न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपका पार्टनर आपको लेकर पॉजेसिव तो नहीं, इन संकेतों से करें पहचान

जब हम किसी से प्यार करते हैं तो उसकी फ्रिक करना स्वाभाविक है। लेकिन किसी के प्यार में होना और किसी के लिए जुनूनी होना दोनों अलग-अलग बातें हैं। फ्रिकमंद होना एक लिमिट तक ही अच्छा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 14 May 2023 12:05:23

कहीं आपका पार्टनर आपको लेकर पॉजेसिव तो नहीं, इन संकेतों से करें पहचान

जब हम किसी से प्यार करते हैं तो उसकी फ्रिक करना स्वाभाविक है। लेकिन किसी के प्यार में होना और किसी के लिए जुनूनी होना दोनों अलग-अलग बातें हैं। फ्रिकमंद होना एक लिमिट तक ही अच्छा हैं। ज्यादा फिक्र करना पॉजेसिव होना कहलाता हैं। हर एक लड़की या लड़का यही चाहता है कि उसे जो प्यार करे, वह सिर्फ उसी को प्यार करे, उसी की बातें सुने, लेकिन जब यह बढ़ते हुए आपको कंट्रोल करने लगे तो दिक्कत होने लगती हैं। पॉजेसिव पार्टनर की आदतें कई बार इर्रिटेटिंग होती हैं जो रिश्ते को खराब करने का काम करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि आपका पार्टनर आपको लेकर पॉजेसिव हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

signs of a controlling partner,possessive behavior in relationships,warning signs of an abusive partner,red flags in romantic relationships,identifying a possessive partner,how to recognize possessiveness in a relationship,emotional abuse in relationships,toxic relationship behaviors,controlling tendencies in partners,how possessiveness can harm a relationship

फोन पर नजर

जब बॉयफ्रेंड पजेसिव नेचर का होता है तो वह सबसे पहले आपके पर्सनल स्पेस में घुसने की कोशिश करता है। वह आपसे यह जानना चाहेगा कि आपकी दोस्ती किन-किन से है या फिर आप किन लोगों के संपर्क में है। ऐसे में वह आपको बार-बार कॉल करेगा। अगर आपका फोन बिजी जाएगा तो वह आपसे बार-बार पूछेगा कि आप किससे बात कर रही थीं। इतना ही नहीं, वह आपके फोन कॉल से लेकर व्हाट्स एप व मैसेज को चेक करेगा। अगर उसे आपका किसी से बात करना पसंद नहीं होगा तो हो सकता है कि वह आपको उससे बात करने के लिए मना करे या फिर इस बात को लेकर झगड़ा या नाराजगी जताए।

पार्टनर पर करना चाहते हैं कंट्रोल

रिलेशनशिप में एक दूसरे पर हक जताना अच्छी बात है। लेकिन अगर यह हक जताने की आदत जरूरत से ज्यादा बड़ जाए तो यह रिश्ते में दरार डाल सकती है। कई बार कुछ लोग अपने पार्टनर पर लगातार नजर रखना चाहते हैं। वह एक स्पाई की तरह उनके पीछे पड़ जाते हैं। कई बार तो कुछ पति अपनी पत्नियों पर नजर रखने के लिए कैमरे भी लगवा देते हैं। यह आदत गलत है इससे आपके रिश्ते में नुकसान हो सकता है।

signs of a controlling partner,possessive behavior in relationships,warning signs of an abusive partner,red flags in romantic relationships,identifying a possessive partner,how to recognize possessiveness in a relationship,emotional abuse in relationships,toxic relationship behaviors,controlling tendencies in partners,how possessiveness can harm a relationship

पार्टनर के प्रति ऑबसेसिव रहना

प्यार में एक दूसरे के ख्याल में खोए रहना सामान्य है। लेकिन अगर आप जुनूनी की तरह अपने पार्टनर के बारे में ही सोचते रहते हैं। तो यह एक औबसेसिव थौट हो सकता है। हो सकता है कि हर काम करते वक्त आपके दिमाग में उनका जुनून सवार रहता है। भले ही आप अपने पैरंट्स के साथ खाना खा रहे हैं या दोस्तों के साथ पार्टी इंजॉय कर रहे हैं। हर समय आपके दिमाग पर आपका पार्टनर एक जुनून की तरह छाया रहता है। ये औबसेसिव थौट का लक्षण हो सकता है।

फोन रिसीव नहीं करने पर चिड़ना

आपका बॉयफ्रेंड आपको फोन करे और आपने फोन किसी कारण से रिसीव नहीं किया तो उस पर चिल्लाना शुरू कर देना। कई बार जब हम मीटिंग या ट्रैवल कर रहे होते हैं तो शोर-शराबे में फोन की रिंग सुनाई नहीं देती, जिससे बात नहीं हो पाती। पॉजेसिव बॉयफ्रेंड तानें मारते हुए कह सकता है कि तुम मेरा फोन नहीं रिसीव करती। तुम्हें मुझसे प्यार नहीं, तुम किसी और के साथ फोन पर गप्प कर रही थी आदि। आप व्यस्त हों फिर भी पॉजेसिव स्वभाव वाले लोग यही सोचेंगे कि वे दोस्तों के साथ मस्ती कर रही थी।

signs of a controlling partner,possessive behavior in relationships,warning signs of an abusive partner,red flags in romantic relationships,identifying a possessive partner,how to recognize possessiveness in a relationship,emotional abuse in relationships,toxic relationship behaviors,controlling tendencies in partners,how possessiveness can harm a relationship

पहनावे पर नजर

एक पजेसिव बॉयफ्रेंड सिर्फ आपके फोन पर ही नहीं, बल्कि पहनावे पर भी नजर रखता है। हो सकता है कि वह रिश्ते की शुरूआत में आपको कहे कि आप मिनी स्कर्ट की जगह जींस पहनें। इसके लिए वह आपको कोई कारण भी दे सकता है। वह आपसे कहे कि आप जींस में ज्यादा अच्छी लगती है। रिलेशन की शुरूआत में आपको यह बातें क्यूट लग सकती हैं, लेकिन यह एक कंट्रोलिंग व पजेसिव बॉयफ्रेंड की निशानी है। ऐसे लड़के चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड हर चीज उनकी मर्जी से ही करें।

फैसलों को गलत ठहराना

टॉक्सिक या पॉजेसिव व्यक्ति आपके फैसलों को बार-बार गलत ठहराने की कोशिश करेगा। आप जब भी किसी मामले में अपना फैसला लेना चाहेंगी, वह कोशिश करेगा अपने विचारों और फैसलों को आप पर थोपने की। इससे आपको आजादी महसूस नहीं होगी, बल्कि आपके ऊपर मेंटल दबाव बढ़ जाएगा। आप इस रिश्ते में तो होंगी, लेकिन खुशी एक पल भी महसूस नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती