न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर को खुश रखना हैं आपकी जिम्मेदारी, रखें इन बातों का ध्यान

आपका पार्टनर किसी बात से दुखी है तो आपको उनको खुश करने का तरीका ढूंढने की जरूरत है जिससे आपका रिश्ता और मजबूत हो सके। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको पार्टनर को जीवन में खुश रखने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 9:43:37

पार्टनर को खुश रखना हैं आपकी जिम्मेदारी, रखें इन बातों का ध्यान

जब भी कभी आप रिलेशनशिप में आते हैं या शादी के बंधन में बंधते हैं तो पार्टनर को हमेशा खुश रखने की जिम्मेदारी भी आप पर आती हैं। यह ऐसा नहीं हैं कि सिर्फ सेक्स की बात हो बल्कि आप और आपके पार्टनर के बीच बने भरोसे, प्यार और विश्वास की बात होती हैं। हर कोई चाहता हैं कि उसका पार्टनर मुश्किल समय में उसका साथ दें, अगर वह परेशानी दूर नहीं कर सकता तो सुप्पोर्ट तो कर ही सकता हैं। अगर आपका पार्टनर किसी बात से दुखी है तो आपको उनको खुश करने का तरीका ढूंढने की जरूरत है जिससे आपका रिश्ता और मजबूत हो सके। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको पार्टनर को जीवन में खुश रखने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

happy relationship tips,keeping partner satisfied,ways to make partner happy,relationship happiness tips,maintaining partners happiness,healthy relationship advice,partner satisfaction strategies,improving relationship bliss,building a happy partnership,long-lasting relationship tips

उनकी पसंद को समझें

अगर आप अपने पार्टनर को खुश करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको उन्हें समझना होगा। वो क्या चाहते हैं, उनका मन क्या चीज करने का है-क्या नहीं करने का है, वो कहां घूमना पसंद करते हैं, वो क्या खाना पसंद करते हैं, उन्हें कौन सी चीजें अच्छी नहीं लगती हैं, कौन सी चीजें उन्हें ज्यादा पसंद है आदि। आपको उनकी बॉडी लैग्वेंज पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इससे आप अपने पार्नटर को काफी हद तक समझ पाएंगे। इस तरीके से आप उन्हें खुश रख सकते हैं।

साथी के साथ समय बिताएं

अगर आपका साथी किसी बात से दुखी है और आपको लगता है कि आपको उसके साथ समय बिताना चाहिए तो आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर चली जाएं। इससे आप अपने पार्टनर को खुश रख पाएंगी और एक-दूसरे को भी समय दे पाएंगी। ऐसा करने से आपका रिश्ता मजबूत होगा और आप अपने पार्टनर के मन की बात भी जान पाएंगी।

तारीफ करें

दूसरा तरीका आप ये अजमा सकते हैं कि आप अपने पार्टनर की तारीफ कर सकते हैं। आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि उनकी तारीफ करते रहें। उदाहरण के लिए अगर आपके पार्टनर को पेंटिंग बनाने का शौक है, और वो कभी कोई पेंटिंग बनाते हैं तो आपको उनके इस काम की तारीफ करनी चाहिए। आपके पार्टनर ने कोई नई ड्रेस पहनी हो, अपने दोस्तों के साथ बैठे हैं, किसी शादी-पार्टी के लिए तैयार हुए हैं आदि। अलग-अलग मौकों पर आपको अपने पार्टनर की तारीफ करते रहना चाहिए।

happy relationship tips,keeping partner satisfied,ways to make partner happy,relationship happiness tips,maintaining partners happiness,healthy relationship advice,partner satisfaction strategies,improving relationship bliss,building a happy partnership,long-lasting relationship tips

उनसे खुलकर बात करें

बातचीत करना हमेशा से अच्छा माना गया है, क्योंकि आप बातचीत करके अपने साथी के बारे में जान सकती हैं। अगर उन्हें किसी प्रकार की परेशानी होती है तो उनकी मदद कर सकती हैं। इससे आप अपने साथी को हमेशा खुश रख सकती हैं और साथ-साथ उनकी समस्याओं को दूर करने में उनकी भावनाओं को समझने में भी आपको मदद मिलेगी। ऐसा करने से आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी।

पार्टनर की बातें सुनें

कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अपनी बातें करने का ही शौक होता है। वो अपने आगे किसी को बोलने नहीं देते, लेकिन अगर आप ऐसा अपने पार्टनर के आगे करते हैं तो आप गलत तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। इससे आपके पार्टनर दुखी हो सकते हैं। इसलिए आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि अपनी बात करने से पहले आपको उनकी बात जरूर सुननी चाहिए। वो क्या कहना चाहते हैं, वो किसी बारे में बात कर रहे हैं आदि। इन सब बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए। इससे भी आपके पार्टनर खुश हो सकते हैं।

happy relationship tips,keeping partner satisfied,ways to make partner happy,relationship happiness tips,maintaining partners happiness,healthy relationship advice,partner satisfaction strategies,improving relationship bliss,building a happy partnership,long-lasting relationship tips

अपने दिल की बात बोलें

अगर आप वास्तव में अपने पार्टनर को खुश करना चाहती हैं तो अपने दिल की बात खुलकर बोलें क्योंकि कभी-कभी अपने दिल की बात बताना जरूरी होता है। इससे आप अपने साथी को अपने प्यार की गहराई के बारे में बता पाएंगी और अपने रिश्ते को और मजबूत बना पाएंगी।

उनकी हर चीज का रख सकते हैं ध्यान

आपको अपने पार्टनर की हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखना चाहिए। जैसे- उनका जन्मदिन कब आता है, वो किसको लेकर कितनी चिंतित रहती हैं आदि। आप उन्हें समय-समय पर कहीं बाहर नई-नई जगहों पर घूमाने या फिर कैंडल लाइट डिनर कराने बाहर ले जा सकते हैं। इससे उन्हें अच्छा लग सकता है। इसके अलावा आप उन्हें नए कपड़े दिलाने शॉपिंग पर बाहर लेकर जा सकते हैं यानी आपको कुल मिलाकर उनकी हर एक चीज का ध्यान रखना चाहिए। इससे भी आप अपने पार्टनर को खुश रख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत