न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्कूल भेजने से पहले बच्चों को सिखाएं ये जरूरी बातें, नहीं आएगी उन्हें कोई परेशानी

बच्चों के लिए स्कूल जाना बहुत जरूरी हैं जहां उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता हैं। उन्हें वहां किताबी ज्ञान के साथ ही जीवन से जुड़ी कई बातें सीखने को मिलती हैं। लेकिन बच्चे का पहला स्कूल उसका घर होता हैं जहां से ही सीखने की शुरुआत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Aug 2022 3:05:34

स्कूल भेजने से पहले बच्चों को सिखाएं ये जरूरी बातें, नहीं आएगी उन्हें कोई परेशानी

बच्चों के लिए स्कूल जाना बहुत जरूरी हैं जहां उनका शारीरिक और मानसिक विकास होता हैं। उन्हें वहां किताबी ज्ञान के साथ ही जीवन से जुड़ी कई बातें सीखने को मिलती हैं। लेकिन बच्चे का पहला स्कूल उसका घर होता हैं जहां से ही सीखने की शुरुआत होती हैं। स्कूल जाने से पहले कुछ आदतें ऐसी हैं जो बच्चों को आणि चाहिए ताकि स्कूल जाने के बाद उसे किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। जी हां, पेरेंट्स बच्चों का स्कूल में एडमिशन तो करवा देते हैं लेकिन उसके लिए सही से तैयार नहीं करते हैं जो परेशानी का कारण बनती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके बारे में स्कूल भेजने से पहले बच्चों को सिखाया जाना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

children care tips,parental tips,parents,children good habits

खुद की साफ-सफाई

बेशक बच्चे जब छोटे होते हैं तो हमें ही उनका पूरा ध्यान रखना होता है, लेकिन जैसे-जैसे वह समझदार होते जाते हैं वैसे-वैसे उनमें खुद की साफ-सफाई की आदत डेवलप करवाना आपका पहला कर्तव्य है। आप अपने बच्चे को टॉयलेट और वॉशरूम के बाद खुद को क्लीन करना सिखाएं। इसके अलावा उन्हें साफ सफाई ना रखने से होने वाले इन्फेक्शन के बारे में भी बताएं। 3 से 5 साल के बच्चों को पेशाब रोकना नहीं आता है इसलिए आप बच्चे को कुछ ऐसे साइन समझाएं जिनकी मदद से वो स्कूल में अपनी टीचर को बता सके कि उसे बाथरूम जाना है।

पैरेंट्स के बिना कैसे रहना है

कुछ बच्चे कई घंटों तक अपने पैरेंट्स से दूर नहीं रह पाते हैं। आप घर पर बच्चे को उसके दादा-दादी या किसी अन्य रिश्तेदार के साथ छोड़कर जाएं। इस तरह बच्चे को आपके बिना रहने की आदत डालें।

मिल-जुल कर रहना सिखाएं

आप अपने बच्चे को कभी भी खेल-खेल में किसी को पलट कर मारने और डांटने कि शिक्षा न दें। उन्हें सिखाएं कि सबके साथ मिल-जुल कर प्यार से रहें। किसी के साथ अभद्रता न करें। लड़ा- झगड़े से दूर रहें। अगर उनका कोई साथी लड़ाई-झगड़ा करता है तो उसके बारे में आपको या फिर अपनी टीचर को बताएं। आप अपने बच्चे को कुछ सोशल स्किल्स भी सिखाएं। उसे दोस्तों का मतलब समझाएं और बताएं कि वो अपनी क्लास में किसी को भी या कितने भी बच्चों को अपना दोस्त बना सकता है।

खुद से खाना खाना सिखाएं

माता-पिता बच्चों को लाड़ में अक्सर अपने हाथों से खाना खिलाते हैं और यह आदत लंबे समय तक बनाए रखते हैं, लेकिन स्कूल जाने से पहले आप बच्चों को खुद के हाथ से खाना खाने की आदत डालें। साथ ही उन्हें खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद अच्छी तरह हाथ धोना सिखाएं।

children care tips,parental tips,parents,children good habits

परिचय देना सिखाएं

जब बच्चा स्कूल जाता है, तो वहां उसके साथ उसके माता-पिता नहीं होते हैं। वहां बच्चा अकेला होता है, ऐसे में स्कूल के अध्यापक से लेकर वहां मौजूद सभी लोग बच्चे से उसका परिचय पूछते हैं। इसलिए आपको उसे उसके नाम, माता-पिता का नाम, घर का पता, उसकी रूचियों जैसी बातों के बारे में सीखाना चाहिए। ताकि बच्चा स्कूल में अपना परिचय अच्छे से दे पाएं।

थैंक्यू और सॉरी बोलना सिखाएं

अपने बच्चों को सिखाएं कि बड़ों का आदर करें। उनमें थैंक्यू बोलने की आदत डालें। उन्हें सिखाएं कि जब आपको कोई चीज़ देता है या आप किसी से कुछ लेते हैं तो थैंक्यू जरूर कहें। साथ ही अपनी गलती पर सॉरी बोलना भी सिखाएं। बच्चों को सोशल सर्कल की अहमियत बताएं। इससे उनमें सभी से घुल-मिल कर रहने की आदत बनेगी।

अनजान व्यक्ति से रहें सावधान

आपका बच्चा चाहे पहली बार स्कूल जाना शुरू कर रहा है या कई सालों से स्कूल जा रहा है, तब भी आपको उसे एक चीज हमेशा सिखानी चाहिए कि वो कभी अनजान लोगों से न मिलें, ऐसे लोगों से बात न करें और न ही उनके द्वारा दी गई चीज खाए आदि। बच्चे को आप बैड और गुड टच के बारे में सिखा सकते हैं। कोशिश करें कि आप अपने बच्चे को खुद स्कूल से लेकर आएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

छात्र आंदोलन पर बदला RSS का सुर? मोहन भागवत बोले- Gen Z सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी, संवाद की कमी से हुआ आंदोलन
छात्र आंदोलन पर बदला RSS का सुर? मोहन भागवत बोले- Gen Z सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी, संवाद की कमी से हुआ आंदोलन
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस