न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सच्चे दोस्त की पहचान बनती हैं ये खूबियां, इन संकेतों से लगाएं उनका पता

दोस्ती बेहद खूबसूरत और खास रिश्ता होता है। हर इंसान की लाइफ में कोई न कोई ऐसा मित्र जरूर होता है, जो उसके जीवन को सफल और खुशनुमा बनाने में उसका साथ देता है। सच्चे मित्रों के बिना हर व्यक्ति अधूरा होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 May 2023 1:50:34

सच्चे दोस्त की पहचान बनती हैं ये खूबियां, इन संकेतों से लगाएं उनका पता

दोस्ती बेहद खूबसूरत और खास रिश्ता होता है। हर इंसान की लाइफ में कोई न कोई ऐसा मित्र जरूर होता है, जो उसके जीवन को सफल और खुशनुमा बनाने में उसका साथ देता है। सच्चे मित्रों के बिना हर व्यक्ति अधूरा होता है। लेकिन आज के जमाने में देखने को मिलता हैं कि दोस्ती की आड़ में कई लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे रहते हैं। जिंदगी में सच्चे व ईमानदार दोस्तों और झूठे और नकली दोस्तों के बीच अंतर जानना बेहद जरूरी हो जाता है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको ऐसी खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक सच्चे दोस्त में होती हैं। इन संकेतों को जानकर आप भी अपने सच्चे दोस्त की पहचान कर सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Friendship,finding true friends,cultivating friendships,building genuine relationships,tips for finding friends,long-lasting friendships,meaningful connections,socializing,making friends,supportive relationships

सही रास्ता दिखाते हैं

जो मुसीबत में हमारा साथ दें वही सच्चा दोस्त कहलाता है। अगर दोस्त मुसीबत में साथ देते हैं तो मुसीबत से बाहर निकालने की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है। एक अच्छा दोस्त हमेशा आपको सही रास्ता दिखाता है। आपको गलत संगत से बचाता है, यही सच्चे दोस्त की पहचान है।

पीठ पीछे बुराई नहीं करते

सच्चा मित्र दुख सुख का साथी होता है। अगर आपका मित्र आपके दुखों, कमजोरियों, अतीत की बोतों और व्यक्तिगत बातों को जानने के बाद किसी और से इन्हें शेयर करता है तो समझ जाइए कि वो केवल नाम के लिए ही आपका दोस्त है। ऐसे मित्र दूसरे शत्रुओं से भी खतरनाक होते हैं। ऐसे लोगों को कोसों दूर रहने की कोशिश करें। ऐसे लोग आपके सामने तो बेहद मीठे- मीठे बनें रहेंगे लेकिन आपके पीठ पीछे केवल आपको परेशान और नुकसान पहुंचाने के लिए अलग-अलग तरकीब निकालते रहते हैं।

Friendship,finding true friends,cultivating friendships,building genuine relationships,tips for finding friends,long-lasting friendships,meaningful connections,socializing,making friends,supportive relationships

आपकी खुशी का करते हैं प्रयास

सच्चे दोस्त आपको खुशी देते हैं और आपको उनका प्यार किया जाना महसूस होता है। वे बुरे वक्त में आपको खुश रखने की पुरजोर कोशिश करेंगे और आपकी उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे। इसके उलट नकली दोस्त आपको अकेला और दुखी महसूस कराएंगे। वे केवल आपके दरवाजे पर तभी दस्तक देंगे जब उन्हें आपकी जरूरत होगी।

वो आपको दूसरों से अच्छी तरह से जानते हैं

एक सच्चा दोस्त वो है जिसपर आप विश्वास कर सकते हैं, और जो कभी आपकी किसी भी कमज़ोरी को आपके ख़िलाफ़ इस्तेमाल नहीं करेगा। क्योंकि सच्चे दोस्त को हम सब बताते हैं। चाहे वो लव लाइफ़ से जुड़ी बात हो या किसी की बुराई या फिर अपनी ही कोई कमज़ोरी। सबकुछ जानने के बाद भी वो कभी दूसरों से नहीं बोलता है।

मदद के लिए हर वक्त तैयार

एक अच्छा दोस्त निस्वार्थ भाव से अपने दोस्त की मदद करने के लिए हर वक्त खड़ा रहता है। अगर आपका दोस्त अपना फायदा या नुकसान देखे बिना आपकी हर संभव मदद करने के लिए तैयार है तो मान लीजिए वह आपका सबसे अच्छा दोस्त है।

Friendship,finding true friends,cultivating friendships,building genuine relationships,tips for finding friends,long-lasting friendships,meaningful connections,socializing,making friends,supportive relationships

आपको प्रोत्साहन देते हैं

वो आपसे कभी भी बिना मतलब की बात पर लड़ाई या बहस नहीं करेगा। आपका सच्चा मित्र आपको सदैव आपके लक्ष्य को पाने में प्रोत्साहित करता है और आपके करियर या पढ़ाई में आने वाली बाधाओं व कमजोरियों से आपको रूबरू करवाता है। इसके साथ ही वह आपको हमेशा ही आगे बढ़ने के उपाय बताता है। अच्छा मित्र कभी आपको हतोत्साहित करने की कोशिश नहीं करेगा।

भरोसा करते हैं

अगर वो आपका सबसे अच्छा दोस्त है तो वो आप पर आंख बंद करके भरोसा करेगा। यही नहीं आपको भी अपने दोस्त की हर बात पर यकीन होगा। वैसे तो हर रिश्ता भरोसे की नींव पर टिका रहता है लेकिन दोस्ती में भरोसे की खास जगह है। दोस्त वो होता है जो आपकी खामोशी को भी समझ सके।दोस्तों के बीच आपसी समझ बेहद जरूरी है। यही आपके अच्छे दोस्त की पहचान है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत