न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अभी तक नहीं मिला कोई पार्टनर तो ना हो उदास, सिंगल रहने के भी हैं कई फायदे

ऐसे में कई लोग हताश हो जाते हैं जबकि उन्हें ऐसे उदास होने की जगह सिंगल रहने के फायदे जानने की जरूरत हैं। सभी सोचते हैं कि सिंगल रहने पर अकेलापन महसूस होता हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 9:53:09

अभी तक नहीं मिला कोई पार्टनर तो ना हो उदास, सिंगल रहने के भी हैं कई फायदे

आपने ज्यादातर युवाओं को देखा होगा जो किसी पार्टनर की तलाश में रहते हैं जिसके साथ वे रिलेशनशिप में आ सकें और अपना अकेलापन दूर कर सकें। लेकिन कई लोग होते हैं जिन्हें ढूंढने पर भी अपने मनमुताबिक पार्टनर नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में कई लोग हताश हो जाते हैं जबकि उन्हें ऐसे उदास होने की जगह सिंगल रहने के फायदे जानने की जरूरत हैं। सभी सोचते हैं कि सिंगल रहने पर अकेलापन महसूस होता हैं लेकिन इसके अलावा भी कई चीजें हैं जो आपको सिंगल रहने पर खुशी देगी। आज इस कड़ी में हम आपको सिंगल रहने के फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

मन मुताबिक रह सकते हैं

अक्सर रिलेशनशिप में लोग अपनी पसंद नापसंद को भूल पार्टनर की पसंद का ख्याल रखते हैं। वह उस हिसाब से रहने लगते हैं, जैसा उनका पार्टनर उनसे अपेक्षा करता है। ऐसे में कपल्स एक दूसरे के मनमुताबिक जीने लगते हैं। लेकिन अगर आप सिंगल होते हैं तो अपने मन मुताबिक रह सकते हैं। आपको जो पसंद होता है वह पहन सकते हैं, खा सकते हैं और वैसी ही लाइफस्टाइल को एंजाॅय कर सकते हैं।

advantages of being single,benefits of single life,singlehood benefits,pros of being single,positive aspects of being single,why being single is good,embracing single life,single lifestyle benefits,perks of being single,enjoying being single


आप ख़ुद से प्यार कर पाते हैं

सिंगल होने का सबसे बड़ा फ़ायदा ये है कि आप ख़ुद के साथ अपना रिश्ता मज़बूत कर सकते हैं। रिलेशनशिप में आप ख़ुद को कहीं खो देते हैं। “मैं” की जगह “हम” पर फोकस करने लगते हैं जबकि सिंगल रह कर आप ख़ुद को एक्सप्लोर करते हैं, खुद से प्यार करना सीखते हैं। आप अपनी फ्रीडम की वैल्यू समझेंगे।

अपनी मर्जी से ट्रैवल

अक्सर जो लोग रिलेशनशिप में होते हैं, वह अपने पार्टनर के साथ ही घूमने फिरने जाते हैं। अगर पार्टनर के पास समय नहीं होता, तो आप उनके फ्री होने का इंतजार करते हैं। ऐसे में घूमने का मन होने के बाद भी आप कहीं ट्रैवल नहीं कर पाते। लेकिन अगर आप सिंगल हैं तो कहीं भी कभी भी ट्रैवल पर जा सकते हैं। परिवार, दोस्तों संग या बेफिक्र होकर सोलो ट्रैवल कर सकते हैं।

दोस्तों को समय दे पाते हैं।

पार्टनर और काम को समय देने में आप दोस्तों से कट जाते हैं। आप एक रिश्ते में इतना उलझ जाते हैं कि और किसी के लिए वक़्त ही नहीं बचता। आप दोस्तों और पार्टनर के बीच इक्विलिब्रियम नहीं बना पाते। सिंगल रह कर आप दस्तों के साथ अपने रिश्ते को निखार सकते हैं। दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करने के दो फायदे हैं – आपको पार्टनर की ज़रूरत महसूस नहीं होती और आपको बनावटी नहीं होना पड़ता।

advantages of being single,benefits of single life,singlehood benefits,pros of being single,positive aspects of being single,why being single is good,embracing single life,single lifestyle benefits,perks of being single,enjoying being single

पैसे बच जाते है

सिंगल लोगों का सबसे बड़ा फायदा यही है कि उनका बेफिजूली का खर्च बच जाता है। ये फैक्ट समझने में तो बिल्कुल भी टाइम की जरूरत नहीं है कि सिंगल लोगों के लिए पैसे बचाना बहुत आसान होता है। वो ऐसे कि एक तो उन्हें स्ट्रेस कम होता है तो यकीनन बीमारियां भी कम लगती हैं। डॉक्टर के पास जाने से पैसे खर्च होते हैं। स्ट्रेस से दिमागी बीमारियां होने लगती हैं। एक तो फिल्में देखना, डिनर पर जाना और डेट पर जाने के पैसे ही नहीं बल्कि डॉक्टर को देने वाले पैसे भी बचते हैं।

नींद कर सकते हैं पूरी

जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो अपने पार्टनर के बारे में हर बात जानना चाहते हैं, अधिक समय बिताना चाहते हैं। ऐसे में आप उनके साथ अक्सर काॅल पर देर रात तक बातें करते हैं या फिर चैटिंग करते हैं। लेकिन सिंगल होने पर आपको इन बातों से छुटकारा मिल जाता है। आप आराम से कुछ घंटों की नींद ले सकते हैं।

अपने लिए वक्त निकाल पाते है

जिन लोगों के पास पार्टनर नहीं होता वो खुद को ज्यादा टाइम दे पाते है। फिर चाहें वो बात छुट्टी पर जाने की हो, चाहें कुछ नया ट्राई करने की या फिर सिर्फ दिन भर सोने की। सिंगल लोगों के लिए ये काम ज्यादा आसान होता है और वहीं जिन लोगों के पास पार्टनर होता है वो इस काम में पीछे रह जाते हैं। खुद को टाइम देने से लोग ज्यादा खुश रहते हैं। रिसर्च के अनुसार सिंगल लोग खुद को 6 घंटे का टाइम दे पाते हैं और पार्टनर वाले सिर्फ 4 घंटे का। इससे मेंटल हेल्थ भी बेहतर होती है।


राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत