न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यंत्र इंडिया लिमिटेड : 4039 पदों पर होंगी नियुक्तियां, शुरू हो चुके हैं आवेदन, आवेदक जान लें ये बातें

डिफेंस मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया की कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड ने भर्तियां निकाली है। यहां अप्रेंटिस के 4000 से ज्यादा पदों के लिए रिक्तियां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 24 Oct 2024 6:11:47

यंत्र इंडिया लिमिटेड : 4039 पदों पर होंगी नियुक्तियां, शुरू हो चुके हैं आवेदन, आवेदक जान लें ये बातें

डिफेंस मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया की कंपनी यंत्र इंडिया लिमिटेड ने भर्तियां निकाली है। यहां अप्रेंटिस के 4000 से ज्यादा पदों के लिए रिक्तियां हैं। यह भर्तियां इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के लिए की जाएंगी। ट्रेड अप्रेंटिस के 58वें बैच के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 21 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं। एप्लीकेशन विंडो 21 नवंबर तक खुली रहेगी। ऐसे उम्मीदवार जो apprenticeshipindia.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर चुके हैं, उन्हें recruit-gov.com पर जाकर भी एप्लाई करना होगा। कुल 4039 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें नॉन-आईटीआई कैटेगरी की 1463 जबकि आईटीआई के लिए 2576 वेकेंसी हैं। इसके माध्यम से भारत सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम स्किल इंडिया को प्रमोट किया जाना है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

यंत्र इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। 10वी में मैथ्स और साइंस में 40 फीसदी अंक होना जरूरी है। वहीं, आईटीआई पास उम्मीदवारों के 10वीं और आईटीआई में 50 फीसदी अंक होना जरूरी है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु श्रेणीवार 14 साल और 18 साल निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 साल है।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 200 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों की 100 रुपए फीस लगेगी।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना स्टाइपेंड

इन पदों के लिए नॉन-आईटीआई कैटेगरी में चयन 10वीं के आधार पर होगा। वहीं, आईटीआई कैटेगरी में चयन के लिए 10वीं और आईटीआई के एवरेज नंबर देखें जाएंगे। नॉन आईटीआई को 6000 रुपए और आईटीआई पास को 7000 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और जानकारी के साथ आवेदन करें।
- आपके मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के लिए उस पर एक ओटीपी आएगा।
- ई-मेल पर आए ओटीपी से अपनी ईमेल आईडी वेरिफाई करें।
- अब आपको ई-मेल पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- इससे आप रजिस्टर्ड हो जाएंगे। अब आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
- ऑनलाइन आवेदन के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड से साइन इन करें।
- फॉर्म भरें और अपनी फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फाइनल सबमिशन डाटा को वेरिफाई करें और तय शुल्क भरें।
- आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी