न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोच-समझकर करें बच्चों से संवाद, इन बातों का उनपर पड़ता हैं बुरा असर

लंबे समय में ऐसी बातें बच्चों के व्यवहार और क्षमता को भी प्रभावित करती हैं। तो आइये जानते हैं उन बातों के बारे में जो बच्चों से कभी भी ये बातें नहीं कहनी चाहिए।

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 25 Jan 2023 3:17:01

सोच-समझकर करें बच्चों से संवाद, इन बातों का उनपर पड़ता हैं बुरा असर

बच्चों की परवरिश करना पेरेंट्स की जिम्मेदारी होती हैं जो कोई आसान काम नहीं हैं। पेरेंट्स को अपने बच्चों को अनुशासन के साथ ही सही सीख भी देनी होती हैं। कहते हैं बच्चे कोरे कागज की तरह होते हैं, जिनमें माता-पिता, समाज और परिवार के लोग रंग भरते हैं। बच्चों का अपने आसपास का वातावरण पर बहुत प्रभाव पड़ता हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों से क्या बात कर रहे हैं, यह भी बहुत मायने रखता हैं। बच्चों को अनुशासित रखने के लिए या सुधारने के लिए हम कई बार उनसे ऐसी बात कह बैठते हैं, जो उनके कोमल मन पर नकारात्मक छाप छोड़ जाता है। लंबे समय में ऐसी बातें बच्चों के व्यवहार और क्षमता को भी प्रभावित करती हैं। तो आइये जानते हैं उन बातों के बारे में जो बच्चों से कभी भी ये बातें नहीं कहनी चाहिए।

communicate with children thoughtfully these things have a bad effect on them,mates and me,relationship tips

तुम हमेशा गलत फैसला लेते हो

अपने बच्चे को अपरिपक्व होने की सजा ना दें। हर इंसान गलती करता है और अपनी गलतियों से ही सीखता है। हो सकता है कि आपके बच्चे ने पढ़ाई के लिए कोई ऐसा सब्जेक्ट चुना हो जिसमें आपकी रूचि न हो या किसी ऐसी कंपनी में काम कर रहा हो जिस पर आपको बहुत गर्व न हो। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने बच्चे को उसके फैसले के लिए दोषी ठहराएं। पैरंट होने के नाते आपका काम बच्चे को गाइड करना है। अपने विचार बच्चों पर न थोपें।

काश मैंने तुम्हें पैदा होते ही मार दिया होता

मां-बाप बच्चों से परेशान होते हैं, तो गुस्से में कई बार ये वाक्य बोल देते हैं। इसी तरह कई बार दुलार में बच्चे को उसकी गलती का एहसास दिलाने के लिए भी मां-बाप हंसते हुए ऐसा बोल देते हैं। मगर इस बात का असर भी बच्चे के मन पर बुरा पड़ता है। हम अक्सर यही समझते हैं कि सेल्फ रिस्पेक्ट या आत्म सम्मान जैसी चीज बड़ों में ही पाई जाती है। लेकिन सच्चाई ये है कि छोटे बच्चों का भी आत्म सम्मान होता है, जिसे ठेस पहुंचाने से उनके अवचेतन मस्तिष्क पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए बच्चों को कभी भी ये वाक्य न कहें भले ही उसने कितनी भी बड़ी गलती की हो।

communicate with children thoughtfully these things have a bad effect on them,mates and me,relationship tips

तुम खूबसूरत नहीं

कई बार हम अपने बच्चों में ही न चाहते हुए भी भेदभाव दर्शा देते हैं। अपने बच्चे की तुलना किसी दूसरे बच्चे से न करें। दूसरा बच्चा आपके बेटे या बेटी से तेज है या खूबसूरत है, इस तरह की तुलना न करें। इससे बच्चे में हीन भावना पनपने लगेगी। वह उस बच्चे से भी अच्छी तरह बात नहीं करेगा, जिससे उसकी तुलना की जाती है।

तुम्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए

यह बयान अपने आप में बेहद कठोर है और किसी भी बच्चे को ऐसा कहना पूरी तरह से गलत है। बहुत से बच्चे ऐसे होते हैं जिनकी शैतानियां इतनी ज्यादा होती हैं कि वह किसी कि नहीं सुनते। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप अपने बच्चे को इस तरह से बोलें। बच्चों को अच्छे और बुरे के बीच का फर्क समझाने के और भी तरीके हो सकते हैं।

communicate with children thoughtfully these things have a bad effect on them,mates and me,relationship tips

तुम मुझे हमेशा दुखी करते हो

कई बार ऐसा होता है कि बच्चे कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो उनके मम्मी- पापा को अच्छा नहीं लगता। उनके खिलाफ काम कर जाते हैं। ऐसा बच्चे जानकर नहीं करते हैं, हां कुछ बच्चे होते हैं जो जानकर भी ऐसा करते हैं। लेकिन इस तरह के वाक्य कहने से आपके बच्चे को अपने निर्णय पर खराब महसूस होगा। संभव है कि वह आपको खुश करने के लिए आपकी मांगों को पूरा करे लेकिन इस तरह से आप उसके खुश रहने के हक को उससे ही छीन रहे होते हैं। अपने बच्चों को स्वयं निर्णय लेने दें।

तुमसे अच्छा तो तुम्हारा भाई या बहन है

कई बार मां-बाप बच्चों को यह कहते पाए जाते हैं कि तुम अपने भाई/बहन/दोस्त जैसा कभी नहीं बन सकते या तुमसे अच्छा तो अमुक पड़ोसी का बच्चा है। इस तरह की नकारात्मक बातें बच्चों के सामने करना ठीक नहीं है। हर बच्चे की अपनी क्षमता और अपना सामर्थ्य होता है। बच्चा उसी अनुसार काम करता है और निर्णय लेता है। इसलिए आपको अपने बच्चे की तुलना किसी और से नहीं करनी चाहिए। इससे बच्चे के मन में ये भावना घर कर जाती है कि वो कभी भी अच्छा नहीं कर सकता है।

communicate with children thoughtfully these things have a bad effect on them,mates and me,relationship tips

मोटापे का एहसास

आप डायट पर हैं या अपना वजन घटाना चाहती हैं, यहां तक तो ठीक है। पर यह बात बच्चों के सामने जाहिर न करें। बच्चे बेवजह में वेट को लेकर सतर्क हो जाते हैं और खाना ठीक से नहीं खाते। इसलिए बार-बार उनके सामने वेट मशीन पर खड़ी न हों और न ही उनसे ये कहें कि आजकल आप वजन घटाने की मुहिम में जुटी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती