न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद सास से रिश्ते बनेंगे मधुर, रखें इन बातों का ध्यान

जरूरी हैं कुछ बातों का ध्यान रखना जिससे सास-बहू के बीच झगड़े की जगह प्यार पनपेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Mar 2021 5:53:18

शादी के बाद सास से रिश्ते बनेंगे मधुर, रखें इन बातों का ध्यान

शादी के बाद रिश्तों को संभालना कोई आसान काम नहीं होता हैं। खासतौर से किसी भी लड़की के लिए जो अपना सबकुछ छोड़कर एक नए घर में बसने जा रही होती हैं। इन्हीं नए रिश्तों में से एक रिश्ता हैं सास-बहु का जो बेहद पेचीदा होता हैं। इस रिश्ते को सही संभाला जाए तो मां-बेटी जैसा प्यार पनप सकता हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कुछ बातों का ध्यान रखना जिससे सास-बहू के बीच झगड़े की जगह प्यार पनपेगा। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

relation tips,tips after marriage,saas bahu relation

सास को काम न करने दें

कई सास की आदत होती हैं कि चाहे उनकी उम्र कितनी भी हो जाए, लेकिन वो हमेशा ही काम करती रहती हैं। घर के छोटे-मोटे काम, नाती-पोते को घुमाना, घर पर खाना बनाना आदि कई काम वो करती रहती हैं। लेकिन एक अच्छी बहू का फर्ज होता है कि उसे अपनी सास को ये काम नहीं करने देने चाहिए और उनको आराम करने के लिए कहना चाहिए।

सास को दें मां की तरह इज्जत

लड़कियों में एक आदत देखी जाती है कि वो अपने ससुराल में सास को इज्जत नहीं देती हैं, जिसकी वजह से कई बार दोनों के बीच खटपट हो जाती है। लेकिन बहू को हमेशा सास को अपनी मां की तरह ही इज्जत देनी चाहिए। इससे दोनों के रिश्ते मजबूत होते हैं। वहीं, सास को भी अपनी बहू को अपनी बेटी से भी ज्यादा प्यार देना चाहिए, क्योंकि ये भी एक सास का फर्ज बनता है।

relation tips,tips after marriage,saas bahu relation

अपनी खुशियों में उन्हें शामिल करें

कई बार देखा जाता है कि शादी होने के बाद पति-पत्नी अलग रहने लगते हैं। लड़की के कहने पर या कुछ अन्य वजहों से लड़का अपने माता-पिता को छोड़ अपनी पत्नी संग अकेले रहने लगता है। वैसे तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपको अपने सास-ससुर के साथ ही रहना चाहिए, लेकिन अगर किसी अन्य वजह जैसे-नौकरी आदि से आपको अलग रहना पड़ता है, तो अपनी हर खुशी में अपने सास-ससुर को जरूर शामिल करें। इससे बहू और सास का रिश्ता मजबूत होगा।

सास-ससुर का ध्यान रखें

जब लड़की की शादी हो जाती है, तो वो नए घर में जाती है। जहां उनकी कई जिम्मेदारियां और फर्ज बनते हैं। आप अगर अपनी सास से अपना रिश्ता मजबूत करना चाहते हैं, तो आपको हमेशा अपने सास-ससुर का ध्यान रखना चाहिए। उनके खाने का, उनकी दवाइयों का, उनकी पसंसदीदा चीजें उनको दें, अपने साथ बाहर घूमाने ले जाएं आदि। इन सब बातों का ध्यान रखकर भी आप अपनी सास से होने वाली खटपट से बच सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत