न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चों को बिगाड़ रही हैं टीवी और इंटरनेट की दुनिया! इस तरह लाएं उनमें सुधार

। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से अपने बच्चे को अच्छी आदतें सिखाते हुए व्यवहार में सुधार लाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Feb 2022 4:56:24

क्या आपके बच्चों को बिगाड़ रही हैं टीवी और इंटरनेट की दुनिया! इस तरह लाएं उनमें सुधार


माता-पिता के ऊपर बच्चों को सही परवरिश देना एक बड़ी जिम्मेदारी होती हैं। देखा जाता हैं कि बच्चों के सामने कई बार ऐसे मौके आते हैं जिसमें वे गलत राह पकड़ लेते हैं। खासतौर से टीवी और इंटरनेट की दुनिया बच्चों को प्रभावित कारते हुए बिगाड़ने का काम कर रही हैं। हांलाकि इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो बेहतर परिणाम मिलते हैं। देखा जा रहा हैं कि बच्चे टीवी और इंटरनेट की इस दुनिया में गलत भाषा का इस्तेमाल करने लगे हैं और दूसरों के प्रति उनका व्यवहार भी बिगड़ने लगा हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से अपने बच्चे को अच्छी आदतें सिखाते हुए व्यवहार में सुधार लाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

impact of tv and internet on children,mates and me,relationship tips

सही समय पर टोकना जरूरी

अगर आप ये सोच रहे हैं कि अरे कोई बात नहीं वे खुद सीख जाएंगे, तो दरअसल आप गलत सोच रहे हैं। अगर सही समय पर पेरेंट्स ने दखल नहीं दिया तो बच्चों की खराब आदतों को सुधारना मुश्किल हो सकता है और ऐसा भी हो सकता है कि वो शब्द बच्चे की वोकेबलरी में हमेशा के लिए शामिल हो जाए। तो सही समय पर बच्चों को सिखाना बहुत ही जरूरी है।

प्यार से सिखाएं

बच्चों को जब भी कुछ सिखाएं तो प्यार से सिखाएं। इससे वे आपको आदर्श के रूप में देखेंगे और दूसरों का सम्मान करना सीखेंगे। आपको बता दें कि बच्चों में बड़ों की तरह ही इगो होता है और अगर आपने मारपीट कर सिखाने की कोशिश की तो हो सकता है वे और भी ना सीखें। ऐसे में जब आप उनसे प्यार भरी भाषा में बात करेंगे तो वे आपसे भी अच्छी भाषा का महत्व सीखेंगे।

पैरेंट बनें दोस्त नहीं


जब बात बच्चों की बुरी आदतों को बदलने की आती है तो यह जरूरी होता है कि आप पेरेंट की तरह ही बिहेव करें। अगर आपके साथ या आपके सामने वे कड़वी भाषा का प्रयोग करते हैं तो उसे तुरंत रोकें और मना करें। बच्चों को अपने से बड़ों की इज्जत करना और तमीज से बात करना आदि सिखाना भी आपकी जिम्मेदारी है। लेकिन हमेशा याद रखें कि बच्चों से अगर आप बत्तमीजी से बात करेंगे तो वे आपसे भी ये सीख सकते हैं।

impact of tv and internet on children,mates and me,relationship tips

पॉजिटिव कम्यूनिकेशन जरूरी

बच्चों के लिए पहला रोल मॉडल अपना पेरेंट होता है ऐसे में खुद में भी बदलाव लाएं और पॉजिटिविटी लाएं। हमेशा लोगों की इज्जत करना, प्यार से बात करना, बात करना सिखाना, जिम्मेदारी निभाना, काम करना आदि वे आपसे ही सीखेंगे।

हर बात पर दोष न दें

अगर बच्चा गलत भाषा सीख गया है तो बच्चे को दोष न दें। उन्हें यह एहसास दिलाएं कि इस भाषा के प्रयोग से या इस बिहेव से आप कितने दुखी है। ऐसा करने से बच्चे भावनात्मक रूप से बदलेंगे और सही दिशा को खुद ही चुन लेंगे।

घुमाकर बात न करें

बच्चे से सीधी बात करें और टू द प्वाइंट समझाएं। अगर आप घुमा घुमाकर उन्हें बताएंगे तो उन्हें समझ नहीं आएगा। ऐसे में आसान शब्दों में उन्हें समझाएं। बच्चे के स्क्रीन टाइम को लिमिट रखें और कंटेन्ट पर नजर रखें।

भरोसा दिखाएं

बच्चों को यह जानना जरूरी है कि माता पिता उस पर भरोसा करते हैं लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि अगर कुछ गलत बताया या गलत किया तो आपको सही का पता चल ही जाएगा। ऐसे में बच्चा गलत काम नहीं करेगा और आपके सामने झूठ भी कम बोलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत