Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UPSC : 705 पदों के लिए किया जाएगा उम्मीदवारों का चयन, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, देखें…

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त मेडिकल सेवा परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसी के साथ बुधवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Feb 2025 6:46:28

UPSC : 705 पदों के लिए किया जाएगा उम्मीदवारों का चयन, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, देखें…

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त मेडिकल सेवा परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसी के साथ बुधवार (19 फरवरी) को आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह 11 मार्च तक चलेगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले सभी उम्मीदवारों को वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोफाइल बनाना अनिवार्य है। इसके बिना कोई आवेदन नहीं कर पाएगा।

ये है पोस्ट डिटेल

इस बार संघ लोक सेवा आयोग संयुक्त मेडिकर सेवा परीक्षा के जरिये कुल 705 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा। इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट डिवीजन मेडिकल ऑफिसर और रेलवे में 450, मेडिकल ऑफिसर जनरल ड्यूटी के 226, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर GDMO (दिल्ली नगर निगम) के 20 और न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर II के कुल 9 पद भरे जाएंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

एमबीबीएस की लिखित और प्रेक्टिकल परीक्षा में पास होना जरूरी है। फाइनल एमबीबीएस परीक्षा दे चुके या उसमें शामिल होने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। उम्मीदवार की आयु 32 वर्ष से कम हो। एससी, एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1991 से पहले का न हो। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
ये है आवेदन शुल्क

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। आवेदन में संशोधन के लिए अलग शुल्क देना होगा। संशोधन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होगी। उम्मीदवार 18 मार्च तक अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 500 अंक और इंटरव्यू 100 अंक का होगा। लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। दोनों पेपर 250-250 अंकों के होंगे। हर पेपर 2-2 घंटे का होगा। लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइटhttps://upsconline.gov.inपर जाएं।
- यहां रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर लें।
- इसके बाद फॉर्म को पूरा कर फीस जमा करें और आखिर में सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology