न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेटिंग से जुड़ी हैं कई गलतफहमियां, दिमाग में पैदा होने वाले इन 5 डर को निकालना जरूरी

डेटिंग वह तरीक़ा है, जिसके माध्यम से आप अपने लिए परफ़ेक्ट पार्टनर की तलाश करते हैं। पर कई ऐसे लोग हैं, जो डेट पर जाने के नाम...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 30 May 2021 6:50:00

डेटिंग से जुड़ी हैं कई गलतफहमियां, दिमाग में पैदा होने वाले इन 5 डर को निकालना जरूरी

डेटिंग वह तरीक़ा है, जिसके माध्यम से आप अपने लिए परफ़ेक्ट पार्टनर की तलाश करते हैं। पर कई ऐसे लोग हैं, जो डेट पर जाने के नाम से डर जाते हैं। कारण? डेटिंग से जुड़ी कई ग़लतफ़हमियां और इंसानी स्वभाव के अनुरूप दिमाग़ में पैदा होने वाले डर।

phobia,fear,dating,dating phobia,partner,boyfriend,girlfriend,reject,marriage,love

पहला डर : मैं क्या बात करूंगा/करूंगी?

किसी ऐसे व्यक्ति, जिसके बारे में हम बहुत नहीं जानते या कम से कम जानते हैं, के साथ बाहर जाने पर थोड़ा अजीब लगना स्वाभाविक है। ऐसे में यह सवाल कि ‘मैं क्या बात करूंगा/करूंगी’ भी उतना ही स्वाभाविक है। इस झिझक के चलते बहुत से लोग डेट पर जाने से मना कर देते हैं। पर ज़रा यह सोचिए, जो सवाल आपके मन में चल रहा है, वही सामने वाले के मन में भी तो चल रहा होगा। आप नर्वस हैं, तो वह भी नर्वस ही होगा।

तो गणित में आपने पढ़ा होगा कि ‘माइनस और माइनस मिलकर प्लस होते हैं’ तो उसी फ़ॉर्मूले को यहां भी अप्लाई करें, दो नर्वस लोग मिलकर बातचीत कर ही लेंगे। तो बात करने के टॉपिक से जुड़ी चिंता को छोड़ दीजिए। गहरी सांस भरिए और डेट के लिए हां कर दीजिए।

phobia,fear,dating,dating phobia,partner,boyfriend,girlfriend,reject,marriage,love

दूसरा डर: रिजेक्ट किए जाने का डर

यह डर भी इंसानी स्वाभाव के माकूल ही है। हम सभी चाहते हैं कि लोग हमें पसंद करें। डेटिंग के दौरान भी हर लड़का या लड़की यही चाहता है कि वह सामने वाले को पसंद आए। हम किसी को मिलने से पहले ही यह सोच बैठते हैं कि ‘अगर वह हमें पसंद नहीं करता तो क्या होगा?’ पर इस सवाल के बारे में ज़रा प्रैक्टिकली सोचकर देखिए। हो तो यह भी सकता है कि सामने वाला आपको पसंद न आए।

यानी यहां सिर्फ़ आपका रिजेक्शन नहीं होगा। सामने वाले के रिजेक्ट होने की संभावना भी फ़िफ़्टी परसेंट है। तो अगर आपके मन में भी रिजेक्शन का डर हो तो उसे निकाल फेंकिए। और खुले मन से डेट पर जाइए। हो सकता है, रिजेक्ट करने का डिसिज़न आपको लेना पड़े। या उससे भी बेहतर यह हो सकता है कि दोनों में से किसी को भी रिजेक्ट करने की नौबत ही न आए।

phobia,fear,dating,dating phobia,partner,boyfriend,girlfriend,reject,marriage,love

तीसरा डर : सबकुछ अच्छा-अच्छा हो जाने का डर

हम इंसानों का सबसे अच्छा और सबसे बुरा गुण हमारी कल्पनाशीलता है। अभी आप रिजेक्ट होने की सोचकर डर रहे थे, पर दूसरे ही पल यह डर भी सताने लगता है कि अगर सबकुछ अच्छा-अच्छा हुआ तो क्या होगा? क्या यह बहुत जल्दबाज़ी वाली बात नहीं हो जाएगी? हम किसी को इतनी जल्दी कैसे पहचान सकते हैं? देखिए पहली डेट पर किसी के पसंद आने का यह मतलब नहीं है कि बस आप परमानेंट रिलेशन में आ गए हैं या अगला स्टेप शादी ही है।

पहली डेट पर पसंद आने का सिर्फ़ इतना ही मतलब निकालें कि उस व्यक्ति के साथ दूसरी डेट पर जाया जा सकता है। दूसरी के बाद तीसरी, चौथी और कई डेट्स के बाद ही आप दोनों आगे बढ़ने का फ़ैसला करें। ज़ाहिर है किसी से इतनी दफा मिलने के बाद तो आप उसको ठीक से पहचान ही लेंगे।

phobia,fear,dating,dating phobia,partner,boyfriend,girlfriend,reject,marriage,love

चौथा डर : कमिटमेंट का डर

यह डर भी तीसरे डर का ही एक्सटेंशन है। आम तौर पर इस तरह का डर पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक देखने को मिलता है। महिलाओं को लगता है कि डेटिंग का मतलब अगला स्टेप कमिटमेंट रिश्ता होना चाहिए। इसलिए अक्सर वे डेटिंग के कॉन्सेप्ट से दूर भागती हैं। देखिए किसी को डेट करने का यह मतलब नहीं है कि कल ही आपकी शादी उससे हो जानी है।

आपको प्रतिबद्ध रिश्ते की शुरुआत से पहले ख़ुद को और सामने वाले दोनों को ही टाइम देना होगा। अपनी और सामने वाले की अपेक्षाओं और भविष्य की योजनाओं पर बात करनी होगी। इसके बाद अगर लगता है कि सबकुछ ठीक है तो कमिटमेंट से डरना क्या? पर पहली ही डेट के बाद, भले ही आपकी वह शाम कितनी ही अच्छी क्यों न बीती हो, कमिटमेंट की बात सोचना भी ग़लत है। तो इस डर को दिमाग़ से दूर रखकर, डेट के माध्यम से पहले रिश्ते को परख तो लें।

phobia,fear,dating,dating phobia,partner,boyfriend,girlfriend,reject,marriage,love

पांचवां डर : सही व्यक्ति न मिलने का डर

इस तरह के डर के साथ जीने वाले आप अकेले नहीं है। हां, हम सभी को यह डर लगता ही है। इससे भी बुरा तो यह भी हो सकता है कि हम जिसे डेट कर रहे हों, वह सही तो क्या, बिल्कुल बुरा व्यक्ति हो। कई बार डेट पर जाने के बाद भी आप उसे न पहचान पाएं। इसी डर का दूसरा रूप है-हर बार अलग-अलग व्यक्ति के साथ डेट पर जाकर भी अपने लिए मिस्टर या मिस परफ़ेक्ट न पा सकें।

जिसके चलते आपको डेट के कॉन्सेप्ट से ही डर लगने लगा हो। देखिए यह एक जेनुइन डर है, पर ज़िंदगी में आगे बढ़ने के लिए आपको इससे पार पाना होगा। आप हर बार के डेट को एक नंबर की तरह देखने के बजाय नए व्यक्ति से मिलने के नए मौक़े की तरह देखें। हां, ख़ुद पर किसी को पसंद करने का दबाव न बनाएं।

कई बार अच्छी चीज़ों को हासिल करने में वक़्त और मेहनत इनवेस्ट करना होता है। धैर्य रखें, आपकी मेहनत भी रंग लाएगी। और हां, रही किसी बुरे व्यक्ति के मिलने की तो, जैसे ही आपको इस बारे में पता चले, विनम्रता से उसे अपनी ज़िंदगी की कॉन्टैक्ट लिस्ट से रिमूव कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर