न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सास-बहु दोनों की हैं रिश्ते में मधुरता लाने की जिम्मेदारी, रखें इन बातों का ध्यान

सास-बहु का रिश्ता मजबूत बनाने को कई लोग बहू की जिम्मेदारी मानते हैं जबकि इस रिश्ते में मधुरता लाने की जिम्मेदारी सास-बहु दोनों की होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इस रिश्ते को संभालने और नोकझोंक से बचने के लिए क्या करना चाहिए उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Mar 2022 2:24:34

सास-बहु दोनों की हैं रिश्ते में मधुरता लाने की जिम्मेदारी, रखें इन बातों का ध्यान

भारत में जब भी कभी आप शादी के बंधन में बंधते हैं तो आप किसी एक व्यक्ति से शादी नहीं कर रहे हैं बल्कि आप पूरे परिवार से जुड़ने जा रहे हैं जिसमें दूसरे रिश्तों की जिम्मेदारी भी आप पर आती हैं। खासतौर से लड़की शादी के बाद नए घर में जाती हैं और उसे अपने सास-ससुर को भी संभालना होता हैं। उसके लिए ससुराल एकदम नया माहौल होता है। सास-बहु का रिश्ता मजबूत बनाने को कई लोग बहू की जिम्मेदारी मानते हैं जबकि इस रिश्ते में मधुरता लाने की जिम्मेदारी सास-बहु दोनों की होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इस रिश्ते को संभालने और नोकझोंक से बचने के लिए क्या करना चाहिए उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

relationship between mother in law  and daughter in law,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे की अहमियत को समझें

आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में हम कम ही एक-दूसरे के लिए समय निकाल पाते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल न हो कि आप एक-दूसरे पर ध्यान देना बंद कर दें। जी हां, अगर आप कामकाजी होने की वजह से अपनी सास या बहू को ज्यादा समय नहीं दे पाती तो कोशिश करें कि आप दोनों ही छुट्टी वाले दिन ज्यादा से ज्यादा एक-दूसरे के साथ वक्त बिताएं। साथ में शॉपिंग करें, बाहर खाना खाएं या फिर उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए साथ में कोई नई फिल्म देखने का प्लान बनाएं।

समय बिताएं

बहू जब ससुराल आती है तो सास उसके स्वभाव से बेखबर होती है। यही हाल बहू का होता है, वह नहीं जानती कि उनकी सास किस तरह के स्वभाव की हैं। दोनों को एक दूसरे के साथ समय बिताना चाहिए और एक दूसरे को समझना चाहिए। सास- बहू एक दूसरे के बर्ताव को जानकर उनके साथ आराम से रह सकती हैं। सास और बहू दोनों को एक दूसरे की पसंद ना पसंद को समझना चाहिए और उनकी पसंद का ख्याल रखना चाहिए। अपनी पसंद उनपर थोपने के बजाए या उनकी पसंद पर उंगली उठाने के बजाए उसकी इज्जत करनी चाहिए।

एक-दूसरे से शेयर करें बातें

अगर आप दोनों वाकई में ही एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहती हैं तो एक-दूसरे से खुलकर बातें शेयर करें। जी हां, सास-बहू दोनों को ही एक-दूसरे से अच्छी-बुरी हर तरीके की बातें शेयर करनी चाहिए। वहीं सास को भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उनकी बहू नए जमाने की है तो उसे बदलने की जगह उसे समझाने का काम करें। वहीं बहू को भी इस बात को समझना चाहिए कि आपकी सास ने पूरी जिंदगी उस परिवार को संभाला है तो ऐसे में उनकी सलाह-मशवरा आपके काम आ सकता है।

relationship between mother in law  and daughter in law,mates and me,relationship tips

बदलने का दबाव न डालें

जब दो लोग एक दूसरे के साथ रहते हैं तो वह अक्सर सामने वाले से अपेक्षा करते हैं कि वह उनके मुताबिक बदल जाएं। सास बहू भी एक दूसरे की आदतों, रहन सहन में बदलाव की उम्मीद रखती हैं। वह जैसी हैं, वैसे ही अपनाएं, बदलने के लिए दबाव न डालें।

गलतफहमी न पनपने दें

रिश्ता चाहे प्रेमी के साथ हो या दोस्त के साथ या फिर अपनी सास के साथ, जब भी नए रिश्ते बनते हैं तो अक्सर कुछ गलतफहमियां जन्म ले ही लेती हैं। लेकिन ऐसे में आप दोनों को ही यही कोशिश करनी चाहिए कि आराम से बैठकर उस मुद्दे को हल करें न की मन में बेवजह किसी गलतफहमी को पनपने न दें। ऐसा करने से आपके बीच के रिश्ते कभी सुधर नहीं पाएंगे।

मां-बेटी जैसा रिश्ता

सास को अपनी बहू को उतनी ही लाड़ प्यार देना चाहिए, जितना बेटी को देती हैं। बेटी के लिए जो एक मां करती है, बहू के लिए भी वैसे ही रहें। इसी तरह शादी के बाद एक लड़की को अपनी सास को भी मां मान लेना चाहिए। वह अपनी मां के साथ जिस प्यार व लगाव के साथ रहती थी, उसी तरह सास के साथ रहें। उनकी तारीफ करना, काम में मदद करना, शॉपिंग पर जाना।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती