न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद ननद को बनाए दोस्त, ले इन टिप्स की मदद

इस आर्टिकल जरिये हम आपको बताएंगे की आप भी अपने ननद भाभी के रिश्ते को फ्रेंड्स के रिश्ते जितना मजबूत कैसे बना सकते है।

Posts by : Karishma | Updated on: Mon, 20 Jun 2022 6:22:20

शादी के बाद ननद को बनाए दोस्त, ले इन टिप्स की मदद

भारतीय परिवार में ननद.भाभी सास बहू जेठानी.देवरानी ऐसे कई रिश्ते हैं जो हर लड़की को निभाने होते हैं। ये ऐसे रिश्ते हैं जिन्हें लेकर माना जाता है कि हमेशा इनके बीच किसी न किसी बात पर खटपट होती रहती है। लेकिन अगर करीब से इस रिश्ते को आंका जाए तो ये रिश्ते सबसे खास रिश्ते हो सकते हैं। ननद भाभी का रिश्ते दो बहनों और दो दोस्तों के रिश्तों से भी बढ़कर होता हैं। इस आर्टिकल जरिये हम आपको बताएंगे की आप भी अपने ननद भाभी के रिश्ते को फ्रेंड्स के रिश्ते जितना मजबूत कैसे बना सकते है।

bhabhi nanad relationship tips,relationship tips,mates and me

एक साथ समय बिताएं

अगर आपकी शादी को कुछ ही समय हुआ है और आपके पति की बहन है तो आपको शुरुआत से ही उनसे फ्रेंडली स्वभाव रखना चाहिए। शादी से पहले जैसा आप अपनी बहन या सहेलियों के साथ समय गुजारा करती थी उसी तरह शादी के बाद आप अपनी ननद के साथ समय गुजार सकती हैं। एक दूसरे के साथ समय गुजारने से आप एक दूसरे के जीवन के बहुत करीब आ सकती हैं। इस दौरान आप उनकी पसंद नापसंद के साथ साथ अपने ससुराल वालों के बारे में भी बहुत सी बातें जान सकती हैंए जिनकी मदद से आप ससुराल के दूसरे सदस्यों के भी बहुत करीब आ सकती हैं।

पसंद.नापसंद का रखें ख्याल

किसी व्यक्ति के नजदीक जाने का सबसे अच्छा तरीका है उसकी पसंद.नापसंद का ख्याल रखना। इस तरीके से आप यह जानने की कोशिश करें कि ननद को किस तरह की चीजें पसंद हैं और किस तरह की नहीं। इसे ध्यान में रखने पर उन्हें न सिर्फ हर्ट या नाराज करने से बचा जा सकेगा बल्कि आप अपनी ननद से अच्छे संबंध भी बना पाएंगी। इसके साथ ही आपकी ननद को भी इस बात का एहसास होगा जिससे वह भी रिश्तों को प्यार और स्नेह से भरने की कोशिश करेगी।

bhabhi nanad relationship tips,relationship tips,mates and me

सीक्रेट करें शेयर

अगर आपको अपनी ननद के किसी बड़े सीक्रेट के बारे में पता चलता है तो इसका ढिंढोरा ना पिटे ना ही इसे लेकर परिवार के किसी सदस्य से चुगली करें। इसे अपने और उनके बीच में ही रहने दें। आप अपनी ननद को इस बात का भरोसा भी दिलाएं कि आप उनके सीक्रेट किसी और से शेयर नहीं करेंगी। उनका भरोसा जीतने के लिए आप उन्हें अपना भी कोई सीक्रेट बता सकती हैं।

अपने चीजों की करे शेयरिंग

जिस तरह आप शादी पहले अपनी बहनों और दोस्तों से अपनी चीजें शेयर करती थी उसी तरह आप अपनी ननद से अपनी चीजों को एक दूसरे के साथ शेयर कर सकती हैं। फिर चाहे वो कोई ड्रेस जूलरी जूता या खाने.पीने की ही चीज क्यों न हों। साथ ही आप इस बात का रखें कि आपकी ननद आपके लिए आपकी बहन जैसी ही है। जिस तरह आप अपने घर की लाडली बेटी हैं वैसे ही आपकी ननद भी आपके ससुराल की लाडली बेटी हो सकती हैं। इसलिए आप भी उन्हें अपनी बहन जैसा ही प्यार दें। हर रिश्ते को एक दूसरे के करीब आने में समय लग सकता है। इसलिए दोनों के रिश्ते को करीब आने के लिए समय और मौका दोनों दें।

सम्मान का रिश्ता रहे कायम

आखिर में अगर आपकी दोस्ती ननद से न हो पाए तो कम से कम सम्मान का रिश्ता जरूर बनाए रखें। आप दोनों का नेचर भले ही बिल्कुल अलग होए लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि दोनों एक दूसरे पर उंगली उठाएं। जब किसी रिश्ते में सम्मान नहीं रह जाता तो उसमें कड़वाहट भरने में देर नहीं लगती। भाभी ननद के रिश्ते में आई कड़वाहट शादीशुदा जिंदगी पर भी नेगेटिव असर डालेगी है जो अच्छा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती