न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन के हैं ये फायदे, बनता है आत्मीयता का रिश्ता

लेकिन आज के आधुनिक युग में फोन, सोशल मीडिया इस रिश्ते को बनाए रखने में अपनी एक अलग भूमिका निभा रहा है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में आत्मीय प्यार बढ़ता है। ऐसे में हम इस आर्टिकल के जरिये हम लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप से जुड़े फायदे बताने जा रहे है।

Posts by : Karishma | Updated on: Tue, 21 Jun 2022 10:56:28

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन के हैं ये फायदे, बनता है आत्मीयता का रिश्ता

आज के वक्त में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप आम बात है। भले ही लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन सामान्य हो, लेकिन इसे निभाना इतना आसान नहीं होता है। देखा जाए तो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप किसी भी प्यार करने वाले के लिए एक परीक्षा होती है। एक जमाना था जब लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को निभाना इतना आसान नहीं होता था, लेकिन आज के आधुनिक युग में फोन, सोशल मीडिया इस रिश्ते को बनाए रखने में अपनी एक अलग भूमिका निभा रहा है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में आत्मीय प्यार बढ़ता है। ऐसे में हम इस आर्टिकल के जरिये हम लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप से जुड़े फायदे बताने जा रहे है...

benefits of long distance relationship,relationship tips

बढ़ती है रिश्ते की अहमियत

आमतौर पर माना जाता है कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में दूरिया होने से रिश्तो में दूरी होती है लेकिन इसके दूसरे पहलु को देखा जाए तो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप से आप प्यार को अच्छी तरह से समझ पाते हैं, क्योंकि कई बार दूरियां पास लाने का भी काम करती हैं। इससे आपको रिश्ते की अहमियत भी पता चलती है।

दूर होते है झगड़े

कपल्स में छोटी मोटी बातों पर खटपट होना आम बात है लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में पार्टनर्स का एक-दूसरे के प्रति समर्पण भाव भी बढ़ता है। जब कपल्स साथ आते हैं तो उनके रिश्ते में फिर छोटी-मोटी परेशानी कोई बड़े मायने नहीं रखती है।

बढ़ता है सम्मान

जब आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते है तो आपस में सम्मान भी बढ़ता है। जब कोई आपसे दूर रहता है तो आपको उस इंसान की अच्छाइयां ही याद आती हैं, ऐसे में वो तो आपके हमसफर हैं तो उनकी अच्छी बातें आपके दिल में उनके लिए सम्मान और प्यार को बढ़ाती हैं।

benefits of long distance relationship,relationship tips

बात करने की कला में माहिर

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप कपल्स के बीच कम्युनिकेशन स्किल को भी बढ़ाता है। जब दो लोगों के बीच लंबी बातचीत होती है तो आप दूसरे लोगों के साथ भी बात करने की कला में माहिर हो जाते हैं।

हर मुलाकात पर नया उत्साह

जब साल में कभी-कभी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कपल को एक दूसरे से मिलना होता है तो उनमें एक अलग ही उत्साह आ जाता है। मिलने के बाद लड़ाई-झगड़े की गुंजाईश कम हो जाती है, पुराने गिले-शिकवे खो से जाते हैं। बस, एक दूसरे को आमने-सामने देखने की खुशी रह जाती है और प्यार बढ़ जाता है। साथ ही रिश्ते में फिर से एक नयापन आ जाता है।

दिल का रिश्ता

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में शारीरिक प्यार से ज्यादा आत्मीय प्यार बढ़ता है। इससे एक-दूसरे को नहीं मिल पाने का मलाल प्यार को और भी गहरा करती है।

बढ़ती है आपसी समझ

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कपल्स में आपसी समझ बढ़ने लगती है। वो एक दूसरे के प्राथमिकताओं को शुरू से ही समझने लगते हैं। अगर पार्टनर काम में व्यस्त है तो उस दौरान दूसरा उसे कैसे प्रतिक्रिया देता है, इससे आगे की रिश्ते की समझ सामने आने लगती है। दोनों एक दूसरे को कितना समझते हैं और कितना स्पेस देते हैं, इसकी पहचान लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन से हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत