न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सास के साथ बनाए अच्छी बॉन्डिंग, खूब काम आएंगी ये बातें

सास ही नहीं बहू को भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए और अपने इस रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपनी सास से रिश्ता मजबूत कर सकते है।

Posts by : Karishma | Updated on: Mon, 18 Jul 2022 3:07:24

सास के साथ बनाए अच्छी बॉन्डिंग, खूब काम आएंगी ये बातें

सास-बहू का रिश्ता ऐसा रिश्ता होता है, जो अगर जुड़ जाए तो ससुराल जन्नत हो जाता है और न जुड़े तो कलह का एक घर हो जाता है। इन रिश्तों का मजाक हो या तंज हमें अक्सर सीरियल में देखने को मिल ही जाता है। यह रिश्ता कई तरह के उतार-चढ़ाव से गुजरता है। सास-बहू के बीच होने वाली नोंक-झोंक ही उनके रिश्ते की पहचान बन गई है। सास-बहू के रिश्ते में तालमेल बैठाना कोई आसान काम नहीं। ऐसे में लड़का भी दुविधा में रहता है और उसका किसी काम में मन भी नहीं लगता। सास ही नहीं बहू को भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए और अपने इस रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपनी सास से रिश्ता मजबूत कर सकते है।

saas bahu relationship tips,mates and me,relationship tips

मर्यादा का रखें ख्याल

आप जब भी अपनी सास से बात करें तो मैनर्स का ख्याल जरूर रखें। कई बार देखा जाता है कि जब सास-बहू के बीच आपसी मन-मुटाव होता है तो लड़की अपनी मर्यादा भूलकर सास के लिए गलत शब्दों का प्रयोग करने लगती है। इससे उनके बीच दरार आ जाती है। इसलिए चाहे स्थिति कोई भी हो, कभी भी आप अपनी मर्यादा न लांघे।

अगर आपको लगता है कि आप जो कह रही हैं, वह सही है तो पहले अपनी सास का गुस्सा शांत होने दें और फिर उन्हें प्यार से समझाएं कि आप क्या कहना चाहती थीं। जब आप ऐसा करती हैं तो इससे उन्हें खुद-ब-खुद अपनी गलती समझ आ जाती है और इससे आपके रिश्ते में भी कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता।

आपकी माँ की तरह करें सास का सम्मान

अगर आप चाहती हैं कि आपकी सास आपको मां के जैसा प्यार करें, तो आपको भी अपनी सास का सम्मान करना चाहिए। अगर कभी आपसे कोई गलती हो जाए, तो उसे स्वीकार करें। आप अपनी सास से किसी भी तरह का झगड़ा ना करें। उनकी बातों को बीच में ना काटें। पूरी बात सुनने के बाद ही जवाब दें। अगर आप पति के साथ घर से दूर रहती हैं तो बिना जरूरत के भी अपनी सास से फोन पर बात करें।

सास की करें तारीफ़

आप किसी की भी तारीफ़ करके उसका दिल जीत सकती है। ऐसे में आप भी अपनी सास की अच्छी बातों के लिए उनकी तारीफ कर सकती हैं, जैसे- अगर वह अच्छा खाना कुक करती हैं या फिर घर को अच्छी तरह आर्गेनाइज करती हैं तो इसके लिए उनकी प्रशंसा जरूर करें। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा और आपकी सास आपको पसंद करने लगेगी। हालांकि तारीफ करते समय इस बात का ध्यान रखें कि तारीफ़ बनावटी ना हो और आप जो भी अच्छी चीज उनके बारे में फील करती हैं, वही उनसे शेयर करें। इसके अलावा आप अपनी सास को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए कभी-कभी उपहार भी दे सकती हैं।

saas bahu relationship tips,mates and me,relationship tips

मदद करें

अगर आप वर्किंग हैं और घर के कामों में बहुत अधिक सहयोग नहीं कर पाती, तब भी आपको जब मौका मिले, अपनी सास की मदद जरूर करें। इससे मन ही मन उन्हें काफी अच्छा लगेगा। अगर आप उनकी मदद नहीं कर सकतीं तो कम से कम घर के काम में हाथ बंटाने के लिए किसी को रखें। इससे उनका काम काफी आसान हो जाएगा। साथ ही सास को यह भी अहसास होगा कि आप उनकी कितनी केयर करती हैं।

कभी-कभी सास की भी लें सलाह

आप चाहे अपने जीवन में कोई छोटा फैसला लें या बड़ा, एक बार अपनी सास से सलाह अवश्य लें। इससे उन्हें लगेगा कि आप उन्हें वैल्यू देती हैं। वहीं आपको भी अपनी उलझन को दूर करने का एक आसान रास्ता मिल जाएगा।

नई-नई चीजें सिखाएं

आप अपनी सास को नई पीढ़ी की गतिविधियों में शामिल करें। जैसे आप उन्हें योग, डांस, सोशल माडिया का इस्तेमाल जैसी चीजें सिखा सकती है। किटी पार्टी जैसी ट्रेंडी चीजें करना सिखाएं। अगर आप पार्लर जाएं, तो उन्हें भी अपने साथ ले जाएं। ऐसा करने से उन्हें भी अच्छा लगेगा। उन्हें बेटी की तरह प्यार करें, तब वो बेटी और बहू के बीच फर्क नहीं करेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती