न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

WCL : उम्मीदवारों के पास 902 पदों पर भर्ती के लिए जोर लगाने का मौका, जारी है आवेदन प्रक्रिया

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए 15 अक्टूबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Oct 2024 6:31:09

WCL : उम्मीदवारों के पास 902 पदों पर भर्ती के लिए जोर लगाने का मौका, जारी है आवेदन प्रक्रिया

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए 15 अक्टूबर से आवेदन किए जा रहे हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट westerncoal.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। लास्ट डेट 28 अक्टूबर है। कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि एप्लाई केवल ऑनलाइन मोड के जरिए ही किया जाना है। अन्य माध्यमों से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

कंपनी इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 902 पदों को भरेगी। कुल पदों में आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस के 841 पद और फ्रेशर्स ट्रेड अपरेंटिस (सिक्योरिटी गार्ड) के 61 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआटी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं सिक्योरिटी गार्ड पदों के लिए आवेदन करने वाले को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों को 3 साल और एससी व एसटी वर्ग को 5 साल की छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

संबंधित प्रतिष्ठान प्रत्येक ट्रेड में अलग-अलग उम्मीदवारों का चयन करेगा। प्रतिष्ठान आवेदनों की जांच भी करेगा, दस्तावेजों का सत्यापन करेगा, चिकित्सा परीक्षण आदि भी करेगा। अंतरिम चयन योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर प्रत्येक प्रतिष्ठान द्वारा तैयार की गई मेरिट सूची से किया जाएगा। आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग 12 महीने की होगी। फ्रेशर्स ट्रेड अप्रेंटिस के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण अप्रेंटिसशिप नियम में निर्दिष्ट अनुसार होगा।

मिलेगा इतना स्टाइपेंड

एक वर्षीय आईटीआई के लिए उम्मीदवारों को 7700 रुपए प्रति माह, दो वर्षीय आईटीआई के लिए 8050 रुपए प्रति माह और फ्रेशर को 6000 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- कंपनी की आधिकारिक वेबसाइटwesterncoal.inपर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए करिअर टैब पर जाएं।
- यहां ट्रेड अप्रेंटिस पर जाएं।
- अब एप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?