न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपका इम्प्रेशन खराब कर सकती हैं ऑफिस पार्टी के दौरान की गई ये गलतियां

नौकरी पेशा लोगों के लिए उनका ऑफिस ऐसी जगह होती हैं जहां वे अपने घर से ज्यादा एक्टिव समय गुजारते हैं क्योंकि घर पर तो ज्यादातर समय रात को सोने में चला जाता हैं। ऐसे में ऑफिस के दौरान अपने कलीग्स और बॉस पर अच्छा इम्प्रेशन जमाते हुए उनके साथ रिश्ते अच्छे बनाने की कोशिश की जाती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Aug 2022 3:05:39

आपका इम्प्रेशन खराब कर सकती हैं ऑफिस पार्टी के दौरान की गई ये गलतियां

नौकरी पेशा लोगों के लिए उनका ऑफिस ऐसी जगह होती हैं जहां वे अपने घर से ज्यादा एक्टिव समय गुजारते हैं क्योंकि घर पर तो ज्यादातर समय रात को सोने में चला जाता हैं। ऐसे में ऑफिस के दौरान अपने कलीग्स और बॉस पर अच्छा इम्प्रेशन जमाते हुए उनके साथ रिश्ते अच्छे बनाने की कोशिश की जाती हैं। इस बोंडिंग को बढ़ाने के विचार से ही ऑफिस में किसी ना किसी तरह की पार्टी का आयोजन होता रहता हैं, तो आप इस ऑफिस पार्टी में जरूर शामिल हों। ऑफिस पार्टी वह टाइम होता है जब आपको अपने कॉलीग्स को और बेहतर तरीके से जानने का मौका मिलता है। ऑफिस में आपका इम्प्रेशन भले अच्छा हो, लेकिन ऑफिस पार्टी के दौरान की गई कुछ गलतियां आपका इम्प्रेशन खराब कर सकती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

party tips,mistakes made during office party

टाइम पर पहुंचें

अगर आप ऑफिस पार्टी में टाइम पर पहुंचेंगे तो इससे आपको सीनियर से बात करने का समय मिलेगा। ऑफिस में काम के दौरान ऐसा मौका शायद दी मिल पाता होगा। इसीलिए ऑफिस पार्टी में टाइम पर पहुंच कर आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।

बिन बुलाए मेहमान को न लेकर जाएं

कई बार ऑफिस पार्टी सिर्फ कर्मचारियों के बीच की गैदरिंग होती है। अगर आपको पार्टी के लिए आमंत्रित किया जाता है तो इसका मतलब ये नहीं होता कि आप अपने साथ पत्नी या बच्चों को लेकर पार्टी में जाएं। पार्टी में किसी साथी को ले जाने से पहले ये जान लें कि पार्टी कर्मचारियों तक सीमित है या आप अपने साथ किसी साथी को ला सकते हैं। आपके साथ कितने लोगों के शामिल होने की अनुमति है? परमिशन मिलने के बाद ही अपने साथ किसी और मेहमान को ले जाएं। बिना बुलाए पार्टी में किसी और को ले जानें से आपकी छवि खराब हो सकती है।

सीमित मात्रा में पिएं

ऑफिस पार्टी में अक्सर ड्रिंक्स भी होती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप शराब का सेवन कर रहे हैं तो सीमित मात्रा में ही पिएं। हद से ज्यादा शराब पीकर मदहोश न हों। पार्टी में नशे की हालत में गलत बातें, हरकतें या डांस आदि से बचें। ऐसा करने से आप अपने सहकर्मियों के बीच हंसी का पात्र बन सकते हैं।

गाॅसिप से बचें

ऑफिस पार्टी में सभी कर्मचारियों के पास मौका होता है कि वह कामकाज से अलग कुछ बातचीत कर सकते हैं। लेकिन पार्टी में किसी तरह के गाॅसिप से बचें। ऑफिस के लोगों की ही बुराई या अन्य किसी तरह की शिकायत पार्टी में न करें। सोच समझ कर शब्दों का चयन करें। मस्ती मजाक में कुछ ऐसा न कह दें कि पार्टी में माहौल खराब हो जाए।

party tips,mistakes made during office party

लोगों को इग्नोर करने से बचे

ऑफिस की पार्टियों में अकसर ऐसे लोगों से मुलाकात होती होगी जिन्हें आपने कभी ऑफिस में देखा नहीं होगा। सबसे घुलने-मिलने की कोशिश करें, क्या मालुम आगे कोई कभी काम आ जाए। अपने ग्रुप या अपने डिपार्टमेंट के लोगों के साथ केवल रहने से आपका इंप्रेशन खराब बनेगा।

कपड़ो पर दें विशेष ध्यान

पार्टी को लेकर उत्साह में लोग अक्सर ऐसे कपड़े पहनकर पहुंच जाते हैं जो उनके लिए और सहकर्मियों की नजरों के लिए असहज हो सकते हैं। ऑफिस पार्टी में सोबर कपड़े पहनकर ही जाएं। महिलाएं खासकर रिवीलिंग कपड़े पहनने से बचें। ऑफिस पार्टी को भी गंभीरता से लें। इसमें न सिर्फ ऑफिस के आपके कॉलीग्स बल्कि आपके बॉस भी शरीक होते हैं। ऐसे में जींस और टी-शर्ट पहनकर जाना यह इंप्रेशन दे सकता है कि आप इस पार्टी में बेमन से आए हैं। यह आपकी इमेज पर अच्छा असर नहीं डालेगा। डीप नेक ड्रेस से बचें, यह आपको सेक्सी तो दिखाएगी लेकिन लोगों पर अच्छा इंप्रेशन नहीं छोड़ेगी। चाहे कितनी भी जल्दी हो कपड़ों को आयरन करना न भूलें। स्पोर्ट्स शूज किसी भी तरह से पार्टी के लिए सही नहीं है। यह न तो आपके कपड़ों को सूट करेंगे और न ही इवेंट को।

बॉस की चापलूसी न करें

अगर आपको लगता है ऑफिस पार्टी एक ऐसा टाइम होता है जब आप बॉस से मीठी-मीठी बातें कर इंप्रेशन बना सकेंगे तो आप गलत हैं। ऐसी गलती बिल्कुल न करें। ध्यान रहे आपका बॉस आपसे ज्यादा स्मार्ट है और उन्हें समझने में देर नहीं लगेगी। इसके अलावा ऐसा करने से बॉस की नजर मे आपका इंप्रेशन निगेटिव बन सकता है।

ऑफिस की बात न करें

कर्मचारियों को कामकाज से अलग आराम और मनोरंजन देने के उद्देश्य से पार्टी का आयोजन होता है। लेकिन ऑफिस पार्टी में जब आप कामकाज की ही बात करेंगे तो अन्य लोग आपसे दूर भागेंगे। अपने जूनियर कर्मचारियों को काम के लिए निर्देशित करना, किसी काम में गलती होने की बात पर पार्टी में सहकर्मी को डांटना या बाॅस से ही लगातार किसी प्रोजेक्ट आदि पर बात करते रहने से सहकर्मी आपसे परेशान हो जाएंगे।

फ्लर्ट न करें

अगर आपका बिहेवियर फ्लर्ट करने वाला है तो खुद पर थोड़ा कंट्रोल रखें। आपके इस एटीट्यूड से लोग भले थोड़े देर के लिए एन्जॉय करें लेकिन बाद में आप ऑफिस गॉसिप के शिकार हो जाएंगे। अगर आपका ऑफिस में कोई क्रश है तो एप्रोच करने के लिए ऑफिस पार्टी का समय गलत साबित हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?