न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने पार्टनर से ये 10 उम्मीदें लगाए रखते हैं कपल्स, जान लिया तो रिश्ता निभाना होगा आसान

ऐसे में अगर पार्टनर की उम्मीदों को जान लिया जाए तो रिश्ता निभाना आसान हो जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी उम्मीदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कपल्स अपने पार्टनर से रखते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Jul 2022 1:07:23

अपने पार्टनर से ये 10 उम्मीदें लगाए रखते हैं कपल्स, जान लिया तो रिश्ता निभाना होगा आसान

पति-पत्नी का रिश्ता आपसी समझ पर टिका होता हैं जहां एक-दूसरे को समझते हुए रिश्ते को संभालने की जरूरत होती हैं। जब भी आप कभी रिलेशनशिप में बंधते हैं तो अपने पार्टनर की जरूरत, पसंद-नापसंद के बारे में जानते हुए उनका ख्याल रखते हैं। यह रिश्ता तब सार्थक होता हैं जब कपल्स अपने पार्टनर की चाहत को समझने लगे। एक-दूसरे की अपेक्षाओं पर खरे उतरने का नाम ही शादी हैं। ऐसे में अगर पार्टनर की उम्मीदों को जान लिया जाए तो रिश्ता निभाना आसान हो जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी उम्मीदों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कपल्स अपने पार्टनर से रखते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

expectations of your partner from you,mates and me,relationship tips

भावनात्मक रूप से दे साथ

शादी के अटूट बंधन में बंधने के साथ ही पत्नी सबसे ज्यादा जिस बात की उम्मीद पति से रखती है, वो है भावनात्मक साथ की। हर छोटी-बड़ी बात पर, सुख-दुख में, विपरीत स्थितियों में पत्नी चाहती है कि पति उन्हें इमोशनल सपोर्ट दें। सभी चाहते हैं कि उनका पार्टनर इमोशनली स्टेबल हो यानी बात-बात पर आंसू बहाने और पार्टनर को ब्लेम करने की बजाय उसे अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखना और रिश्ते को सही ढंग से सहेजना आता हो।

तुलना न करें

वैसे, तो किसी भी उम्र में कपल नहीं चाहते कि उनका पार्टनर किसी से उनकी तुलना करें लेकिन 40 के बाद यह उम्मीद और भी बढ़ जाती है। इसका एक कारण यह भी है कि एजिंग का असर हर किसी पर अलग-अलग होता है, ऐसे में कपल चाहते हैं कि किसी के लुक्स से कम्पेयर न करते हुए पार्टनर के लिए वही सबसे बेस्ट हो।

जन्मदिन-शादी की सालगिरह रखें याद


हर पत्नी की यह ख्वाहिश रहती है कि पति महोदय उसके बर्थडे और एनिवर्सरी की तारीख जरूर याद रखें क्योंकि पत्नियां इनसे काफी इमोशनली जुड़ी होती है। इसके अलावा उन्हें यह जानकर भी बेहद खुशी होती है पति को उनकी छोटी-छोटी बातें याद रहें।

सपोर्ट और जिम्मेदारी लेना

हर पार्टनर अपने पार्टनर से सपोर्ट करने की उम्मीद करता है। यह उम्र मिलकर एक-दूसरे की जिम्मेदारी कम करने की होती है। ऐसे में इस उम्र में हर पार्टनर की चाहत होती है कि उनका पार्टनर कम से कम अपने जिम्मेदारी को समझें।


expectations of your partner from you,mates and me,relationship tips

तारीफ करें

कहते हैं, तारीफ सुनना महिलाओं की सबसे बड़ी कमजोरी होती है, उस पर पत्नी हो तो मामला और गंभीर हो जाता है। इसलिए जब कभी पत्नी ने आपके लिए कुछ अच्छा किया है जैसे कि लजीज खाना बनाया, घर से जुड़ा कोई काम किया हो, तो उसकी तारीफ जरूर करें। इससे ना केवल आपकी पत्नी खुश होगी बल्कि उसका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

आत्मनिर्भर हो

आजकल के पढ़े-लिखे और आत्मनिर्भर युवा चाहते हैं कि उनकी पत्नी भी आत्मनिर्भर हो, हर मुद्दे पर उसके अपने विचार हों। जो स़िर्फ पति की हां में हां न मिलाए, जिसे पता हो कि उसे ज़िंदगी से क्या चाहिए। जो पति को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे, जिसकी दुनिया बस, पति तक ही सीमित न हो, बल्कि उसका स्थायी करियर हो और अपना फ्रेंड सर्कल भी। कुछ घंटों के अंतराल पर फोन करके ‘तुम कहां हो, कब आ रहे हो’ पूछने की बजाय उसे ख़ुद को बिज़ी रखना आता हो।

शॉपिंग में जाएं साथ

ऐसी शायद ही कोई महिला होगी, जिसे शॉपिंग का शौक न हो। एक सर्वे के अनुसार, अधिकतर महिलाएं अपनी टेंशन व परेशानी को दूर करने के लिए शॉपिंग करना अधिक पसंद करती हैं। वैसे भी हर पत्नी की यह इच्छा होती है कि वो पति की पसंद की चीज़ें पहनें, फिर चाहे वो ज्वेलरी हो या ड्रेस।

expectations of your partner from you,mates and me,relationship tips

सुरक्षित महसूस कराए

महिलाएं हमेशा ऐसा जीवनसाथी चाहती हैं जिसके साथ वो न स़िर्फ भावनात्मक, बल्कि आर्थिक रूप से भी सुरक्षित महसूस करें। स़िर्फ प्यार के सहारे सारी ज़िंदगी नहीं बीत सकती, ये बात आज की महिलाएं अच्छी तरह जानती हैं, तभी तो वो ऐसा हमसफ़र चाहती हैं, जो न स़िर्फ उन्हें प्यार करे, बल्कि शारीरिक व मानसिक रूप से भी इतना मज़बूत हो कि उन्हें हर मुश्किल से उबार सके, जिसके साथ वो हर पल महफूज़ रह सकें।

प्यार-मनुहार करना

महिलाओं को प्यार से गले लगाना, रूठना, मान-मनुहार करना बहुत अच्छा लगता है। इससे यह भी पता चलता है कि आप अपने पार्टनर को कितना प्यार करते हैं। पार्टनर को प्यार से गले लगाने पर दोनों एक-दूसरे के साथ भावनात्मक रूप से भी जुड़ते हैं।

ईमानदार हो

हालांकि ईमानदारी हर रिश्ते के लिए बेहद ज़रूरी है, मगर महिलाएं इसे सबसे ज़्यादा तवज्जो देती हैं। वो चाहती हैं कि उनका हमसफ़र पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाए। अपनी ज़िंदगी का हर अच्छा-बुरा अनुभव उनसे शेयर करे, उनका रिश्ता पूरी तरह ट्रांसपेरेंट हो। एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि सफल शादीशुदा ज़िंदगी के लिए पुरुषों को अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार होना चाहिए, उन्हें पार्टनर से कुछ नहीं छिपाना चाहिए। हां, कुछ स़फेद झूठ बोल सकते हैं, जैसे- तुम अभी भी बिल्कुल स्लिम और ब्यूटीफुल लगती हो, तुमसे ज़्यादा हसीन इस दुनिया में और कोई नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत