न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैवाहिक जीवन को भी प्रभावित करता हैं घर में आया नया मेहमान, आते हैं ये बदलाव

शादी एक ऐसा चरण होता हैं जो किसी की भी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाता हैं। लेकिन शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में तब बहुत बड़ा बदलाव आता है, जब वे माता-पिता बनते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Jun 2023 10:22:10

वैवाहिक जीवन को भी प्रभावित करता हैं घर में आया नया मेहमान, आते हैं ये बदलाव

शादी एक ऐसा चरण होता हैं जो किसी की भी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाता हैं। लेकिन शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में तब बहुत बड़ा बदलाव आता है, जब वे माता-पिता बनते हैं। हाथ में अपने बच्चे को लेकर उन्हें पहली बार मां-बाप बनने का एहसास होता है। बच्चा होने के साथ ही पति-पत्नी के सामने बहुत सारे चैलेंज्स भी आते हैं। जिन्हें दोनों को ही निभाना पड़ता है। इसलिए आजकल खुद को बच्चे के लिए तैयार करने के लिए कपल पहले प्लानिंग करते हैं और फिर जब वे मानसिक तौर पर इसके लिए रेडी हो जाते हैं, वे बच्चा प्लान करना शुरू करते हैं। बच्चे के जन्म के बाद होने वाली दिक्कतों को अगर कपल सकारात्मक रवैये से संभाल नहीं पाते तो उनके बीच झगड़े बढ़ने लगते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चे के जन्म के बाद वैवाहिक जीवन में आने वाले बदलाव और समस्याओं के बारे में जिन्हें संभालकर रिश्ते को सुखद बनाया जा सकता हैं।

childbirth and married life,how having a baby changes marriage,impact of childbirth on marriage,changes in married life after childbirth,adjusting to parenthood,parenthood and relationship dynamics,marriage after having a baby,adapting to changes after childbirth,navigating married life with a newborn,maintaining a strong marriage after becoming parents.

समय की कमी होना

शादी होने से बच्चे होने तक पति-पत्नी का समय एक दूसरे के लिए होता है, लेकिन जैसे ही उनके जीवन में नए मेहमान का आगमन होता है, उनका आपसी समय बट जाता है। बच्चे को वक्त देने के कारण पति-पत्नी एक दूसरे को समय नहीं दे पाते, जो उनके बीच दूरी बढ़ा सकता है। इसलिए बच्चा होने के बाद भी कुछ वक्त अपने पार्टनर के लिए निकालें। घर के बड़े बुजुर्गों को बच्चे की जिम्मेदारी देकर पति-पत्नी डिनर डेट, मूवी देखने या घूमने जा सकते हैं।

नींद की कमी होना

अक्सर बच्चे रात में ज्यादा रोते हैं, जिसके कारण पति-पत्नी को बार-बार अपनी नींद तोड़कर बच्चे को चुप कराना होता है। इसके कारण दोनों ही नींद की कमी से ग्रस्त हो जाते हैं या अनिद्रा के शिकार हो जाते हैं। इसके कारण उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन, सिर में दर्द, तनाव, चिंता आदि लक्षण नजर आ सकते हैं। जब ये लक्षण ज्यादा हो हावी हो जाते हैं तो पति पत्नी एक दूसरे पर अपनी झुंझलाहट या गुस्सा निकालते हैं। ऐसे में पति-पत्नी को मिलकर इस समस्या का सामना करना चाहिए। उनमें से कोई एक रात को उठकर बच्चे को संभाले। फिर अगले दिन दूसरा उसी काम को दोहराए। जब बारी बारी से एक-एक दिन में बच्चे को संभालेंगे तो दोनों ही अच्छे से नींद भी ले पाएंगे और चिंता और तनाव से दूर भी रह पाएंगे।

childbirth and married life,how having a baby changes marriage,impact of childbirth on marriage,changes in married life after childbirth,adjusting to parenthood,parenthood and relationship dynamics,marriage after having a baby,adapting to changes after childbirth,navigating married life with a newborn,maintaining a strong marriage after becoming parents.

रोमांस की कमी

बच्चे के लाइफ में आने के बाद ज्यादातर कपल इस तरह की परेशानी का सामना करते हैं। महिलाओं का पूरा ध्यान बच्चे की केयर में रहता है और देखा गया है कि वह रोमांस को बिल्कुल नकार देती हैं। बच्चे को खिलाना, सुलाना और उसका नहाना कई ऐसे काम होते हैं, जिसमें लाइफ पार्टनर बिजी रहता है और इस कारण रिश्ते में इर्रिटेशन भी आ जाती है। इसलिए पति-पत्नी को एक दूसरे पर भी ध्यान देना चाहिए।

आर्थिक दबाव

बच्चा होने के बाद परिवार बढ़ जाता है। बच्चे की जरूरत बढ़ने लगती हैं। हर माता पिता अपने बच्चे के भविष्य के लिए बेहतर करना चाहते हैं। इसलिए उनके खर्चे बढ़ने लगते हैं। ऐसे में कपल पर आर्थिक दबाव आने लगता है। पैसों को लेकर जब दबाव बढ़ता है, तो इसे लेकर ज्यादातर कपल बात करने से हिचकिचाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह बात उनका साथी नकारात्मक रूप में ले सकता हैं। इस तनाव में पति-पत्नी के बीच झगड़े हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि मिलकर बच्चे की जरूरत को पूरा करने के लिए प्रयास करें। अपनी आय के अनुसार ही बच्चे का पालन करें और बजट बनाकर कार्य करें।

जिम्मेदारी का सवाल

बच्चा आने के बाद ज्यादातर महिलाएं ही बच्चे की पूरी देखभाल करती हैं। ऐसे में कभी-कभी उनके मन में यह ख्याल आता है कि केवल मैं ही बच्चे की पूरी जिम्मेदारी उठा रही हूं। पैसों को लेकर जब दबाव बढ़ता है, तो इसे लेकर ज्यादातर कपल बात करने से हिचकिचाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह बात उनका साथी नकारात्मक रूप में ले सकता हैं। इसके कारण भी पति पत्नी के बीच में मनमुटाव हो जाता है। ऐसे में यदि शुरुआत में ही दोनों मिलकर बच्चे की जिम्मेदारी उठाएं या दोनों मिलकर बच्चे का ख्याल रखें तो इससे महिलाओं के मन में इस प्रकार का ख्याल नहीं आएगा और दोनों में प्रेम भी बना रहेगा। बच्चे के काम को बांटने के लिए वह किसी बड़े की भी मदद ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत