न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद रखें इन बातों का ध्यान, सबका दिल जीतने में नहीं लगेगा ज्यादा समय

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको ससुराल में सबका दिल जीतने में मदद मिलेगी और आप खुद को जॉइंट फैमिली में आसानी से एडजस्ट कर पाएंगे। आइये जानते हैं यह जरूरी जानकारी...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 5:13:49

शादी के बाद रखें इन बातों का ध्यान, सबका दिल जीतने में नहीं लगेगा ज्यादा समय

शादी का फैसला किसी भी लड़की के जीवन को बदलने वाला फैसला होता हैं जहां उसे नए घर में जाना होता हैं। भारत में शादी के बाद सिर्फ पति से ही रिश्ता नहीं बनता हैं, बल्कि कई रिश्ते बनते हैं जिन्हें निभाने की जिम्मेदारी भी आती हैं। खासतौर से जॉइंट फैमिली में नई दुल्हन को कई रिश्ते संभालने की चुनौती मिलती हैं। पति की फैमिली, रिश्ते और उनका आचरण समझते हुए उनके साथ कैसा आचरण किया जाए यह समझने की जरूरत हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको ससुराल में सबका दिल जीतने में मदद मिलेगी और आप खुद को जॉइंट फैमिली में आसानी से एडजस्ट कर पाएंगे। आइये जानते हैं यह जरूरी जानकारी...

keep these things in mind after marriage it will not take much time to win everyones heart,mates and me,relationship tips

बड़ों का करें सम्मान

जॉइंट फैमिली में आपको आपसे बड़ी पीढ़ी और आपसे छोटी पीढ़ी दोनों मिलेंगे। ऐसे में बड़ों का सम्मान और छोटों से प्रेम बेहद जरूरी है। अब आपको तय करना है कि आप बड़ों का सम्मान किस तरीके से करना है। कुछ लोग बड़ों का सम्मान उनके साथ समय बिताएं या उनके किसी भी काम में मदद करके करते हैं तो कुछ लोग बड़ों का सम्मान उन्हें पर्सनल स्पेस देकर भी कर सकते हैं। ऐसे में सही तरीका अपनाना आपकी जिम्मेदारी है।

हल्दी की तरह घुलमिल जाएं

शादी एक जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है। लड़की चाहे तो दूध की तरह बनकर अपने ससुराल के रंग में ही रंग सकती हैं या फिर वह चाहे तो एक हल्दी की तरह अपने ससुराल को ही अपने रंग में रंग सकती हैं। एक खुशहाल और हंसती खेलती जिंदगी जीने के लिए लड़की को दूध की तरह नहीं बल्कि हल्दी की तरह होना चाहिए। इससे न तो ससुराल वालों को बाद में किसी तरह की परेशानी होती है और ना ही लड़की को।

keep these things in mind after marriage it will not take much time to win everyones heart,mates and me,relationship tips

सबकी जरूरतों का रखें ख्याल

चूंकि आप एक जॉइंट परिवार में शादी कर रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आपके परिवार वालों को क्या पसंद है और क्या नहीं। ऐसे में आप उन्हें समझने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। इसके लिए आप अपने पति की भी मदद ले सकते हैं और उनसे जान सकते हैं कि उनके परिवार वालों को किन चीजों से परेशानी होती है, जिससे आप उन चीजों से बचें और उन चीजों को अपनी दिनचर्या में जोड़ें जिससे बड़े खुश हों। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

सास के काम में करें मदद

जब लड़की बिना मदद मांगे अपनी सास की मदद करती है। तो वह उनकी नजरों में अपनी एक अलग जगह बना पाती है और जगह बनाना बहुत ज्यादा जरूरी भी है। इसलिए शादी के बाद लड़की को अपने सास के काम में मदद करना चाहिए और अपनी सास को खुश रखने की भी कोशिश करनी चाहिए। सास को खुश करने के लिए उनके सच्चे मन से सेवा करनी चाहिए।

keep these things in mind after marriage it will not take much time to win everyones heart,mates and me,relationship tips

परिवार वालों के साथ रहें ईमानदार

हमेशा अपने परिवार वालों के साथ ईमानदार रहें। आपकी छोटी सी चलाकी या उन्हें धोखा देना परिवार वालों का भरोसा तोड़ सकता है। अगर आप जॉइंट परिवार में एडजस्ट होना चाहते हैं तो सबसे मुख्य तत्वों में से एक है इमानदारी। हमेशा अपने परिवार के साथ ईमानदार रहें और उन्हें किसी भी तरीके के धोखे में ना रखें। भले ही सच कितना भी कड़वा हो उन्हें उसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।

सभी के साथ बिताएं समय

अगर आप अपने परिवार वालों को समझना चाहते हैं और उनके साथ एडजस्ट होना चाहते हैं तो यह जरूरी है कि आपको उन्हें अपना ज्यादा से ज्यादा समय देना होगा। अगर आप शादी के बाद अपने कमरे में रहेंगे तो नाम केवल आपको एडजस्ट करने में परेशानी होगी बल्कि आप उनके स्वभाव को भी नहीं समझ पाएंगे। इसलिए जरूरी है कि जॉइन परिवार में जितना हो सके उतना परिवार वालों के साथ रहें।

keep these things in mind after marriage it will not take much time to win everyones heart,mates and me,relationship tips

सोच-समझकर करें शब्दों का चुनाव

आपको पता होना चाहिए कि आप बड़ों से किस तरीके से बात करें और छोटों के सामने किस तरीके की बात ना करें। ऐसे में जब भी आप अपनी बात रखें तो उस दौरान शब्दों का सही चुनाव करें। गलत शब्द ना केवल परिवार वालों को ठेस पहुंचा सकते हैं। बल्कि छोटे बच्चों की परवरिश के लिए भी सही नहीं है। ऐसे में जॉइंट परिवार में जरूरी है कि आप शब्दों का चुनाव बेहद ही सोच समझ करें।

समय और सब्र के साथ निभाएं रिश्ते

शादी के बाद लड़की को जल्दबाजी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए बल्कि अपने रिश्ते को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए और उसमें पूरा समय भी देना चाहिए। क्योंकि किसी नए परिवार में जगह बनाने के लिए और लोगों का दिल जीतने में समय तो लगता है इसलिए सब्र बहुत जरूरी है।

keep these things in mind after marriage it will not take much time to win everyones heart,mates and me,relationship tips

तेरा मेरा वाली भावना छोड़ें

जॉइंट परिवार में रहने का मतलब है कि जो भी चीज घर में आए वह सभी की है ना कि सिर्फ एक की। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप भी इस बात को समझें। अगर आप कोई सामान लेकर आ रही हैं या आपके पति कोई सामान लेकर आ रहे हैं तो परिवार वालों को उसके बारे में बताएं और हो सके तो सबके लिए कुछ ना कुछ लेकर आएं। ऐसा करने से परिवार वालों को पता चलेगा कि वह आपके लिए कितने जरूरी हैं। साथ ही आप भी खुशी महसूस करेंगे। तेरा मेरा करने से परिवार में नकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसे में सभी को साथ लेकर चलना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती