्यार नहीं हो सकता है। इसलिए रिश्ते को बोर होने से बचाने के लिए जरूरी है कि आप कभी-कभार अपनी जिम्मेदारियों और अपने पार्टनर की एक्सपेक्टेशन (उम्मीद) से ज्यादा खुशियां उन्हें दें। इसके लिए आप सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं, उन्हें डिनर, डेट या मूवी के लिए ले जा सकते हैं या किसी दिन खुद खाना बनाकर उन्हें अपने हाथों से खिलाएं।

रोमांच का अभाव


अगर आपने जीवन में रोमांस की कमी है तो ये आपके रिश्ते को भी बोरिंग बना देगी। ऐसे में इस बात का बहुत खास ध्यान रखें कि पार्टनर के साथ कभी भी रोमांच का अभाव ना हो। कोशिश करें कि अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएं। ऐसा करने से रिलेशन को बोरिंग होने से बचाया जा सकता है और साथ ही रिश्ते में मिठास आती है।

relationship boredom causes,factors that lead to relationship boredom,boredom triggers in relationships,relationship monotony factors,causes of boredom in romantic relationships,signs of relationship stagnation,relationship routine and boredom,lack of excitement in relationships,boredom-inducing habits in couples,relationship complacency and boredom,relationship boredom prevention,relationship spark loss causes,common causes of relationship dullness,identifying relationship boredom factors,overcoming relationship boredom

खुद के लिए समय ना मिल पाना

अगर आप खुद के लिए समय नहीं निकालेंगे तो खुद को खुश भी नहीं रख पाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि आप अकेले भी समय बिताएं और खुद के शौक आदि को पूरा करें। ऐसा करने से आप पार्टनर और अपने लिए स्पेस निकाल पाएंगे। बेहतर रिलेशन के लिए पर्सनल स्पेस भी जरूरी है। इसके लिए आप अकेले या दोस्तों के साथ कभी कभी वक्त गुजारें और घूमने जाएं।

प्यार जाहिर न करना

कई बार कुछ लोग कम 'एक्सप्रेसिव' होते हैं, यानी ऐसे लोग महसूस तो करते हैं, मगर उसे ज़ाहिर नहीं कर पाते हैं। भारतीय पुरुषों-महिलाओं में ये बात शायद अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा पाई जाती है। बच्चे होने के बाद अक्सर लोग खुद को गंभीर दिखाने लगते हैं, जिसके कारण उनकी जिंदगी बोरिंग होने लगती है। अगर प्यार हर उम्र में किया जा सकता है, तो इसे ज़हिर भी किसी भी उम्र में किया जा सकता है, हां तरीके बदल सकते हैं। जैसे- काम से लौटने के बाद अपने पार्टनर को गले लगाना, कहीं बाहर जाने पर बीच-बीच में उनका हाल-चाल पूछना, बिना किसी कारण उन्हें बांहों में भरना आदि।

relationship boredom causes,factors that lead to relationship boredom,boredom triggers in relationships,relationship monotony factors,causes of boredom in romantic relationships,signs of relationship stagnation,relationship routine and boredom,lack of excitement in relationships,boredom-inducing habits in couples,relationship complacency and boredom,relationship boredom prevention,relationship spark loss causes,common causes of relationship dullness,identifying relationship boredom factors,overcoming relationship boredom

फिजिकल रिलेशनशिप तक सिमित रहना

बहुत सारे पति-पत्नी और लवर्स के बीच रिश्ते इसलिए उबाऊ होते हैं, क्योंकि उनका रिलेशन एक समय के बाद आकर केवल फिजिकल रिलेशनशिप पर रुक जाता है। ये रिश्ते में बोरियत का बड़ा कारण होता है। सेक्स लाइफ को रोमांचक बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आपके बीच फोर प्ले, डर्टी टॉक जैसी चीजें हमेशा जिंदा रहें।

हंसने-हंसाने की कोशिश न करना

हर समय गंभीरता का लबादा ओढ़े रहने से आप असल में 'बेवकूफ' लगते हैं। कई बार लोग अपनी पति-पत्नी, बच्चों या मां-बाप के समय गंभीर बने रहना चाहते हैं। इस आदत के कारण भी रिश्ता बोरिंग होता है। अगर आपका ह्यूमर अच्छा नही है, फिर भी आपको घर में माहौल को खुशनुमा बनाए रखने के लिए अपने पति-पत्नी, बच्चों, गर्लफ्रैंड, बॉयफ्रैंड को किसी न किसी जरिए से हंसाने की कोशिश करते रहना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?