न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें पार्टनर को ये 6 बातें बताने की गलती, खराब हो सकते हैं आपके रिश्ते

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में अपने पार्टनर से कभी बात नहीं करनी चाहिए। ये बातें पार्टनर संग आपके खुशहाल रिश्ते को बिगाड़ सकती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Oct 2021 4:29:16

ना करें पार्टनर को ये 6 बातें बताने की गलती, खराब हो सकते हैं आपके रिश्ते

प्यार के रिश्ते की डोर बड़ी नाजुक होती हैं जिसमें की गई गलती इस रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं। अक्सर देखा जाता हैं की खुशहाल चल रही जिन्दगी में कोई बात ऐसी आ जाती हैं कि मनमुटाव हो जाता हैं और रिश्ता टूटने की नौबत तक आ जाती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आप अपने पार्टनर को क्या बातें बता रहे हैं उनका ध्यान रखा जाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में अपने पार्टनर से कभी बात नहीं करनी चाहिए। ये बातें पार्टनर संग आपके खुशहाल रिश्ते को बिगाड़ सकती है। तो आइये जानते हैं इन बातों के बारे में।

relationship tips,relationship tips in hindi

एक्स यानी पूर्व प्रेमी के बारे में

ध्यान देना चाहिए कि आपको अपने नए पार्टनर को अपने एक्स के बारे में नहीं बताना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि आपका अपने एक्स से जिस किसी भी कारण से ब्रेकअप हुआ हो और उसमें आपकी गलती न भी हो। लेकिन आपके नए पार्टनर को लग सकता है कि जैसे आपने अपने एक्स को छोड़ा, वैसे ही कहीं आप उन्हें भी न छोड़ दें आदि।

पार्टनर से सास-ससुर की बुराई न करें

शादी के बाद सास-ससुरके साथ आपसी समझ बनाने में समय लगता है। ऐसा हो सकता है कि शुरू में आपको उनकी कुछ आदतें पसंद न आएं। ऐसे में चुपचाप सास-ससुर को समझने की कोशिश करें। लेकिन भूल से भी अपने पार्टनर से उनके माता-पिता की बुराई बिल्कुल न करें। क्योंकि कोई भी बच्चा अपने माता-पिता की बुराई नहीं सुन पाता है। इसलिए अपने सास-ससुर से जुड़ी बात अपने तक ही रखें और जीवनसाथी से इस बारे में कोई बात न करें।

relationship tips,relationship tips in hindi

ड्रेसिंग सेंस के बारे में

कई लोगों की आदत होती है कि वो खुद को पूरी तरह से अच्छी तरह रखते हैं। अच्छे कपड़े पहनते हैं और हमेशा अच्छा ड्रेसप करते हैं। वहीं, आपके पार्टनर अगर आपकी तरह तैयार नहीं होते हैं या अपनी पसंद के कपड़े पहनते हैं। तो ऐसे में आपको उन्हें ये नहीं कहना चाहिए कि तुम ये पहना करो, इस ड्रेस में तुम अच्छी नहीं लगती, खुद को बदलो आदि। आपकी ये बातें आपके पार्टनर को बुरी लग सकती हैंं, क्योंकि प्यार वो नहीं जो आपको किसी के लिए बदलने पर मजबूर कर दे, बल्कि प्यार वो है कि आप जैसे भी हैं सामने वाला आपको स्वीकार करें।

अपनी अच्छाईयों के बारे में

कई लोगों की आदत होती है कि वो अपनी अच्छाई या अपनी तारीफ खुद ही करने लगते हैं। वहीं, वो ऐसा अपने पार्टनर के सामने भी करते हैं। ऐसा करने से आपके पार्टनर को लग सकता है कि आप उनके सामने अपनी अच्छी इमेज बनाने के लिए ये सब कह रहे हैं। इसलिए अपनी तारीफ खुद न करें, बल्कि किसी और को करने दें।

relationship tips,relationship tips in hindi

पुरानी सेक्स लाइफ के बारे में न बताएं

सेक्स के टॉपिक पर पार्टनर आपस में खुलकर बात कर लेते हैं। अगर आपको अपने पार्टनर की कोई बात शारीरिक संबंध बनाते समय पसंद नहीं आती है तो इस बारे में उनसे बात न करें। आपकी बात पार्टनर को बुरी लग सकती है। इसके अलावा जीवनसाथी से अपने पुरानी सेक्स लाइफ पर बात न करें। वरना आपके रिश्ते में दूरियां आने लगेंगी।

गिफ्ट्स के बारे में

कई बार ऐसा होता है कि आपके एक्स ने आपको कोई ड्रेस, घड़ी, चश्मा या कोई चाबी का छल्ला आदि कुछ दिया हो। ऐसे में ये रिश्ता भले ही टूट गया हो, लेकिन कई बार वो चीजें हमारे पास ही रह जाती हैं और उनका हम इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आपके नए पार्टनर आपसे पूछे कि ये ड्रेस, घड़ी, चश्मा या कुछ और काफी अच्छा लग रहा है, तो ऐसे में भूलकर भी उन्हें ये न कहें कि ये आपके एक्स ने दिया था। ऐसा कहने से आपके पार्टनर को लगेगा कि आप अभी भी उन्हें ही याद करते हैं, इसलिए उनकी दी हुई चीजें आपने अब तक अपने पास संभालकर रखीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर