न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश और रोमांस का है गहरा नाता, इन तरीकों से पार्टनर के साथ माहौल को बनाए रोमांटिक

आपने बॉलीवुड की फिल्मों में देखा होगा कि जब भी कभी बारिश आती हैं तो माहौल रोमांटिक हो जाता है और वहां कोई ना कोई गीत जरूर आ जाता हैं। बारिश और रोमांस का अपना अलग ही नाता हैं जो रियल लाइफ में भी देखने को मिलता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Aug 2022 6:51:15

बारिश और रोमांस का है गहरा नाता, इन तरीकों से पार्टनर के साथ माहौल को बनाए रोमांटिक

आपने बॉलीवुड की फिल्मों में देखा होगा कि जब भी कभी बारिश आती हैं तो माहौल रोमांटिक हो जाता है और वहां कोई ना कोई गीत जरूर आ जाता हैं। बारिश और रोमांस का अपना अलग ही नाता हैं जो रियल लाइफ में भी देखने को मिलता हैं। इस सुहाने मौसम में मन में पार्टनर से नजदीकियां बढ़ाने के ख्याल आने लगते है। हर किसी की इच्छा होती हैं कि अपने पार्टनर के साथ इन दिनों में क्वालिटी टाइम बिताया जाए और खूबसूरत पल बनाए जाए। अगर आप भी इस मानसून अपने पार्टनर के साथ माहौल को रोमांटिक बनाना चाहते हैं तो यहां बताए जा रहे तरीकों की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये शानदार तरीके...

romance in rain,rain,romance,romantic tips

दिल में जगाएं प्यार

मानसून की रिमझिम-रिमझिम फुहारों में अपने साथी के नजदीक जाएं, उसे छेड़ें, उसके साथ मस्ती के खेल खेलें, फिर देखे कैसे बारिश में वो भी आपके संग प्यार के रंग में रंग जाते हैं। असल में प्यार की ख्वाहिश को सिर्फ दिल में जगाने की जरूरत होती है। प्यार हमेशा दिल की अतल गहराइयों में लहराता रहता है, बस इसे छेड़ने की जरूरत होती है। तो क्यों न सावन की इन फुहारों के बीच आप भी अपने मुरझाएपन को दूर करें। प्यार से चेहरे में रौनक भर जाएगी। ऐसा दुनिया भर के तमाम शोध अध्ययन भी कहते हैं।

बनाए वीकेंड ट्रिप का आईडिया

वैसे तो वर्तमान समय को देखते हुए हम ये नहीं कह सकते कि अनावश्यक घर से बाहर निकलें पर यदि सप्ताह का अंत है तो छुट्टी का मजा लें। इस क्वालिटी टाइम को बिताने के लिए यदि आप लॉग ड्राइव पर नहीं जा सकते हैं तो अपने आस-पास के ही कहीं गाड़ी में बैठे-बैठे घूम कर आ सकते हैं। ऐसी जगह का चुनाव करें जहां पर भीड़ कम हो जिससे आप अपने प्यार के पल को शानदार बना सके। व्यस्त और तनाव भरे जीवन से राहत पाने के लिए बारिश सबसे अच्छा मौसम है। आप बारिश की रिमझिम में अपनी महबूबा को लॉग ड्राइव पर ले जा सकते हैं। रास्ते में कहीं रुककर प्रेम भरी हवाओं को महसूस कर सकें। इससे आपकी डेटिंग का मजा कई गुना बढ़ जाएगा

romance in rain,rain,romance,romantic tips

करें मीठी बातें

सावन का नशीला मौसम वास्तव में प्यार का ही मौसम होता है। बस मन में सोए हुए प्यार को थोड़ा जगाने की जरूरत पड़ती है, इसका कोई भी तरीका हो सकता है। अपने जानू से मीठी-मीठी बातें करिए और कान के पास मुंह को ले जाकर सनसनी घोल दीजिए। उनके साथ छत पर या आंगन में छई-छप्पा-छई खेलिए, बेडरूम की खिड़की से दूर क्षितिज को देखिए और रंगीन धुएं के आगोश में खो जाइए। यकीन मानिए, सावन की बूंदें आप दोनों के मन में नई ऊर्जा का संचार कर देंगी।

सुने रोमांटिक गाने

अगर आप स्वभाव से शर्मीले हैं और बारिश के मौसम में आपकी गाड़ी में गर्लफ्रेंड आपके बगल में बैठी हो। ऐसे में गाड़ी में चलने वाले रोमांटिक गाने भी आप दोनों के दिल का हाल एक दूसरे को बताने में आपकी मदद कर सकते हैं। अगर पार्टनर के साथ घर पर हैं तो बारिश के समय में इस पल का पूरा आंनद उठाने के लिये आप खिड़की के पास रखें सोफे के पास बैठकर इयरफोन को कान पर लगाकर रोमांटिक गानें सुनें फिर देखें आप इस पल को किस तरह से खास बना सकते है।

romance in rain,rain,romance,romantic tips

भीगकर लें बारिश का मजा

याद रखें, ऐसे भीगे-भीगे पल और मन की उमंगें जिंदगी में दोबारा लौटकर नहीं आतीं। इसलिए कुदरत ने मानसून का जो तोहफा दिया है, उसे भरपूर एंज्वॉय कीजिए। मई-जून की तपती गर्मी के बाद जब सावन के महिने में बारिश होती हैं तो किसी का भी मन उसमें भीगने का करेगा। इस बारिश में भीगते ही आपकी सारी टेंशन दूर हो जाती हैं और आपका मन भी खिला-खिला महसूस करता है। वीकेंड को रोमांटिक बनाइए, भीगने के डर से घर में मत दुबके रहिए। बारिश की मदहोश करने वाली बौछारों में साथी को एक प्यारा-सा स्पर्श तन-मन को तरोताजा करने के लिए काफी होता है। यकीन मानिए यह महज शाब्दिक कल्पना नहीं है बल्कि हकीकत है कि मानसून के मौसम में काली घिरी घटाओं और रिमझिम-रिमझिम फुहारों के दौरान साथी के साथ बिताए पल, जीवन के सबसे यादगार पल होते हैं। इसलिए मानसून के इस तोहफे से खुद को वंचित मत कीजिए।

माहौल बनाएं रोमांटिक


बारिश के रोमांच को मन से महसूस करने के लिए माहौल भी रोमांटिक होना चाहिए। लेकिन इसके लिए बहुत पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। फाइव स्टार होटल में छुट्टियां बिताई जाए, इसकी भी जरूरत नहीं होती है। बस घर की थोड़ी सेटिंग अलग बनाइए। छुट्टी वाले दिन फोन कॉल्स, व्हाट्सअप, लैपटॉप को एक तरफ रख दें और इन पलों को केवल प्यार और अपने साथी के नाम कर दीजिए। इससे आपका मूड खुद-ब-खुद प्यार से भीग जाएगा। आगे आप चाहेंगी तो प्यार भरे खूबसूरत पल से सराबोर हो जाएंगी। जरा सोचिए, मानसून का मौसम हो, छुट्टी का दिन हो, खिड़की के बाहर रिमझिम बारिश हो रही हो, घटाएं दिन में भी शाम का धुंधलका भर रही हों, प्यार के लिए भला इससे नशीला और मौसम क्या हो सकता है! तो फिर सोचना क्या, साथी के आगोश में गुलाब-सी खिल जाइए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत