न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी का फैसला करने से पहले जरूर पूछें खुद से ये सवाल, आसान रहेगी डगर

अगर स्थिति इन सवालों के अनुकूल नहीं हो, तो शादी के शुरुआती दिन तो अच्छे लगते हैं, लेकिन बाद में ये रिश्ता जबरन ढोने वाली मजबूरी बनकर रह जाता है। ऐसे में शादी का फैसला करने से पहले खुद से ये सवाल जरूर करें...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 25 Jan 2023 3:16:44

शादी का फैसला करने से पहले जरूर पूछें खुद से ये सवाल, आसान रहेगी डगर

शादी हर लड़के या लड़की के जीवन का सबसे अहम फैसला होता हैं जिसे बेहद सोच-समझकर करना चाहिए। शादी के लिए जब आप अपने होने वाले पार्टनर से मिलते हैं, तो एक-दूसरे से कई सवाल करते हैं ताकि उन्हें जान सकें और फैसला लेने में आसानी हो। लेकिन इससे ज्यादा जरूरी हैं कि आप खुद से कुछ सवाल करें। जी हां, अपने जीवनसाथी या उसके परिवार या अन्य किसी से कोई भी सवाल करने से पहले हर लड़की को खुद से कुछ सवाल पूछने चाहिए। अगर स्थिति इन सवालों के अनुकूल नहीं हो, तो शादी के शुरुआती दिन तो अच्छे लगते हैं, लेकिन बाद में ये रिश्ता जबरन ढोने वाली मजबूरी बनकर रह जाता है। ऐसे में शादी का फैसला करने से पहले खुद से ये सवाल जरूर करें...

before deciding to get married,definitely ask yourself this question the path will be easy,mates and me,relationship tips

आपको अभी शादी क्यों करनी चाहिए?

इस सवाल का जवाब पूरी ईमानदारी से ढूंढने का प्रयास कीजिए क्योंकि शादी करने के बाद आपकी इंडिपेंडेंस लाइफ की फ्रीडम खो जाती है। अपने साथी और घर की जिम्मेदारियां उठाने के अलावा आपको कुछ कॉम्प्रोमाइज भी करने पड़ते हैं, तो क्या इन सभी स्थितियों के लिए आप पूरी तरह तैयार हैं। कहीं ये शादी आप किसी मजबूरी में तो नहीं कर रहे हैं। इस तरह से अपने मन में प्रश्न का जवाब ढूंढे। इसके बाद ही कोई कदम आगे बढ़ाएं।

जीवनभर साथ रह पाएंगे?

दुल्हन बनने से पहले लड़कियां खुद से सवाल करें कि जिस शख्स से आपकी शादी होने जा रही है क्या आप उनके साथ पूरा जीवन व्यतीत करना चाहती हैं? क्या आप उसे एक ऐसे करीबी के तौर पर देखती हैं, जिसके साथ उम्र की आखिरी सीमा तक रह सकती हैं?

before deciding to get married,definitely ask yourself this question the path will be easy,mates and me,relationship tips

एक्स की यादों से तो नहीं घिरे हैं?

कोई भी रिश्ता तभी बेहतर बन सकता है जब आप उसमें अपना 100 फीसदी अटेंशन देते हैं। इसलिए शादी का फैसला करने से पहले खुद से ये सवाल जरूर पूछें कि कहीं आप अपने एक्स की यादों से तो नहीं घिरे हैं। अगर ऐसा है तो खुद को थोड़ा समय देकर एक बार खुद से पूछिए कि यदि वो इतना ही खास था तो रिश्ता टूटा क्यों और अगर इस लायक था ही नहीं, तो अब याद करने का फायदा क्या? किसी भी तरह अपने दिमाग से एक्स की यादों को बाहर निकालिए फिर शादी के लिए हां बोलिए।

उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए तैयार हैं?

एक बार खुद से पूछिए कि क्या आप अपने पार्टनर की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए तैयार हैं? शादी से पहले होने वाले पार्टनर की बात सुनें, उसकी उम्मीदों को जानें और अपनी उम्मीदों के बारे में उसे बताएं। अगर आपको लगता है कि आप पार्टनर की उम्मीदों को पूरा कर सकते हैं और वो व्यक्ति आपके लिए सही है, तो ही शादी के लिए हां बोलें।

before deciding to get married,definitely ask yourself this question the path will be easy,mates and me,relationship tips

आर्थिक स्थिति कैसी है?

शादी के बाद जरूरत पड़ने पर क्या हम दोनों एक दूसरे को वित्तीय सहायता दे सकते हैं? खुद से सवाल करें कि क्या आप और जीवनसाथी दोनों ही व्यक्तिगत तौर पर आर्थिक तौर पर सिक्योर हैं? पांच साल बाद खुद को कहां देखना चाहती हैं? क्या पांच साल बाद पार्टनर के साथ बेहतर भविष्य देख पा रही हैं?

फैमिली प्लानिंग के लिए कितने तैयार हैं आप?

शादी का फैसला लेने के साथ ही आपको इस बारे में भी जरूर सोचना चाहिए क्योंकि शादी होते ही कुछ समय बाद परिवार के लोगों में बच्चे को लेकर बातें शुरू हो जाती हैं। आप एक या दो साल इन बातों को टाल सकते हैं, लेकिन इसके बाद आपको भी फैमिली प्लानिंग करनी ही होगी। बच्चा आ जाने के बाद जिम्मेदारियां कई गुना बढ़ जाती हैं। इन सबके लिए आप किस हद तक तैयार हैं। ये सवाल खुद से जरूर पूछें, इसके बाद ही शादी के लिए आगे बढ़ें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती