न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी रिलेशनशिप में कलह का कारण बनती हैं ये आदतें, जानें और बदलें इन्हें

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन कारणों या आदतों से रिश्ते में दरार पड़ती हैं ताकि इन्हें समय रहते दूर किया जा सकें। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।।।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 11:24:19

आपकी रिलेशनशिप में कलह का कारण बनती हैं ये आदतें, जानें और बदलें इन्हें

शादी का संबंध होने के बाद इस रिश्ते को संभालना आसान काम नहीं होता हैं। शादी के बाद जब आप एक-दूसरे के साथ रहने लगते हैं तो एक-दूसरे के बारे में अच्छे से जान पाते हैं और कई बार आपकी कुछ आदतें इस रिश्ते में कलह का कारण बन जाती हैं। जी हां, शुरूआती दिनों में तो पार्टनर से जुड़ी हर बात अच्छी लगती हैं लेकिन जैसे-जैसे उनकी कुछ गलत आदतें सामने आने लगती हैं रिश्तो में खटास पनपने लगती हैं। कई बार रिश्ता टूटने की नौबत भी आ जाती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन कारणों या आदतों से रिश्ते में दरार पड़ती हैं ताकि इन्हें समय रहते दूर किया जा सकें। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

habits causing relationship issues,discord-causing relationship habits,identifying problematic relationship behaviors,changing habits impacting relationships,relationship-damaging habits to change,improving relationship through habit changes,addressing discordant habits in relationships,recognizing and altering detrimental relationship habits,transforming habits affecting relationship harmony

पार्टनर को कंट्रोल करना

अगर आपके रिश्ते में सिर्फ एक व्यक्ति ही सभी निर्णय लेता है और दूसरे को बताता है कि क्या करना है, कब करना है तो इससे रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। कुछ रिश्तों में पार्टनर क्या पहनना है, किसके साथ समय बिताना है आदि पर भी अपना कंट्रोल रखते हैं। ऐसे में सामने वाला पार्टनर परेशान हो सकता है, इस स्थिति में हो सकता है वह आपके साथ खुश महसूस न करें।

पार्टनर की हमेशा आलोचना करना

अक्सर रिलेशनशिप में पार्टनर अपने साथी की हर छोटी छोटी बात पर उनकी आलोचना करते हैं। हर बात पर रोकते टोकते हैं। उन्हें लगता है कि पार्टनर की आदत उनके मुताबिक हो, जिसे लेकर वह उनकी गलतियां निकालते रहते हैं। अगर पार्टनर कभी कभी ऐसा करता है तो उसे अनदेखा किया जा सकता है लेकिन अगर यह उनकी आदत का हिस्सा है तो उनका रिश्ता बिगड़ सकता है।

हिंसा

हिंसा की आदत हैप्पी रिलेशनशिप को भी बर्बाद कर सकता है। इसलिए कभी भी अपने रिश्ते में मारना, गाली देना आदि हिंसक तत्व का उपयोग न करें। जब कोई व्यक्ति दूसरे की इच्छा के विरुद्ध में यौन संबंध बनाने पर दबाव डालता है, तो इसका असर आपकी लव स्टोरी या रिश्ते पर भी पड़ सकता है। इसलिए ऐसी कोई भी हिंसा करने से बचें, जिससे आपको पार्टनर को परेशानी हो।

habits causing relationship issues,discord-causing relationship habits,identifying problematic relationship behaviors,changing habits impacting relationships,relationship-damaging habits to change,improving relationship through habit changes,addressing discordant habits in relationships,recognizing and altering detrimental relationship habits,transforming habits affecting relationship harmony

झूठ बोलना

अगर लाइफ पार्टनर से झूठ बोल दिया जाए और उस बात की सच्चाई सामने उसके सामने आ जाए तो इससे रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। धीरे-धीरे भरोसा टूटने लगता है और किसी भी सिचुएशन में आप सच बोलेंगे तो भी वो झूठ ही लगेगा। अच्छा है, पहली बार में ही चीजों के सुधारने की कोशिश करें और खुद को झूठ बोलने की आदत से दूर रखें।

बार-बार धमकी देना

अगर आप अपने पार्टनर को छोटी-छोटी बातों पर भी हिंसा या ब्रेकअप की धमकी देते हैं, तो अपनी इस आदत को तुरंत ही बदल लें। क्योंकि बार-बार धमकी देने की आदत आपके रिश्ते को बुरी तरह से कमजोर बना सकती है।

टोका-टाकी

हर बात में टोकाटाकी आपके रिलेशनशिप को खराब करने में बहुत तेजी से काम करती है। अकसर देखा गया है कि कपल्स एक दूसरे को ये करो वो न करो की नसीहत देते रहते हैं। यह आदत आपके पार्टनर को बहुत ज्यादा दिन तक हजम नहीं होने वाली है। इसलिए तत्काल इस बुरी आदत को बदल डालें।

habits causing relationship issues,discord-causing relationship habits,identifying problematic relationship behaviors,changing habits impacting relationships,relationship-damaging habits to change,improving relationship through habit changes,addressing discordant habits in relationships,recognizing and altering detrimental relationship habits,transforming habits affecting relationship harmony

अपने वादे तोड़ना

अगर आपने अपने पार्टनर से कोई वादा किया है लेकिन उसे आप बाद में भूल जाते हैं या वादा तोड़ देते हैं तो पार्टनर को इस बात से नाराज हो सकती है। अगर एक बार ऐसा हुआ हो तब तो पार्टनर का गुस्सा या नाराजगी खत्म की जा सकती है लेकिन अगर आप हमेशा ही पार्टनर से किए वादों से मुकर जाते हैं तो उनका आपकी बातों पर विश्वास खत्म हो जाता है।

आदर न करना

जब एक पार्टनर दूसरे पार्टनर का आदर नहीं करता या फिर उसकी रिस्पेक्ट नहीं करता है, तो इससे रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। इसलिए अपने रिश्ते में कभी भी झूठ न बोलें। न ही अपने पार्टनर का कभी मजाक उड़ाएं। अपने दोस्तों, घर वालों के सामने पार्टनर की बुराई करने से भी बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, DMA ने जारी की एडवाइजरी; भीड़भाड़ से बचने की सलाह
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
Poco F9 Ultra की लॉन्च से पहले बड़ी खबर, Snapdragon 8 Elite Gen 5 से होगा लैस; 8050mAh बैटरी भी चर्चा में
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, कंगना से शाह बानो तक गिनाए कई मामले
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
बेटी ज़ुनेयरा संग ऋचा चड्ढा ने केरल में मनाया ओणम, मंदिर को भेंट किया अनोखा ‘हाथी’
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
डेडलिफ्ट के दौरान चोटिल हुईं निर्मित कौर अहलूवालिया, बोलीं- वापसी से पहले पूरी रिकवरी पर ध्यान
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू
Realme P4s की एंट्री से मचा तहलका! 8000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ कीमत ₹34,999 से शुरू