न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन आदतों वाले शख्स को न बनाएं लाइफ पार्टनर, चाहे आपको उनसे कितना ही प्यार क्यों ना हो

चाहे आपको उनसे कितना ही प्यार क्यों ना हो, लेकिन ऐसे शख्स से दूरी बनाने में ही समझदारी हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 12 Dec 2022 3:45:53

इन आदतों वाले शख्स को न बनाएं लाइफ पार्टनर, चाहे आपको उनसे कितना ही प्यार क्यों ना हो

प्यार इंसान को कभी भी हो सकता हैं जिसकी शुरुआत पहली झलक देखने से होती हैं और फिर धीरे-धीरे आकर्षण बढ़ने लगता हैं। दो लोग प्यार करने के बाद अपनी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए शादी तक लेकर जाते हैं। वे अपनी पूरी जिंदगी अपने प्यार के साथ बिताना चाहते हैं और संग रहने की कसमें खाते हैं। लेकिन कई बार ऐसे हालात बनते हैं कि यह रिश्ता टिक नहीं पाता हैं और दोनों को अलग होना पड़ता हैं। ऐसे में आपको शादी के बंधन में बंधने से पहले ही पार्टनर की कुछ आदतों पर गौर करने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रह हैं लड़कों की कुछ ऐसी आदतें जो उनमें हो, तो उन्हें अपना लाइफ पार्टनर बनाने की गलती नहीं करनी चाहिए। चाहे आपको उनसे कितना ही प्यार क्यों ना हो, लेकिन ऐसे शख्स से दूरी बनाने में ही समझदारी हैं।

do not make a person with these habits a life partner no matter how much you love him,mates and me,relationship tips

जो अपने पैरेंट्स से आपके बारे में बताने से हिचकते हों

अगर आपका पार्टनर रिश्ते को एक कदम आगे लेकर जाना चाहते हैं तो अपने रिश्ते के बारे में घरवालों को जरूर बताएंगे। वहीं अगर रिलेशनशिप के कई साल बाद भी आपके पार्टनर अपने परिवार से आपके बारे में नहीं बताते हैं तो यह आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है। जब तक वे अपने घरवालों को अपने रिलेशलनशिप के बारे में नहीं बताएंगे तो वे कैसे आपके रिश्ते की अहमियत को समझेंगे। माता-पिता औऱ परिवार के अन्य सदस्यों को भी आपके प्यार को समझने के लिए वक्त चाहिए होता है। इसका सीधा मतलब तो यही है कि वे किसी को आपके बारे में बताना ही नहीं चाहते। जो आपके बारे में माता-पिता को बता नहीं सकता क्या खाक मिलवाएगा। अगर आपका पार्टनर आपको भी इस रिलेशनशिप को सालों तक छिपाने की बात करता है तो आप सतर्क हो जाइए। जो समाज में आपको अपना नहीं सकता वो क्या साथ देगा?

जिसे करियर की फ्रिक न हो

शादी के लिए एक सुरक्षित भविष्य का होना भी जरूरी है। जब दो लोग शादी के बंधन में बंधते हैं तो वह एक परिवार बनाते हैं। परिवार की जिम्मेदारी कपल पर निर्भर करती है लेकिन अगर आपका पार्टनर अपने करियर को लेकर फ्रिकमंद नहीं है या उसने अब तक करियर को लेकर कोई प्लानिंग नहीं की है तो शादी के बाद परिवार को संभालना उनके लिए कठिन हो सकता है। भविष्य को लेकर प्लानिंग करके चलने वाले पार्टनर आपको एक सिक्योर माहौल देते हैं।

do not make a person with these habits a life partner no matter how much you love him,mates and me,relationship tips

जिसकी सूरत अच्छी हो लेकिन सीरत नहीं

अक्सर जब लोग अपने लिए पार्टनर का चयन करते हैं तो वह सामने वाली की सूरत देखते हैं। डेटिंग के लिए सूरत पर ध्यान दे सकते हैं लेकिन जीवन बिताने के लिए सीरत का अच्छा होना जरूरी होता है। अच्छे दिखने वाले लोग पहली नजर में पसंद आ सकते हैं लेकिन अच्छे गुणों वाले शख्स के साथ जीवन जीना आसान हो जाता है। हालांकि लोग सूरत देखकर जीवनसाथी का चयन करते हैं। ये उनकी सबसे बड़ी गलती होती है। डेटिंग के दौरान लोग अपने पार्टनर को पैंपर करते हैं। उनके गुस्से, दुर्व्यवहार, नाराजगी आदि को झेल लेते हैं लेकिन जब जीवनभर के लिए आपको ऐसे पार्टनर के साथ रहना होता है तो साथी का गुस्सैल रवैया या व्यवहार झेलना मुश्किल हो जाता है। वैवाहिक जीवन में अधिक गुस्सा दुश्मन का काम करता है।

जो बार-बार झूठ बोलता हो

कई लड़कों को बेवजह झूठ बोलने की आदत है। अगर वे घर में होंगे तो कहेंगे ऑफिस में हूं।।।अगर वे दोस्तों के साथ होंगे तो कहेंगे अकेला बैठा हूं। ऐसे वे अपनी छवि को सबके सामने अच्छा दिखाने के लिए कर सकते हैं। उनके छोटे-छोटे झूठ की वजह से रिश्ते में लड़ाई की शुरुआत होती है। वे अपनी आर्थिक मामले में झूठ बोलते हैं, वे अपने परिवार के बारे में झूठ बोलते हैं, वे अपने दोस्तों के बारे में झूठ बोलते हैं। वे आधा झूठ बोलकर आपसे पूरा सच छिपाते हैं। ऐसे में रिश्ते में गलतफैमी पैदा होती है। उन्हें लगता है कि यह कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन एक झूठे इंसान के साथ आप खुश नहीं रह सकतीं।

do not make a person with these habits a life partner no matter how much you love him,mates and me,relationship tips

जो आपका सम्मान ना करें

कपल के बीच एक दूसरे के लिए सम्मान की भावना होनी चाहिए। डेटिंग के दौरान कपल दोस्तों की तरह बर्ताव कर सकते हैं। कई बार एक दूसरे की गलतियां निकालते हैं और खुद को उनसे ज्यादा बेहतर साबित कर सकते हैं। लेकिन शादी के लिए ऐसा लाइफ पार्टनर चुनें, जो आपका सम्मान करे। आपको उनके बराबर ही मानें और गलतियां निकालने के बजाए आपकी कमियों को दूर करने की कोशिश करें। ऐसे पुरुष से दूरी बनाने में ही भलाई है। महिलाएं बिना प्यार के रह सकती हैं लेकिन बिना सम्मान के नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती