न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुसीबत के समय पहला मददगार होता हैं पड़ोसी, ऐसे बनाएं उनसे अच्छे रिश्ते

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने पड़ोसियों के साथ रिश्तों को बेहतर बना सकते हैं। तो अगर एक अच्छा पड़ोसी बनना है तो इन बातों को जरूर अपनाएं।

Posts by : Neha | Updated on: Sun, 22 Jan 2023 12:26:32

मुसीबत के समय पहला मददगार होता हैं पड़ोसी, ऐसे बनाएं उनसे अच्छे रिश्ते

इंसान के जीवन में जब भी कभी कोई मुसीबत आती हैं तो रिश्तेदार बाद में आते हैं लेकिन सबसे पहले आपकी मदद करने पड़ोसी ही आते हैं। हम जहां रहते हैं उसके आसपास रहने वाले लोग ही हमारे पड़ोसी हैं। पड़ोसी से अच्छी जान-पहचान, नजदीकियां और बेहतरीन रिश्ते जिंदगी के तनाव को कुछ कम कर उनकी खुशियों को दोगुना कर सकते हैं। घर के आसपास का माहौल अच्छा व शांत बनाये रखने के लिए भी पड़ोसियों के साथ हमारा आपसी तालमेल होना चाहिए। सुख हो या दुख सबसे पहला साथ पड़ोसी का ही होता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने पड़ोसियों के साथ रिश्तों को बेहतर बना सकते हैं। तो अगर एक अच्छा पड़ोसी बनना है तो इन बातों को जरूर अपनाएं।

neighbors are the first helper in times of trouble build good relations with them like this,mates and me,relationship tips

मुस्कुराकर मिलें

आप अपने पड़ोसियों से मुस्कुरा कर मिलें, हर धर्म में चाहे वो हिंदू धर्म हो या इस्लाम या फिर क्रिश्चियन, सभी धर्मों में पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के बारें में कहा गया है। इससे आपकी पड़ोसियों के साथ दोस्ती और बॉन्डिंग स्ट्रांग बनी रहेगी। पड़ोसियों को देखते ही विश करें और उनके परिवार का हालचाल पूछें। उन्हें अपने घर चाय पर भी इनवाइट करें। ऐसा रोज करने की जरूरत नहीं है लेकिन महीने में एक-दो बार तो ऐसा किया ही जा सकता है। अगर आपका पड़ोसी निम्न वर्ग का या गरीब है तो उसे इस बात का अहसास नहीं होगा कि आप उससे अच्छा व्यवहार उसकी गरीबी की वजह से कर रहे हैं।

अपने पड़ोसी को जानें

आप शिफ्ट होकर गये हों या कोई और शिफ्ट होकर आपके पड़ोस में रहने आया हो, जितनी जल्दी हो सके, पड़ोसी से जान-पहचान बनाएं। कोई नया रहने आये तो उनसे जाकर मिलें और पूछे कि कोई मदद चाहिए हो तो जरूर बताएं। आप उन्हें चाय-पानी ऑफर करें। क्योंकि वे नये हैं, तो उन्हें उस जगह का कुछ भी पता नहीं होगा इसलिए जब आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा।

neighbors are the first helper in times of trouble build good relations with them like this,mates and me,relationship tips

पड़ोसियों की मदद करें

अगर आपका पड़ोसी गरीब है या फिर उसकी आय अधिक नहीं है तो आप एक अच्छे पड़ोसी का फर्ज निभाते हुए उनकी मदद कर सकते हैं। अगर आप अच्छा अर्न करते हैं तो ये आप पर और वाजिब हो जाता है कि आप अपने पड़ोसी की मदद करें। अगर उनके बच्चे की फीस नहीं जमा हो पा रही है तो ये काम आप कर सकते हैं। अगर उनको किसी तरह से राशन लाने या फिर खाने पीने की परेशानी है तो इसमें भी आप उनका साथ दे सकते हैं। क्योंकि हर धर्म में कहा गया है कि रिश्तेदार से पहले अपने पड़ोसी की मदद करो।

समारोह में शामिल करें

शादी, जन्मदिन, सालगिरह या कोई अन्य समारोह होने पर अक्सर हम अपने पड़ोसियों को बताना पसंद नहीं करते हैं। हमें लगता है की वह लोग केवल चीजों की बुराई करेंगे। घर में कोई अच्छा काम होने पर अपने पड़ोसियों को जरूर बताएं। उनसे कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह करें। इससे आपके रिश्ते उनके साथ बेहतर हो जाएंगे।

neighbors are the first helper in times of trouble build good relations with them like this,mates and me,relationship tips

बुराई से बचें

कुछ लोग पड़ोसी से उनकी पर्सनल बातें पता कर लेते हैं और फिर दूसरे पड़ोसियों को बताते हैं, चुगली करते हैं, बुराई करते हैं। ऐसी गलती कभी न करें। किसी ने आप पर भरोसा कर के आपको अपने इतने करीब आने दिया है, उसका फायदा उठाकर उन्हें बदनाम न करें। इधर की बात उधर करने के स्वभाव के कारण कोई भी पड़ोसी आप पर भरोसा नहीं करेगा और ऐसा न हो कि वे इतना नाराज हो जाएं कि मुसीबत में भी आपकी मदद न करें। पड़़ोसी की बुराई करने से आपकी इमेज भी सब जगह खराब होती है।

त्योहारों पर गिफ्ट दें

त्योहारों पर हम सबको विश करते हुए मैसेज भेजते हैं। कई मौकों पर हम लोगों को गिफ्ट भी देते हैं लेकिन ऐसे मौकों पर पड़ोसियों को इग्नोर कर देते हैं। आपका पड़ोसी चाहे किसी भी धर्म का हो, आप हमेशा हर एक त्योहार में अपने पड़ोसी को विश करने जरूर जाएं। जहां जरूरत हो उन्हें गिफ्ट भी दें। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती