न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली डेट को आखिरी बना सकते हैं आपके द्वारा पूछे गए ये सवाल, पड़ता है खराब इंप्रेशन

किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत पहली डेट के साथ होती हैं जहां आप एक-दूसरे से मिलकर उन्हें जानने की कोशिश करते हैं। डेट पर मिलकर ही मन में उठ रहे सवालों को शांत किया जा सकता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 6:51:22

पहली डेट को आखिरी बना सकते हैं आपके द्वारा पूछे गए ये सवाल, पड़ता है खराब इंप्रेशन

किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत पहली डेट के साथ होती हैं जहां आप एक-दूसरे से मिलकर उन्हें जानने की कोशिश करते हैं। डेट पर मिलकर ही मन में उठ रहे सवालों को शांत किया जा सकता हैं। डेट के दौरान सभी अपनी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए सीरियस होते हैं और इसको लेकर उनमें एक्साइटमेंट भी देखने को मिलती हैं और एक-दूसरे से सवाल-जवाब किए जाते हैं। लेकिन कई बार इस एक्साइटमेंट के चलते लोग कुछ ऐसे सवाल पूछ बैठते हैं जो आपका इंप्रेशन खराब कर देते हैं। इन सवालों के कारण आपकी यह पहली डेट आखिरी बन सकती हैं। ऐसे में अपनी पहली डेट पर संवेदनशीलता बरतने की जरूरत हैं। आज हम आपको उन सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको कभी भी पहली डेट पर नहीं पूछने चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

dating,dating tips,dating tips in hindi,couple dating tips,healthy dating tips,relationship,relationship tips

आप कितना पैसा कमाते हैं

जब भी आप पहली डेट पर जाते है तो अपने पार्टनर से कभी भी उसकी सैलरी को लेकर बात ना करे कि आप कितना कमाते है। वो पल एक दूसरे को जानने, समझने और नजदीकियां बढ़ाने का होता है ना कि रिश्ते को एक व्यवसाय बनाने का। इस तरह के आर्थिक सवाल लड़की होने के नाते आपके लिए जानने जरूरी हो सकते हैं, लेकिन ये सवाल फर्स्ट डेट पर पूछने के नहीं हैं। ऐसे में लड़के को लग सकता है कि आप मनी माइंडेड लड़की हैं। अगर उनकी सैलरी व आथिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं हुई तो ऐसे सवाल उन्हें हर्ट कर सकते हैं। इसलिये पहली डेट इस तरह की बाते करना सही नहीं है।

आपके माता-पिता क्या करते हैं

जब आप पहली डेट पर जाते है तो अपने पार्टनर के विषय में जानकारी लेने की जगह आप उनसे इस तरह के प्रश्न पूछते है तो जाहिर है कि सामने वाला भी यही सोचने पर मजबूर हो जायेगा कि उनकी अपेक्षा आप उनके परिवार के बारें में ज्यादा रुचि रख रहे हैं। इसके वो गलत अर्थ भी निकाल सकता है।

dating,dating tips,dating tips in hindi,couple dating tips,healthy dating tips,relationship,relationship tips

क्या मैं आपको पसंद हूं?

शादी जैसा डिसीजन पहली ही डेट पर नहीं लिया जा सकता। ऐसा सवाल पूछकर आप खुद को शादी के लिए उतावली साबित करेंगी। जरा सोचिए, क्या कोई आपके मुंह पर सीधे बोलेगा कि आप उन्हें पसंद नहीं आ रहीं? और अगर बोल दिया तो आपको ही उपमानित महसूस होगा। पहली डेट का मतलब यह नहीं होता कि आप अपने पार्टनर की इंक्वाइरी करें।

एक सिटिंग में आप कितनी शराब पी सकते हैं

आज के समय में लड़कियां खुले विचारों की होने के कारण शर्म लिहाज से कोसो दूर रहती इसलिये वो खुले रूप से एल्कोहल पीने में कतराती भी नही है लेकिन पहली डेट पर जब आप पार्टनर के पास होती है तो उनके सामने इस तरह का दिखावा कतई ना करें। ना ही एल्कोहल पीने के लिये प्रपोज करें। इससे आपके बनते रिश्ते बिगड़ सकते है।

dating,dating tips,dating tips in hindi,couple dating tips,healthy dating tips,relationship,relationship tips

क्या तुम पहले कभी किसी के साथ रिलेशन में थे?

अपनी पहली डेट पर पूछे जाने वाले सबसे घटिया सवालों में से यह सबसे अहम है। आप किसी से पहली बार मुलाकात करके ही किसी का सारा इतिहास नहीं जान सकते। इससे सामने वाला हर्ट भी हो सकता है। जब आपका रिलेशन मजबूत होने लगे तब ही यह सवाल करना बेहतर होगा क्योंकि तब आप खुद उन्हें पैम्पर करने के लिए वहां होंगे। इस सवाल को पूछना गलत नहीं, क्योंकि इससे दो लोगों के बीच रिश्ता सच की बुनियाद पर बनेगा और भरोसा बढ़ेगा। लेकिन पहले दिन यह सवाल कर आप सामने वाले को यह इमप्रेशन दे देंगे की आप पुराने रिश्ते के आधार पर उनके बारे में कोई राय कायम करना चाहते हैं। पहली डेट पर आपको पता नहीं होता है कि आपके दोस्त की क्या आदतें हैं या उन्हें किस तरह की बातें पसंद हैं। इसलिए कभी भी अपने या उसके एक्स की बुराई करने से बचना चाहिये।

बच्चों के बारे में आपका क्या ख्याल है?


बच्चों से संबंधित सवाल भी पहली ही डेट में कतई न पूछें। अभी तो लड़का आप से ही पहली बार मिला है और आपको ही ज्यादा नहीं जानता, न ही पहली ही डेट पर कोई शादी का सोच लेता है, ऐसे में बच्चों वाले प्रश्न की तो बारी ही नहीं आती। हां, ये सामने वाले को कोई गलत सिग्नल जरूर दे सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत