न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों में विकसित करें सेहत से जुड़ी ये 10 अच्छी आदतें, जीवनभर रहेंगे चिंतामुक्त

यदि हम कुछ ऐसी आदतों को अपने बच्चे को सिखाएं जो उसको बीमार होने से बचाती हों तथा उसको सेहतमंद रखने में सहायक हों तो बच्चा हमेशा स्वस्थ रह सकेंगा। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं की जानकारी देने जा रहे हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Mar 2022 2:42:22

बच्चों में विकसित करें सेहत से जुड़ी ये 10 अच्छी आदतें, जीवनभर रहेंगे चिंतामुक्त

वर्तमान समय में अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद रहना बहुत जरूरी हो गया हैं क्योंकि आए दिन कई तरह के संक्रमण और बीमारियां सामने आ रही हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि अपनी आदतों को सेहतमंद बनाया जाए। खासतौर से बच्चों में उनके बचपन से ही सेहत से जुड़ी अच्छी आदतें विकसित करने की जरूरत है ताकि जीवनभर वे अपनी सेहत को लेकर चिंतामुक्त रहे। यदि हम कुछ ऐसी आदतों को अपने बच्चे को सिखाएं जो उसको बीमार होने से बचाती हों तथा उसको सेहतमंद रखने में सहायक हों तो बच्चा हमेशा स्वस्थ रह सकेंगा। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं की जानकारी देने जा रहे हैं...

developing good health habits in children,mates and me,relationship tips


सुबह जल्दी उठें

अपने बच्चें को सुबह जल्दी उठने की आदत को डलवाएं। आज के समय में बच्चे होमवर्क तथा अन्य कार्यों में व्यस्त होकर तनाव का शिकार हो जाते हैं। लेकिन यदि बच्चा जल्दी उठेगा तो वह दिनभर स्वस्थ रहेगा तथा तनाव से भी बच सकेगा। आयुर्वेद भी इस बात को मानता है की जो लोग सुबह जल्दी उठ जाते हैं वे तनाव का शिकार होने से बचे रहते हैं।

खाने से पहले और बाद में हाथ धोएं

अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखना है तो सबसे पहले उन्हें खाने से पहले अपने हाथ जरूर धोने की आदत डाले, भले ही वह खाना चम्मच और कांटे से क्यों न खा रहे हों। इस तरह वह डायरिया, भोजन से जुड़े इंफेक्शन और हेपटाइटिस से अपना बचाव कर सकेंगे। यही नहीं बेहतर सुरक्षा और सफाई के लिए खाने के बाद भी हाथ धोना चाहिए।

संतुलित आहार

बैलेंस्ड डाइट आपके बच्चे के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे उनके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और बच्चे की इम्युनिटी को भी बढ़ाती है। आपको अपने बच्चे को खाने में कई तरह के खाद्य पदार्थ देने चाहिए ताकि वे अलग-अलग प्रकार के स्वाद विकसित कर सकें। आपको उन्हें प्रोसेस्ड फूड देने से बचना चाहिए क्योंकि ये चीनी, सोडियम, कैलोरी और खराब फैट से भरे होते हैं। इसके बजाय, उनके आहार में प्रोटीन, हर्ब्स, दूध, ताजे फल और सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें। साथ ही उनमें ऐसी आदत विकसित करें ताकि वह स्वयं खाने में प्राकृतिक चीजों का सेवन करें।

भोजन के बाद कुल्ला करें तथा हाथ धोएं

भोजन करने से पहले तथा बाद में हाथों को धोने की आदत अपने बच्चों को अवश्य डलवाएं। ऐसा करने से वे बहुत सी बीमारियों से दूर रहेंगे। इसके अलावा भोजन करने के बाद आप बच्चें को कुल्ला करने की आदत भी डलवाएं। ऐसा करने से वह दांतों की समस्या से बच जायेगा। यदि आप इन आदतों को अपने बच्चें को डलवाती हैं तो आपका बच्चा बहुत सी बीमारियों से बच जाएगी

developing good health habits in children,mates and me,relationship tips


चीनी का कम सेवन

बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स और एनर्जी ड्रिंक्स न पीने की आदत सिखाएं क्योंकि इससे उनके दांत खराब हो सकते हैं। इससे बच्चों में स्वीट टूथ डेवलप हो सकता है, जिससे डायबिटीज और दांतों की सड़न जैसी बीमारियां हो सकती है। साथ ही इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं जो शरीर में जरूरत से ज्यादा शुगर होने की वजह से कैल्शियम के कम अब्जॉर्प्शन के कारण होता है।

घर पहुंचते ही अपने हाथ-पैर धुलें

दफ्तर से या किसी सफर से वापस आकर घर में दाखिल होने के बाद आप सबसे पहले अपने हाथ और पैर धोएं (अगर नहाना संभव न हो)। आपके हाथों-पैरों पर जमा धूल-मिट्टी न केवल पेट के इंफेक्शन औऱ सांस की बीमारियों का खतरा पैदा करती है बल्कि आपको ऐक्ने जैसी त्वचा संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।

ओवरईटिंग से रोकें

माता-पिता अच्छे पोषण के लिए कई बार बच्चे को प्लेट का पूरा खाना खाने की बात कहते है या इसके लिए डांटते भी हैं। ऐसे में डर से बच्चे प्लेट का पूरा खाना खाने के चक्कर में ओवरईटिंग कर लेते है, जिससे पेट संबंधी समस्याएं और मोटापा हो सकता है। कई बार तो बच्चे जब अधिक खाना नहीं खा पाते है, तो खाना बर्बाद करते है या फेंक देते है इसलिए बच्चों को अपने हिसाब से खाना खाने दें और उन्हें खाने में हेल्दी चीजें शामिल करना सिखाएं।

developing good health habits in children,mates and me,relationship tips

एक बार में अधिक न खाना

बच्चों को दिन में तीन बार भर पेट खाना खाने की बजाय थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाने की आदत डालें। इससे खाने का पाचन अच्छे से होता है और बच्चों को अच्छे से भूख भी लगती है। इससे कई बीमारियों को भी दूर रखा जा सकता है। साथ ही इससे बच्चे का वजन भी नियंत्रित रहता है और शरीर का वजन स्वस्थ रहता है।

शारीरिक गतिविधियां

अपने बच्चों को हमेशा व्यस्त और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करें। उन्हें बाहर खेलने के लिए भेजें क्योंकि दोस्तों के साथ खेलने उनमें टीम वर्क और खेल की भावना का विकास होता है। आपको अपने बच्चों के लिए टीवी और कंप्यूटर का कम से कम समय निर्धारित करना चाहिए। स्क्रीन से दूर रहने से उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और वह अपना समय रचनात्मक कार्यों में लगा पाएंगे।

पर्याप्त नींद लेना

बच्चों के लिए पर्याप्त नींद लेना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि छोटे बच्चों में स्वस्थ विकास जरूरी है। अपने बच्चों को जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत डालें। यह उनके लिए एक अच्छी दिनचर्या बनाने में मदद करेगी, जिसका वे बाद में जीवन में पालन करने में सक्षम होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत