न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 7 बातें बनती है कपल्स के बीच तलाक की बड़ी वजह, जानें और बचाए अपने रिश्तें को

एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए पति-पत्नी के बीच थोड़ी बहुत तकरार होना बेहद जरुरी है। कहा जाता है कि नाराजगी और लड़ाई-झगड़ों की वजह से रिश्तों में प्यार और मजबूत होता है लेकिन कई बार बात हाथ से निकल जाती है मतलब छोटे-मोटे लड़ाई झगड़े बढ़ा रूप ले लेते हैं और नौबत तलाक तक पहुंच जाती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jun 2022 2:40:34

ये 7 बातें बनती है कपल्स के बीच तलाक की बड़ी वजह, जानें और बचाए अपने रिश्तें को

एक हेल्दी रिलेशनशिप के लिए पति-पत्नी के बीच थोड़ी बहुत तकरार होना बेहद जरुरी है। कहा जाता है कि नाराजगी और लड़ाई-झगड़ों की वजह से रिश्तों में प्यार और मजबूत होता है लेकिन कई बार बात हाथ से निकल जाती है मतलब छोटे-मोटे लड़ाई झगड़े बढ़ा रूप ले लेते हैं और नौबत तलाक तक पहुंच जाती है। बीते कुछ सालों में भारत में तलाक के मामले काफी ज्यादा बढ़ने लगे हैं। हर किसी की तलाक की अपनी वजहें हो सकती हैं लेकिन कुछ बातें ऐसी हैं जो अधिकतर रिश्तों के टूटने की वजह बनती हैं। आज हम आपको उन्हीं में से कुछ कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से लोग एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं।

divorce,relationship,married life,reason for divorce,relationship tips

फाइनेंस को लेकर परेशानी

रिश्तों में पैसों का आना भी तलाक की वजह बन जाता है। जब दो लोगों में से कोई एक ज्यादा या कम कमाता है तो इससे सामने वाले के मन में हीन भावना आने लगती है जिससे भी कई बार रिश्तों में खटास आ जाती है। कई बार रिलेशनशिप में एक व्यक्ति काफी खर्चीला होता है जबकि दूसरे व्यक्ति को सेविंग्स का ख्याल ज्यादा रहता है। ऐसे में खर्चों पर बैलेंस ना बन पाने के कारण भी रिश्तों में कड़वाहट आज जाती है

कम्यूनिकेशन प्रॉब्लम्स

बहुत से मामलों में तलाक का एक कारण दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा बहस और एक-दूसरे से अपने मन की बात ना कह पाना होता है। यह कम्यूनिकेशन प्रॉब्लम घर, जिम्मेदारी या किसी और वजह से भी हो सकती है।

divorce,relationship,married life,reason for divorce,relationship tips

प्यार और इन्टिमेसी में कमी

तलाक को लेकर जर्नल फॉर सेक्स एंड मैरिटल थेरेपी में प्रकाशित एक स्टडी में सामने आया है कि प्यार और इन्टिमेसी की कमी तलाक की एक वजह बनती है। इन स्टडी में तलाक ले चुके 2371 लोगों को शामिल किया गया। जिनसे पूछा गया कि लाक के पीछे सबसे बड़ी वजह क्या रही? तो लगभग आधे यानी 47% लोगों ने प्यार और इन्टिमेसी की कमी को तलाक की वजह बताया। साथ ही यह भी पता चला कि एक या दोनों पार्टनर का अपने साथी के लिए प्रेम खत्म हो गया था।

ज्यादा उम्मीदें


किसी भी रिलेशनशिप को जब समय ज्यादा हो जाता है तो लोग एक-दूसरे से उम्मीदें लगाना शुरू कर देते हैं। कई बार उम्मीदें पूरी ना होने पर रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो जाती है। यह भी तलाक के बड़े कारणों में से एक है।

सेल्फ रिस्पेक्ट

जब दो लोग साथ रहना शुरू करते हैं तो सभी तरह की बातें, हंसी, दुख शेयर करते हैं। इससे दोनों एक-दूसरे के साथ काफी फ्री हो जाते हैं। ऐसे में कई बार एक व्यक्ति कुछ ऐसी बात कह देता है जिससे सामने वाले के दिल को ठेस पहुंचती है। कई बार पति या ससुराल पक्ष की तरफ से बार-बार बेइज्जत होने के कारण अक्सर महिलाएं इस तरह के फैसले लेने पर मजबूर हो जाती हैं।

divorce,relationship,married life,reason for divorce,relationship tips

एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर

एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर से शादियां टूटने की घटनाएं सामने आती रही हैं। कई बार गुस्से में आकर पार्टनर चीटिंग शुरू कर देते हैं। वहीं, अलग-अलग सेक्शुअल जरूरत और भावनात्मक लगाव की कमी से भी चीटिंग की शुरुआत होती है। बेवफाई कई बार पार्टनर की एक दोस्ती से शुरू होती है। इमोशनल अफेयर आगे चलकर फिजिकल अफेयर में तब्दील हो जाता है और तलाक का कारण बनता है।

फैमिली की जिम्मेदारियां

परिवार की जिम्मेदारियां भी बहुत से कपल्स के बीच तलाक की वजह बन जाती है। फैमिली में पति-पत्नी के अलावा बच्चे भी होते हैं और जब दोनों ही पति-पत्नी वर्किंग होते हैं तो उन्हें बहुत सी चीजों को खुद ही मैनेज करना पड़ता है जैसे कि घर की साफ-सफाई, खाना बनाना, बच्चों की जिम्मेदारी आदि। ऐसे में जब साथ में मिलजुलकर जिम्मेदारियों को नहीं बांटा जाता तो इससे रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है और कई बार कड़वाहट इतनी बढ़ जाती है कि नौबत तलाक तक पहुंच जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत