न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने पिता से बहुत करीब होती हैं बेटियां, जरूर सीखें उनसे ये बातें

पिता और बेटी का रिश्ता सबसे खास होता है। हर एक बेटी के लिए उसके पिता रोल मॉडल होते हैं और उनके सुपर हीरो होते हैं। यहां तक कीई लड़की अपने पति में भी पिता की छवि ही ढूंढती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 30 Jul 2023 1:10:22

अपने पिता से बहुत करीब होती हैं बेटियां, जरूर सीखें उनसे ये बातें

पिता और बेटी का रिश्ता सबसे खास होता है। हर एक बेटी के लिए उसके पिता रोल मॉडल होते हैं और उनके सुपर हीरो होते हैं। यहां तक कीई लड़की अपने पति में भी पिता की छवि ही ढूंढती हैं। भले ही बेटी अपने दिल की बात अपनी मां के साथ शेयर करे, लेकिन वो हमेशा पिता के करीब ही रहती है। पिता अपनी बेटी की हर ख्वाहिश को पूरा करने की कोशिश करता हैं। लेकिन इसी के साथ ही बेटी को भी चाहिए कि अपने पिता की अच्छी आदतों को अपनाए। जी हां, बेटी अपने पिता की जिंदगी से बहुत कुछ सीख सकती हैं। तो आइये जानते हैं कि ऐसी कौन-कौन सी बातें हैं जो बेटियों को अपने पिता से सीखनी चाहिए, जिससे वो अपनी लाइफ की हर सीढ़ी को सफलता के साथ चढ़ती जाएंगी।

daughter-father relationship,bond between daughter and father,importance of father-daughter bond,nurturing the father-daughter relationship,father role in a daughter life,building a strong father-daughter connection,father-daughter love and affection,father-daughter relationship dynamics,special moments in a daughter-father bond,parenting tips for fathers with daughters,positive impact of a loving father-daughter relationship,communicating with your daughter as a father,cherishing the father-daughter bond,celebrating father-daughter relationships,growing together in a father-daughter relationship

गलतियाँ माफ करना

अकसर कोई हमारे साथ कुछ गलत करता है तो हम उससे बात करना छोड़ देते हैं। माफ़ी मांगने के बाद भी उसे माफ़ नहीं करते हैं। लेकिन आपने अपने पिता को ऐसा करते हुए कभी नहीं देखा होगा। वो हमारी भी छोटी-छोटी गलतियों को माफ कर देते हैं, चाहे वो गलती कितनी भी बड़ी क्यो न हो। आपको इस आदत को जरूर सीखना चाहिए। ये आसान नहीं होती, लेकिन इससे एक सीख मिलती है कि, आप किसी को माफ करेंगे तो वो भी आगे आपकी मदद करेगा। वरना आप किसी को भी अपना नहीं बना पाएंगे। इसी तरह से आपको भी अपने अन्दर माफ़ करने का गुण लाना चाहिए, ताकि आप जीवन में सभी के साथ अच्छे संबंध बना सकें।

सबका ख्याल कैसे रखा जाता है

पिता को पता होता है कि परिवार के हर सदस्य की क्या जरूरतें होती हैं। वो उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करता है, जिससे वो अपने परिवार की जरूरतों और ख्वाइशों को पूरा कर सकें। बेटी को अपने पिता से ये बातें सीखनी चाहिए, जिससे उसे अपनी आने वाली लाइफ को किसी तरह की समस्या ना हो। जब उसकी शादी हो तो उसे नये घर और परिवार में जाकर परेशान ना होना पड़े। इसके साथ ही जीवन के संघर्ष में भी पिता की ये सीख उसके हर कदम पर साथ होती है।

daughter-father relationship,bond between daughter and father,importance of father-daughter bond,nurturing the father-daughter relationship,father role in a daughter life,building a strong father-daughter connection,father-daughter love and affection,father-daughter relationship dynamics,special moments in a daughter-father bond,parenting tips for fathers with daughters,positive impact of a loving father-daughter relationship,communicating with your daughter as a father,cherishing the father-daughter bond,celebrating father-daughter relationships,growing together in a father-daughter relationship

फेमिली का ध्यान रखना

घर में रहने वाले हर सदस्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। हमारे पिता भी ऐसा ही करते हैं। इसलिए हर एक बेटी को अपने पिता की इस आदत को जरूर सीखना चाहिए। इस बात को जानना चाहिए कि वो कैसे संघर्ष करके अपने परिवार का खास ध्यान रखते हैं, वो किस तरीके से अपनी परेशानियों को छुपाकर खुश रहना सीखते हैं। ये आदत अहम होती है और आपको जीवन में आगे बढ़ने में आपकी मदद करती है।

मुसीबतों का सामना करना

आपका परिवार चाहें कैसी भी मुसीबत का सामना क्यों ना कर रहा हो, वो पिता ही होते हैं जो हर मुश्किल में डटकर खड़ें रहते हैं और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बहुत सोच-समझकर कदम उठाते हैं। चाहे वो घर में रहने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करने को लेकर हो या फिर अपने काम को लेकर। वो मेहनत करते वक्त दिन-रात और गर्मी-सर्दी नहीं देखते हैं। उन्हें पता होता है कि, हमें किस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। मुसीबत के समय वो हमेशा यही सिखाते हैं कि मुश्किल के समय में हारना नहीं बल्कि उससे निकलने का रास्‍ता ढूंढना चाहिए।

दूसरों से सीखना

आजकल के बच्चों के साथ ये सबसे बड़ी समस्या आ गई है कि वे खुद को बहुत ज्यादा स्मार्ट समझते हैं, और इसी वजह से वे किसी दूसरे से कुछ पूछने व सीखने से हिचकते हैं। उन्हें लगता है अगर वे किसी से पूछेंगे तो सबको लगेगा कि इसे कुछ नहीं आता है। लेकिन क्या कभी आपने अपने पिता को दूसरों से कुछ सीखने में संकोच करते देखा है? नहीं देखा है ना, आज भी वे चाहे गैजेट्स हो या नई चीजें सीखने में कोई हिचक नहीं करते हैं, तो आप भी उनसे ये जरूर सीखिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु सरकार के बड़े ऐलान: हेल्थ इंश्योरेंस कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध उत्पादकों को भी दी राहत
तमिलनाडु सरकार के बड़े ऐलान: हेल्थ इंश्योरेंस कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध उत्पादकों को भी दी राहत
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
पैसों की तंगी में छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस पर भी रख दी शर्त; शहजाद पूनावाला बोले- 'राहुल गांधी को हटाओ तो आऊंगा'
पैसों की तंगी में छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस पर भी रख दी शर्त; शहजाद पूनावाला बोले- 'राहुल गांधी को हटाओ तो आऊंगा'
रनवे से टकराई विमान की पूंछ और फिर... 2 घंटे आसमान में मंडराता रहा Boeing 787, टला बड़ा हादसा
रनवे से टकराई विमान की पूंछ और फिर... 2 घंटे आसमान में मंडराता रहा Boeing 787, टला बड़ा हादसा
जापान की टेक्नोलॉजी और यूपी के बड़े बाजार का संगम बदलेगा विकास की तस्वीर, सीएम योगी ने निवेशकों को दिया न्योता
जापान की टेक्नोलॉजी और यूपी के बड़े बाजार का संगम बदलेगा विकास की तस्वीर, सीएम योगी ने निवेशकों को दिया न्योता
‘कॉकरोचों’ से दूर रहने की हिदायत पर बवाल, विरोध के आगे झुकी विजय थलपति की TVK
‘कॉकरोचों’ से दूर रहने की हिदायत पर बवाल, विरोध के आगे झुकी विजय थलपति की TVK
छठे दिन भी 'आवारापन 2' का जलवा, 102 करोड़ के पार पहुंची कमाई; 'बंटवारा 1947' 31 करोड़ के करीब
छठे दिन भी 'आवारापन 2' का जलवा, 102 करोड़ के पार पहुंची कमाई; 'बंटवारा 1947' 31 करोड़ के करीब
जूनियर एनटीआर के पेट डॉग का निधन, गहरे सदमे में एक्टर; अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखा भावुक संदेश
जूनियर एनटीआर के पेट डॉग का निधन, गहरे सदमे में एक्टर; अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखा भावुक संदेश
अक्षय खन्ना का दिखा अब तक का सबसे रहस्यमयी अवतार, ‘महाकाली’ में बनेंगे शुक्राचार्य; 24 अगस्त को खुलेगा बड़ा राज
अक्षय खन्ना का दिखा अब तक का सबसे रहस्यमयी अवतार, ‘महाकाली’ में बनेंगे शुक्राचार्य; 24 अगस्त को खुलेगा बड़ा राज
मोहनलाल ने एक साथ खोले 7 फिल्मों के पत्ते, इन दिग्गज निर्देशकों संग करेंगे काम; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
मोहनलाल ने एक साथ खोले 7 फिल्मों के पत्ते, इन दिग्गज निर्देशकों संग करेंगे काम; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में विल स्मिथ की एंट्री की चर्चा, बन सकते हैं खूंखार विलेन; मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म
अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में विल स्मिथ की एंट्री की चर्चा, बन सकते हैं खूंखार विलेन; मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म
सुनीता आहूजा ने तलाक की अटकलों पर लगाया विराम! फैमिली कोर्ट पहुंचने की सामने आई वजह, गोविंदा के मैनेजर ने भी किया खुलासा
सुनीता आहूजा ने तलाक की अटकलों पर लगाया विराम! फैमिली कोर्ट पहुंचने की सामने आई वजह, गोविंदा के मैनेजर ने भी किया खुलासा
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- साथ मिलकर बच्चे पालेंगे
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- साथ मिलकर बच्चे पालेंगे
'आवारापन 2' ने 5 दिन में रचा बड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ पार कर बनी 2026 की दूसरी 'हिट' फिल्म; 'धुरंधर 2' के बाद कमाल
'आवारापन 2' ने 5 दिन में रचा बड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ पार कर बनी 2026 की दूसरी 'हिट' फिल्म; 'धुरंधर 2' के बाद कमाल