न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके प्यार में तो नहीं है आपका ऑफिस कलीग! इन संकेतों से लगाए इसका पता

नौकरीपेशा इंसान अपने पूरे दिन का महत्वपूर्ण समय ऑफिस में बिताता हैं जहां वह अपने सहकर्मियों के साथ सहज और दोस्तों जैसा रिश्ता बनाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 26 Apr 2023 10:10:29

आपके प्यार में तो नहीं है आपका ऑफिस कलीग! इन संकेतों से लगाए इसका पता

नौकरीपेशा इंसान अपने पूरे दिन का महत्वपूर्ण समय ऑफिस में बिताता हैं जहां वह अपने सहकर्मियों के साथ सहज और दोस्तों जैसा रिश्ता बनाता हैं। लेकिन कई बार यह रिश्ता इतना मजबूत हो जाता हैं कि दोस्ती से आगे बढ़कर प्यार में बदल जाता हैं। जी हां, कई बार यह देखने में आता है कि कलीग्स के मन में अपने सहकर्मी को लेकर प्यार की भावनाएं पनपने लगती हैं। हांलाकि लोग ऑफिस की मर्यादाओं और झिझक के चलते खुलकर अपनी बात नहीं कह पाते हैं। लेकिन जरूरी हैं कि आप इसके बारे में जानकर अपने लिए उचित फैसला लें। ऐसे में हम आपको ऐसे कुछ संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो यह दर्शाते हैं कि आपके ऑफिस कलीग्स को आप पर क्रश है और वह आपको पसंद करने लगा है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

office romance,co-worker crush,love at work,mixed signals from colleague,signs a co-worker is interested in you,workplace dating,how to handle a colleague who has feelings for you,managing office relationships,navigating office romance,dealing with office gossip about your relationship

छोटी-छोटी डिटेल्स रखे याद

दफ्तर में साथ काम करने वाला साथी अगर आपकी छोटी-छोटी डिटेल्स या कही गई बातों को याद रखता है तो समझना चाहिए कि उनके जीवन में वह आपको बहुत अहमियत देते हैं। बातों ही बातों में आपने अपनी किसी पसंद या नापसंद का जिक्र किया हो और उन्हें ये बात याद रहे तो समझ जाएं कि वह आपके लिए खास महसूस करते हैं।

अकेले में बात करने का मौका ढूंढना

जब कोई व्यक्ति किसी को पसंद करता है, तो उसके साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहता है। इतना ही नहीं, उसकी यह इच्छा भी होती है कि वह आपके साथ सिर्फ ग्रुप में ही नहीं, बल्कि अकेले में भी समय बिताए। इसलिए हो सकता है कि वह ना केवल आपके साथ लंच करना चाहें, बल्कि ऑफिस के पास आपको बाइक या कार में घर छोड़ने के लिए कहें या फिर आपको ऑफिस के बाद कॉफी के लिए पूछें।

office romance,co-worker crush,love at work,mixed signals from colleague,signs a co-worker is interested in you,workplace dating,how to handle a colleague who has feelings for you,managing office relationships,navigating office romance,dealing with office gossip about your relationship

पास रहने के बहाने ढूंढना

क्या कोई सहकर्मी आपको पसंद करता है ये जानने का एक और अच्छा तरीका है ये देखना की क्या वो अलग से आपके पास बने रहने के तरीके आजमाते हैं | अगर हाँ, तो ये एक संकेत है कि वो आपको पसंद करते हैं। अगर किसी के पास आपके आस पास रहने के लिए कोई ठोस वजह नहीं है, फिर भी वहीँ नज़र आते हैं तो हो सकता है की उनके मन में आपके लिए भावनाएं हैं।

मदद के लिए हमेशा तैयार रहना

किसी परेशानी के वक्त दोस्त हमेशा मदद के लिए आगे आ जाते हैं लेकिन जब ऑफिस में कोई सहकर्मी हमेशा ही आपकी मदद के लिए तैयार रहे और साथ ही अपने कार्य क्षेत्र से बाहर आकर वह आपका फेवर करे तो समझ जाएं कि उनके दिल में आपके लिए खास जगह है। वह अन्य साथियों से पहले आपकी मदद करना चाहते हैं। वह आपके काम, या अन्य बातों की तारीफ करने से भी नहीं चूकते हैं।

आई-कॉन्टैक्ट बनाकर बात करना

यह भी एक संकेत हैं, जो सामने वाले व्यक्ति की फीलिंग्स के बारे में बताता है। अगर ऑफिस कलीग्स आपको पसंद करता है, तो आप नोटिस करेंगी कि जब भी आप उससे बात करती हैं, तो वह हमेशा ही आपकी आंखों में देखता है। इतना ही नहीं, जब वह आपकी आंखों में देखता है तो उसके चेहरे के भाव भी कुछ हद तक बदल जाते हैं। आप उसके आई-कॉन्टैक्ट व देखने के तरीके से भी उसके दिल की बातों को समझ सकती हैं।

office romance,co-worker crush,love at work,mixed signals from colleague,signs a co-worker is interested in you,workplace dating,how to handle a colleague who has feelings for you,managing office relationships,navigating office romance,dealing with office gossip about your relationship

बार-बार देता है कॉम्पलिमेंट

ये सोचें की क्या आपका सहकर्मी आपको ज्यादा कोम्प्लिमेंट्स देता है। कोम्प्लिमेंट्स या अन्य पॉजिटिव बातें इस बात का संकेत देती है कि वो आपको या तो पसंद करते हैं या उनके मन में आपके लिए बहुत इज्ज़त है। अगर आपका सहकर्मी बार-बार आपके काम की तारीफ करें, तो इसका मतलब है कि वो सिर्फ एक सहकर्मी के तौर पर आपकी इज्ज़त करते हैं। अगर आपका सहकर्मी आपके रूप रंग या कार्य के अलावा और किसी बात की तारीफ करता है, तो इसका मतलब है की उनकी आप में रूचि है।

आपके जीवन में दिलचस्पी

सहकर्मी अगर आपको पसंद करता है, तो वह आपके जीवन और परिवार के बारे में दिलचस्पी लेने लगते हैं। खासकर सहकर्मी को आपकी लव लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। उन्हें ये जानने की उत्सुकता रहती है कि आप अकेले हैं या रिलेशनशिप में।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत