न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आत्महत्या अपराध है, जिंदगी से कीमती दुनिया में कुछ भी नहीं...जानें इंसान को बहकाते हैं कौनसे भ्रम

आत्महत्या का अपना एक विस्तृत मनोवैज्ञानिक पहलू है। कई लोग इस पर तर्क कर सकते हैं कि खुदकुशी करने वाले ने सही...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 13 May 2021 5:11:39

आत्महत्या अपराध है, जिंदगी से कीमती दुनिया में कुछ भी नहीं...जानें इंसान को बहकाते हैं कौनसे भ्रम

आत्महत्या का अपना एक विस्तृत मनोवैज्ञानिक पहलू है। कई लोग इस पर तर्क कर सकते हैं कि खुदकुशी करने वाले ने सही किया या ग़लत लेकिन इससे आत्महत्या करने वाले की आत्मा को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। वह जा चुका होता है लेकिन कोई और ऐसा प्रयास न करे, इसका जतन तो हमें करते रहना चाहिए क्योंकि ज़िंदगी से क़ीमती इस दुनिया में कुछ भी नहीं।

myth,suicide,myth suicide,psychology,coward,brave,suicide note,film,lifestyle article in hindi

यह कायरता है या हिम्मत?

आत्महत्या करना कायरता है या यह हिम्मत वालों का काम है? इस पर भी कई कई दिनों तक बहस की जा सकती है। कायरता कहने वाले कहेंगे कि उसे अपनी ज़िंदगी से लड़ना चाहिए था, उसे अपनी समस्याओं का समाधान खोजना चाहिए था, उसे लोगों की मदद लेना चाहिए थी... कुछ भी करके उसे अपना जीवन बाक़ी रखना चाहिए था।

जो इसके विरोध में होंगे वे कहेंगे कि कायरता कैसी? कोई व्यक्ति अपनी इकलौती जान दे दे, इसके लिए बहुत हिम्मत की ज़रूरत होती है। यह काम कायरों के बस का नहीं। इस अंतहीन बहस में कौन जीतेगा यह तो हम नहीं जानते। यह तो ठीक-ठीक आत्महत्या करने वाले ही बता सकते हैं कि उन्होंने जान बहादुरी के कारण दी थी या फिर वह डरते हुए मरा था।

myth,suicide,myth suicide,psychology,coward,brave,suicide note,film,lifestyle article in hindi

सुसाइड नोट की साइकोलॉजी

आत्महत्या करने से पहले जो लोग सुसाइड नोट लिखते हैं, उसका भी अपना मनोविज्ञान है। कई बार यह किसी से बदला लेने के लिए होता है तो कई बार यह किसी को माफ़ करने के लिए होता है। लेकिन सुसाइड नोट अपनों को हमेशा पीड़ा देता है। वे जब भी इसे पढ़ते हैं, याद करते हैं तो उन्हें पीड़ा होती है। मरने वाला उन्हें ज़िंदगी भर रुलाने की वजह देकर जाता है।

सुसाइड करने वाले शायद यह सोचते हैं कि उनकी आत्मा या रूह यह नोट पढ़ते हुए लोगों को देखेगी। अर्थव्यवस्था का एक नियम है कि किसी वस्तु को बाज़ार से हटा लेने पर उसकी क़ीमत बढ़ जाती है। लोग अपने बारे में भी ऐसा सोचते हैं।

ख़ुद को लोगों से अलग करने का सबसे बड़ा क़दम आत्महत्या करना है। लेकिन, आत्महत्या करने वाला यह भूल जाता है कि बढ़ी हुई क़ीमत का महत्व तब है, जबकि आप फिर से उपलब्ध हों और दुर्भाग्य से आत्महत्या करने वाला अपनी हत्या सदा के लिए कर चुका होता है तो ऐसे में उसका फिर से लोगों के बीच आना नामुमक़िन है।

myth,suicide,myth suicide,psychology,coward,brave,suicide note,film,lifestyle article in hindi

ज़िंदगी फ़िल्म नहीं है

कई लोग जब आत्महत्या करते हैं तो उससे पहले उनके ज़हन में फ़िल्मों वाला एक सीन आता है जिसमें कि घर वाले और दोस्त उसकी लाश के पास बैठकर रो रहे हैं, बिलख रहे हैं और यह सब उसकी आत्मा देख रही है। लेकिन, दुर्भाग्य से यह सब सिर्फ़ फ़िल्मी बातें हैं। आपकी रूह को ऐसा कुछ भी पता नहीं चलता। वह तो चली जाती है किसी और दुनिया में और यदि आप यह विश्वास रखते हैं कि वह दूसरी दुनिया वह है, जो हमारे धर्मों ने बताई है तो याद रखिए कि धर्मों के क़ानूनों के अनुसार आपकी रूह को वहां भी सुकून नहीं मिलेगा। और यदि आप नास्तिक हैं तो विज्ञान तो रूह और पुनर्जन्म को मानता ही नहीं है। ऐसे में आपके हाथ से सब कुछ चला गया।

आत्महत्या के बारे में सभी विशेषज्ञ इस बात पर एकमत हैं कि आत्महत्या करने वाला व्यक्ति कभी भी अचानक आत्महत्या नहीं करता। वह कुछ निशानियां लोगों के सामने प्रकट ज़रूर करता है। निराश और उदास चेहरा, परेशान और रोती हुई आंखें, गुमसुम अकेला रहने का दिल चाहना, किसी बात में दिल ना लगना, वह काम जिसमें सब ख़ुश होते हैं उसमें भी उसका गुमसुम बैठे रहना, जब सब किसी बात पर ठहाके लगा रहे हो तो उसका बस लोगों का दिल रखने के लिए थोड़ा सा हंस देना... अपनों में और ख़ुद में यह निशानियां देखते रहा करें।

दुनिया में आत्महत्या बहुत से लोग करते हैं लेकिन, सबसे ज़्यादा वे लोग होते हैं, जो भीड़ में ख़ुद को अकेला महसूस करते हैं। उन्हें सब तरफ़ लोग तो दिखाई देते हैं लेकिन कोई अपना नहीं दिखता या वे अपनों को अपना मानने के लिए तैयार ही नहीं होते। जब दुनिया बेगानी लगती है तो फिर उन्हें मृत्यु अपनी लगने लगती है... जो कि उनका भ्रम होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर