न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को नुकसान पहुंचा सकती हैं उनके कमरे में रखी ये 4 चीजें, रखें इनका ध्यान

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने बच्चों के कमरे में नहीं रखना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 May 2021 3:28:34

बच्चों को नुकसान पहुंचा सकती हैं उनके कमरे में रखी ये 4 चीजें, रखें इनका ध्यान

घर में बड़े-बूढों के साथ ही बच्चे भी रहते हैं। जिस तरह बुजुर्गो का विशेष ख्याल रखा जाता हैं उसी तरह बच्चों का भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। खासतौर से बच्चों के कमरों को उनके हिसाब से जमाना जरूरी होता हैं और वहां कौनसी चीजें रखी जानी चाहिए इसका ध्यान रखना जरूरी होता हैं। जी हां, बच्चों के कमरों में रखी कई चीजें उन्हें नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने बच्चों के कमरे में नहीं रखना चाहिए।

parenting tips,parenting tips in hindi,child room tips

चाकू या कोई भी धारदार सामान

बच्चों के कमरे में कभी भूलकर भी चाकू नहीं रखना चाहिए। इससे बच्चे खेल करते हैं और फिर उनका हाथ कटने का डर रहता है। साथ ही कैंची, टेस्टर, कांच का सामान समेत कोई भी धारदार सामान बच्चों के कमरे में रखने से बचना चाहिए। बच्चे कई बार इन चीजों से खेलने लगते हैं, जिसकी वजह से कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

कूलर और टेबल फैन

जैसे कि अब गर्मियां आ चुकी हैं। ऐसे में कई माता-पिता अपने बच्चों के कमरे में कूलर रख देते हैं। ऐसे में बच्चे कई बार कूलर के अंदर हाथ डाल देते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतना बना रहता है। साथ ही कूलर से करंट लगने का भी खतरा रहता है। इसके अलावा बच्चों के कमरे में टेबल फैन भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि बच्चे इसमें ऊंगली या कोई चीज डाल देते हैं। इससे बच्चे और टेबल फैन दोनों को नुकसान पहुंच सकता है।

parenting tips,parenting tips in hindi,child room tips

दवाईयां

कई बार हम जाने-अनजाने बच्चों के कमरे में दवाईयां रख देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बच्चों के लिए कितनी खतरनाक हो सकती हैं। कई बार बच्चे खेल-खेल में इन दवाओं को मुंह में डाल लेते हैं। साथ ही बच्चों को आदत होती है कि वो कुछ भी चीज मुंह में डाल लें। ऐसे में भूलकर भी दवाएं बच्चों को कमरे में नहीं रखनी चाहिए।

बिजली का सामान

बच्चों के कमरे में हमेशा ये बात ध्यान देनी चाहिए कि आपको तार वगैरह खुली नहीं छोड़नी चाहिए। साथ ही आपको बिजली के स्विच को भी बच्चों की पहुंच से बाहर रखना चाहिए। अगर बच्चों के कमरे में स्विच हैं और उनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है, तो आपको इन स्विच को ढककर रखना चाहिए, क्योंकि बच्चे इनमें ऊंगली डाल देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर