न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को लगने वाली हैं सर्दी की छुट्टियां, क्वालिटी टाइम बिताने के साथ ही बनाएं क्रिएटिव

आज हम आपको कुछ सुझाव देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बच्चों की छुट्टियों का सदुपयोग कर पाएंगे और उनके साथ वक्त भी बिता सकेंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 24 Dec 2022 1:40:29

बच्चों को लगने वाली हैं सर्दी की छुट्टियां, क्वालिटी टाइम बिताने के साथ ही बनाएं क्रिएटिव

ठण्ड का दौर जारी हैं और स्कूलों में बच्चों के एग्जाम भी ख़त्म हो चुके हैं। अब स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां लग चुकी हैं और बच्चे आने वाले कुछ दिन घर पर ही बिताने वाले हैं। ऐसे में बच्चे अपना अधिकतर समय रजाई में दुबककर सोने में ही निकाल देते हैं, जबकि यह समय उन्हें अपनी क्रिएटिविटी को बढ़ाने में देना चाहिए। छुट्टियों का मतलब सिर्फ ढेर सारी मस्ती, मजा और पढ़ाई से दूरी ही नहीं होता हैं, बल्कि आपको अपने बच्चों को इन दिनों में एक्टिव रखना होगा ताकि वे कुछ सीख सकें और आपके साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें। आज हम आपको कुछ सुझाव देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बच्चों की छुट्टियों का सदुपयोग कर पाएंगे और उनके साथ वक्त भी बिता सकेंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

children are going to have winter holidays make them creative along with spending quality time,mates and me,relationship tips

दिलचस्प एक्टिविटीज में गुजारें वक्त

इन दिनों में बच्चों को आप वाइल्ड लाइफ दिखाने के लिए चिड़ियाघर ले जा सकती हैं। सर्दियों के मौसम में जंगली जानवरों को उनके नेचुरल स्पेस में देखना बच्चों को काफी ज्यादा रोमांचित करता है। वाइल्ड लाइफ देखते हुए बच्चे शेर, बाघ, तेंदुए, हाथी और गेंडे जैसे जानवरों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, बल्कि नेचुरल स्पेस में घूमते हुए प्रकृति से जुड़ना भी सीखते हैं। इसके अलावा फूलों के खूबसूरत गार्डन, गैलरीज, प्लेनेटेरियम, दिलचस्प जानकारियों वाले थ्रीडी शो दिखाने से बच्चे काफी ज्यादा एक्साइटेड फील करते हैं। इसके अलावा आप बच्चों को पास की लाइब्रेरी में भी ले जा सकती हैं, जहां वे अपनी मनपसंद किताबें पढ़ सकें। किसी अच्छे प्रोग्राम, प्ले या फिल्म दिखाने में भी बच्चे के साथ आपको काफी मजा आएगा।

घुमाने ले जाएं


बच्चों को इन छुट्टियों में ऐतिहासिक जगहों पर घुमाने ले जाएं। इसी बहाने उन्हें एटलस व मैप दिखाएं और उन्हें उस पर जगह खोजना सिखाएं। इस तरह वह अपने काम में व्यस्त रहेंगे और नई जगहों के बारे में भी जानेंगे। बच्चों को ऐक्टिविटी क्लास जॉइन करानी चाहिए ताकि वे कुछ नया सीखें। घूमने से आपका और बच्चे का मूड बदलेगा और खुशी होगी। आप बच्चे के साथ रोज न भी जा पाएं, तो हर वीकेंड बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर आपके पास बाहर जाने का समय नहीं है, तो आप बच्चे के साथ वॉक पर जा सकते हैं। वॉक के अलावा आप बच्चे के साथ कसरत या मेड‍िटेशन का सेशन पूरा कर सकते हैं।

children are going to have winter holidays make them creative along with spending quality time,mates and me,relationship tips

घर पर इस तरह बिताएं बेस्ट टाइम

घर पर आप बच्चों के साथ 'फ्रोजन', 'मैन इन ब्लैक', 'मकड़ी', 'गट्टू' जैसी कुछ बेहतरीन फिल्में देख सकती हैं। इन फिल्मों को देखने से बच्चे एंटरटेन होने के साथ-साथ रियल लाइफ से जुड़ी काफी सारी चीजें सीखेंगे। अगर आपको म्यूजिक का शौक है और आपके घर पर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स भी हैं तो आप बच्चे के साथ गाने या इंस्टूमेंट बजाने की एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं। गिटार या पियानों पर गाना प्ले करना और साथ में गाने की जुगलबंदी में काफी ज्यादा मजा आता है।

फन जोन में जाएं


बच्चों को फन जोन्स में गेम खेलने में भी खूब मजा आता है। इस तरह के सुरक्षित माहौल में बच्चों को कार या बाइक चलाने, बास्केटबॉल खेलने में काफी एक्साइटमेंट फील होता है। यहां दूसरे बच्चों के साथ कंपटीशन करते हुए खेलने का मजा भी दोगुना हो जाता है।

children are going to have winter holidays make them creative along with spending quality time,mates and me,relationship tips

मैनेजमेंट सिखाने में बिताएं टाइम

बच्चों के साथ बैठकर दिनभर की ऐक्टिविटीज का चार्ट बनाएं और जिसमें खाने, खेलने, थोड़ा-बहुत पढ़ने और घूमने-फिरने के लिए टाइम शामिल हो। इस तरह मस्ती के साथ वह टाइम मैनेजमेंट भी सीख जाएंगे। पेंटिंग व क्रॉफ्ट सिखाएं।

ऑर्गनाइज करें टैलेंट शो


अगर बॉलीवुड के पसंदीदा सॉन्ग या ट्यून्स पर बच्चों को डांस करने के लिए कहा जाता है तो वे खूब धूम-धड़ाका करते हैं। अगर इसमें बच्चों के साथ पेरेंट्स भी शामिल हो जाते हैं, तो बच्चे और भी ज्यादा एंजॉय करते हैं। ऐसे में आप घर में एक टैलेंट शो ऑर्गनाइज कर सकती हैं, जिसमें बच्चों को अपने अलग-अलग तरह के टैलेंट और डांस दिखाने के लिए इंस्पायर कर सकती हैं।

children are going to have winter holidays make them creative along with spending quality time,mates and me,relationship tips

बेहतरीन फूड का लीजिए मजा

बच्चों को अगर रूटीन ब्रेकफास्ट की जगह कुछ स्पेशल मिले तो वे उसका खूब मजा लेते हैं। ऐसे में मजेदार नाश्ता बनाने में बच्चों की हैल्प लें। मसलन आप बच्चों के साथ पैनकेक्स तैयार कर सकती हैं और उस पर न्यूटेला, फ्रेश फ्रूट्स, स्प्रिंकल्स आदि की टॉपिंग्स सजा सकती हैं। इसी तरह लंच और डिनर के लिए बच्चों की फरमाइश पर मेन्यू तैयार किया जा सकता है। बच्चों को घर पर बने पिज्जा और सैंडविच भी काफी स्वाद लगते हैं, उन्हें ट्रीट देते हुए उनके मनपसंद आइटम्स आप तैयार किए जा सकते हैं और इन्हें बनाने में बच्चों से छोटी-छोटी हेल्प लेने में वे काफी कुछ सीख भी जाते हैं।

वेस्ट से बेस्ट का फंडा

क्राफ्ट एक्टिविटी भी मजेदार होता है। गूगल या यू-ट्यूब पर मजेदार आइडिया देखकर फूल, नेचुरल सीनरी, एनिमल्स जैसी ढेर सारी चीजें बनाई जा सकती हैं। साथ ही पुरानी बेकार पड़ी चीजों को फिर से यूज में लाने के लिए भी आइडिया देखे जा सकते हैं और अपने घर को खूबसूरती से ऑर्गनाइज किया जा सकता है। पुरानी बेकार पड़ी चीजों से बच्चों को क्राफ्ट बनाना सिखाएं जैसे पुराने जूतों को बटन और रिबन से सजाना, कोल्डड्रिंक की बोतल में पेड़ लगाना, आइसक्रीम स्टिक से शो पीसेज बनाना वगैरह। उन्हें थर्मकोल से कुछ क्रिएटिव करने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत