न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या जिद्दीपन की वजह से बच्चा करने लगा हैं बहस, रखें इन बातों का ध्यान

किसी भी माता-पिता के लिए उनके बच्चों की परवरिश करना एक बड़ी चुनौती होती हैं जिसमें उन्हें बच्चो को सही सलीका, अनुशासन, मानवता जैसी कई अच्छी चीजें सिखानी होती हैं ताकि वे खुद को एक आदर्श इंसान के रूप में प्रदर्शित कर सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Apr 2022 3:31:57

क्या जिद्दीपन की वजह से बच्चा करने लगा हैं बहस, रखें इन बातों का ध्यान

किसी भी माता-पिता के लिए उनके बच्चों की परवरिश करना एक बड़ी चुनौती होती हैं जिसमें उन्हें बच्चो को सही सलीका, अनुशासन, मानवता जैसी कई अच्छी चीजें सिखानी होती हैं ताकि वे खुद को एक आदर्श इंसान के रूप में प्रदर्शित कर सकें। लेकिन देखा जाता है कि कई पेरेंट्स के लिए उनके बच्चों का जिद्दीपन या बहस करने की आदत चिंता का कारण बन जाती हैं। ऐसे में आपको अपनी परवरिश के तरीकों में कुछ बदलाव लाने की जरूरत होती हैं ताकि बच्चों के व्यवहार को बदला जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको इससे जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह आपको ऐसी स्थिति में बर्ताव करने की जरूरत हैं और आप अपने बच्चों के बहस करने की इस आदत को बदल सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

शांत रहें

अगर आप हर बात पर अपने बच्चे पर चिल्लाएंगी तो शायद आपका बच्चा आपके चीखने को जुबानी लड़ाई का निमंत्रण समझने लगे। इससे आपका बच्चा अपनी तहजीब और भूलता चला जाएगा। आप हमेशा बातचीत को एक निष्कर्ष तक ले जाएं ना कि किसी लड़ाई में उसे तब्दील करें। आप वयस्क हैं औऱ बच्चों की तरह बर्ताव बिल्कुल ना करें। आपको अपने बच्चों को कुछ समझाने में उसकी मदद करनी है, ये याद रखें।

stubbornness,child,child care tips,child arguing,relationship,relationship tips

बात समझाएं

कई बच्चे अपने माता-पिता की पूरी बात सुनते नहीं हैं और पहले ही उनसे बहस करना शुरू कर देते हैं, जो कि गलत है। ऐसे में आपको बतौर माता-पिता पहले बच्चे को प्यार से अपनी बात समझानी चाहिए। इससे हो सकता है कि बच्चा आपकी बात को समझ जाए और बहस करना बंद कर दें।

उनकी बात को सुनें

आपको हमेशा बच्चे की बात को सुनना चाहिए। कई माता-पिता बच्चे की आवाज को दबाने की कोशिश करते हैं। इससे बच्चे में नकारात्मक भावना पैदा हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आपको अपने बच्चे की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और उसके बाद उसकी बातों पर रिएक्ट करना चाहिए।

बच्चों के साथ जबर्दस्ती बिल्कुल ना करें

जब आप अपने बच्चों के साथ किसी भी चीज को लेकर जबर्दस्ती करते हैं तो वे स्वभाव से विद्रोही होते चले जाते हैं। तत्कालिक तौर पर तो कई बार जबर्दस्ती से आपको समाधान तो मिल जाता है लेकिन आगे के लिए ये खतरनाक होता चला जाता है। बच्चों से जबरन कुछ करवाने से वे वही कुछ करने लगते हैं जिनसे उन्हें मना किया जाता है। आप अपने बच्चों से कनेक्ट होने की कोशिश करें।

stubbornness,child,child care tips,child arguing,relationship,relationship tips

सही गलत में फर्क बताएं

बच्चे को ये समझना जरूरी है कि सही क्या है और क्या गलत है। उदाहरण के लिए अगर आपका बच्चा किसी गलत काम को करने के लिए जिद्द कर रहा है, तो गुस्से की जगह उसे प्यार से समझाएं कि आप उसे उस काम के लिए क्यों रोक रहे हैं, वो काम करने से क्या गलत होगा आदि।

खुले हुए विकल्प दें

अधिकांश माता-पिता अपने बच्चे के विचारों को खारिज करते हैं और उस पर अपना खुद के विचारों का दबाव डालते हैं। यह बच्चे को उसकी आवाज उठाने और तर्कों का उपयोग करके अपनी बात कहने करने का मौका देता है क्योंकि उन्हें लगता है धीमी आवाज में उनकी बातों का आप पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आपके बच्चे ने जो कुछ भी कहा है उसे खारिज करने के बजाय, उसके सामने विकल्प पेश करें। यह आप दोनों के काम आएगा। तब ये महसूस कराएगा कि उनके पास चुनने के लिए कई विकल्प हैं, यह आपको उन पर नियंत्रण बनाए रखने में मदद करेगा।

stubbornness,child,child care tips,child arguing,relationship,relationship tips

बोलने का मौका दें

हर बात अगर आप अपने बच्चे को बताएंगे कि वो यहां गलत हैं और यहां सही तो ये उन्हें आपसे बहस करना शुरु करेंगे और फिर ये उनकी आदत में शामिल हो जाएगा। इसलिए अपने और उनके बीच एक सकारात्मक इंटरैक्शन रखें और दोनों तरफ से बात करें। ध्यान रखें कि स्वस्थ तर्क हमेशा अच्छे होते हैं इसलिए उसे बोलने का मौका दें। इससे आगे चलकर दूसरों को समझाने में उसके कौशल में सुधार आएगा और वो एक मजबूत व्यक्तित्व वाले व्यक्ति बन पाएंगे।

सौदेबाजी

कई बार अपने बच्चों के साथ निगोशिएट करना भी जरूरी होता है। जब बच्चों को अपनी मर्जी की चीज नहीं मिलती है तो वे जिद दिखाने लगते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आफ उनकी हर मांग को मान लें। इसका मतलब है सूझबूझ और व्यावहारिक हल। उदाहर के तौर पर- अगर आपका बच्चा सही वक्त पर सोना नहीं चाह रहा है तो उसी वक्त पर सोने का दबाव डालने के बजाए थोड़ी सी ढील दे दें जिससे कि दोनों की मांगे पूरी होती नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह