न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन बातों पर ध्यान देकर पहचानें अपने बच्चों का छिपा टैलेंट, मिलेगी उन्हें तराशने में मदद

यह वास्तव में उनके पालन-पोषण का ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों का छिपा टैलेंट आसानी से पता लगाया जा सकता हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 17 Jan 2023 3:29:32

इन बातों पर ध्यान देकर पहचानें अपने बच्चों का छिपा टैलेंट, मिलेगी उन्हें तराशने में मदद

हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे जीवन में खूब तरक्की करें और एक बड़ा मुकाम हासिल करें। बच्चा जब धीरे-धीरे बड़ा होता है तो अपने आसपास की कई चीजों को देखकर उसका इंटरस्ट बदलने लगता है। ऐसे में अगर बच्चों का टैलेंट जिस चीज में हैं उसे प्रोत्साहन मिले तो बेहतर परिणाम देखने को मिलते है। बस जरूरत होती है उसे वक्त रहते पहचानने और फिर तराशने की। लेकिन सबसे बड़ी बात आती हैं कि कैसे बच्चों की प्रतिभा को जाना जाए। बच्चों के कौशल को पहचानने की जिम्मेदारी पैरेंट्स के ऊपर होती है। यह वास्तव में उनके पालन-पोषण का ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों का छिपा टैलेंट आसानी से पता लगाया जा सकता हैं।

identify the hidden talent of your children by paying attention to these things they will get help in carving,mates and me,relationship tips

बच्चे को करें ऑब्जर्व

यह एक आसान तरीका है बच्चे के भीतर छिपे हुए टैलेंट को पहचानने का। हो सकता है कि बच्चा अपनी प्रतिभा के बारे में ना जानता हो, लेकिन फिर भी उसके इंटरस्ट व एक्टिविटीज काफी कुछ बताती हैं। ऐसे में जरूरत होती है कि पैरेंट्स अपने बच्चे की एक्टिविटीज पर नजर रखें। इससे उन्हें बच्चे की प्रतिभा को पहचानने में काफी मदद मिल सकती हैं। आप यह देखने की कोशिश करें कि जब बच्चा अकेला होता है तो वह खुद को किन चीजों में इनवॉल्व करता है। हो सकता है कि आपके बच्चे की इमेजिनरी पावर बहुत अधिक हो और वह चीजों को देखकर व उनकी कल्पना करके उन्हें ड्रॉइंग फाइल पर उतार सकता हो।

मल्टीपल चॉइस दें

छोटी उम्र के बच्चे तकरीबन हर नए काम को करने में उत्साह दिखाते हैं। ऐसे में ये जज करना मुश्किल होता है कि उन्हें सच में किस काम में इंटरेस्ट है। इस समस्या से निपटने के लिए उन्हें कम अंतराल पर अलग अलग टास्क दें। हो सकता है कि शुरुआत वे सेम एनर्जी के साथ करें पर जिसमें इंटरेस्ट नहीं होगा उसे वे जल्दी छोड़ देंगे। जिस काम में उनका ज्यादा देर मन लगा रहे। वही उनका पसंदीदा काम होगा।

identify the hidden talent of your children by paying attention to these things they will get help in carving,mates and me,relationship tips

इनोवेशन पर जोर दें

बच्चों को हर काम में कुछ नया करने के लिए प्रेरित करें। जिस काम में उसे ज्यादा दिलचस्पी होगी वे खुद उसके बारे में ज्यादा सोचेंगे और नया आइडिया लेकर आएंगे। इस तरह उनका टैलेंट भी सामने आएगा और निखरेगा भी।

टीचर्स से लें सुझाव

अगर आपके बच्चे ने स्कूल जाना शुरू कर दिया है तो ऐसे में जरूरी है कि आप टीचर्स से भी कुछ सुझाव मांगें। दरअसल, बच्चा अपने दिन का एक लम्बा समय स्कूल में बिताता है और वहां पर वह टीचर के अलावा अन्य बच्चों व कई तरह की एक्टिविटीज में इनवॉल्व होता है। ऐसे में बच्चे के प्रदर्शन को देखते हुए वह आपको काफी हद तक गाइड करेंगे, जिससे आपके बच्चे के टैलेंट को पहचानने में मदद मिलेगी।

identify the hidden talent of your children by paying attention to these things they will get help in carving,mates and me,relationship tips

जबरदस्ती न करें

अपने समय और सहूलियत के अनुसार बच्चों पर कुछ नया सीखने का जोर न डालें। हो सकता है कि उसे जो करना है वो करने का मन भी खत्म हो जाए। उन्हें अपनी स्किल्स दिखाने का पूरा मौका दें और उस पर डिस्कस करें। इस तरह आप उसकी सही प्रतिभा का आंकलन कर सकेंगे और उस मुताबिक सुविधाएं दे सकेंगे।

क्रिएटिव खिलौने

वैसे तो सभी पैरेंट्स बच्चों को उनकी पसंद के खिलौने दिलाते हैं। उन्हें अपनी तरफ से अलग अलग क्रिएटिव टॉयज भी दिलाएं। इससे उनकी क्रिएटिविटी और कंसंट्रेशन तो बढ़ेगा ही ये जज करने में भी मदद मिलेगी कि उसे किस तरह के काम में ज्यादा रुचि है।

नई एक्टिविटी से कराएं रूबरू

बच्चा अपने हुनर को बाहर लाए इसके लिए जरूरी है कि वो अलग-अलग तरह की एक्टिविटी का हिस्सा भी बने। बच्चा जब नई-नई चीजें एक्सप्लोर करेगा तब ही तो ये पता चलेगा कि उसे क्या करना ज्यादा पसंद है। बच्चे को नई से नई एक्टिविटी करने दीजिए,उसे रोकिए नहीं। सिर्फ क्रिकेट,डांस और म्यूजिक में ही नहीं बच्चा कई दूसरी चीजों जैसे गोल्फ,स्केट्स आदि में भी कमाल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती