न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 8 संकेतों से पहचानें कि सामने वाला शख्स बोल रहा हैं झूठ, देखते ही आ जाएगा समझ

इंसान की फितरत ऐसी होती हैं कि उसमें चाहे कितनी भी अच्छाईयों हो उनके साथ बुराइयां भी होती ही हैं। ऐसी ही एक बुराई हैं झूठ बोलने की जिसका इस्तेमाल कई बार अच्छे के लिए भी किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Aug 2022 7:15:56

इन 8 संकेतों से पहचानें कि सामने वाला शख्स बोल रहा हैं झूठ, देखते ही आ जाएगा समझ

इंसान की फितरत ऐसी होती हैं कि उसमें चाहे कितनी भी अच्छाईयों हो उनके साथ बुराइयां भी होती ही हैं। ऐसी ही एक बुराई हैं झूठ बोलने की जिसका इस्तेमाल कई बार अच्छे के लिए भी किया जाता हैं। हर शख्स कभी ना कभी झूठ बोलता ही हैं। कोई झूठ बोलने में पारंगत होता है तो कोई नादान। लेकिन आप चाहे तो सामने वाले शख्स को देखते ही उसके झूठ का पता लगा सकते हैं। किसी को भी झूठ पकड़ने के लिए किसी खास ज्ञान की जरूरत नहीं होती है। बस आपको सामने वाले शख्स के हावभाव को देखकर समझने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं संकेतो के बारे में बताने जा रहे हैं जो बताते हैं कि शख्स झूठ बोल रहा है। आइये जानते हैं इनके बारे में...

relationship,person,telling lie

शारीरिक संकेतों पर गौर करें

अक्सर जो लोग झूठ बोलते हैं वह आपसे नजरें मिलाने की कोशिश करते हैं। मुस्कुराहट भी कई बार ऐसे लोगों की मनोस्थिति बयान कर देती हैं कि वह सच कह रहें हैं या झूठ। बात करते समय उनके शरीर का ऊपरी भाग सुन सा पड़ जाता हैं और वह बनावटी हंसी हंसते हैं। जो इंसान सच बोलता हैं उनकी खुशी उनकी आंखों में भी झलकती हैं जबकि झूठे लोग केवल दिखावा करते हैं इसलिए उनकी मुस्कान सिर्फ होठों पर ही होती हैं।

बालों में बार बार हाथ फेरना

बहुत बार यह देखा गया हैं कि जो लोग झूठ बोलते हैं या किसी बात को छिपाते होते हैं वह सामने वाले इंसान की आखों में नही देखते क्योंकि उन्हें डर रहता हैं कि वह पकड़े न जाए।

आत्मविश्वास में कमी का होना

ईमानदार शख्स की बॉडी लैंग्वेज आत्मविश्वाल से भरपूर होती है। जबकि झूठ बोलने वाला बार-बार अपनी बांह चढ़ाकर बात करता है। उसके पैर या तो अंदर की ओर मुड़े होते है या फिर वह उनका मूवमेंट कम से कम रखता है। उसके हाथ भी अक्सर पीछे बंधे रहते हैं क्योंकि वह अपनी बेचैनी को किसी को दिखाना नहीं चाहता।

relationship,person,telling lie

चेहरे पर गौर करें

जब आपकों लगता है कि सामने वाला आपसे झूठ बोल रहा है तो उसके फेस को गौर से देखें। झूठ बोलते समय चेहरे के भाव बिल्कुल बदल जाते हैं। झूठ बोलते समय गालों का रंग बदल जाता है, क्योंकि भीतर झूठ के पीछे छिपी चिंता से लोग मन ही मन शर्मिंदा रहते हैं। इसके अलावा नाक के नथुने फूल जाना, गहरी सांस लेना, बार-बार पलकें झपकाना और होंठ चबाना इस बात की निशानी हैं कि दिमाग ज्यादा चल रहा है।

आंखों पर दें ध्यान


झूठ बोलते हुए आंखों को एक जगह न टिकाना और बार-बार कहीं और देखना आम है। झूठ का अंदेशा होने पर व्यक्ति को आंखों में देखने को बोलें। यदि व्यक्ति आंखों में नहीं दिख पा रहा है और दूसरी तरफ देखता है तो झूठ पकड़ना आसान हो जाता है।

आवाज के बदलाव को पहचानें

कई बार झूठ बोलने वाला शख्स इतनी सफाई से बोलते हैं कि उसे पकड़ नही पाते हो, लेकिन आप अगर उसके बोलने की गति और सांस लेने की तरीके पर ध्यान दो तो आप पाएंगे कि झूठे व्यक्ति की आवाज में निरंतर उतार चढ़ाव आता रहता हैं।

मुंह ढंकना


कई बार लोग झूठ के पकड़े जाने के डर से सामने-सामने बात करने से बचते हैं। ऐसे में वे बातचीत के दौरान किसी ना किसी बहाने से मुंह ढंक कर बात करते हैं। अगर आपके आसपास भी कोई झूठ बोलते समय ऐसा करता है तो आप उसे आसानी से पकड़ सकते हैं।

तेजी से पूछें सवाल


किसी का झूठ पकड़ने के लिए व्यक्ति से तेजी से सवाल पूछने चाहिए। एक सवाल के बाद तुरंत दूसरा सवाल पूछें। इससे व्यक्ति को सोचने का समय कम मिलेगा और वो झूठ बना नहीं पाएगा। शुरुआत में झूठ बोलना आसान होता है लेकिन उसे देर तक चलाए रखने में मेहनत करनी पड़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत