न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPRTOU : 35 पदों पर होंगी नियुक्तियां, उम्मीदवार इस दिन तक इस तरह से कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) प्रयागराज की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 6:52:27

UPRTOU : 35 पदों पर होंगी नियुक्तियां, उम्मीदवार इस दिन तक इस तरह से कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) प्रयागराज की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्तियां संविदा (कॉन्ट्रेक्ट) आधार पर की जाएंगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त तक आवेदन पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन पत्र का फॉर्मेट और विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.uprtou.ac.in पर उपलब्ध है जहां से फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है।

ये है शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं यूजीसी, एनसीटीई, एआईसीटीई, आरसीआई तथा विश्वविद्यालय अधिनियम के नियमानुसार निर्धारित की गई हैं। डिस्टेंस ओपन एजुकेशन (DOE) में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 35 पद भरे जाएंगे। इनमें से 13 पद अनारक्षित, 9 पद ओबीसी, 8 पद अनुसूचित जाति (SC), 4 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और 1 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए है। कंप्यूटर साइंस और पोषण, भोजन एवं आहार विज्ञान में 5-5, पर्यावरण विज्ञान और प्रबंधन में 3-3 तथा गृह विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र और सांख्यिकी में 2-2 पद रिक्त हैं।

ये है आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए निर्धारित है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए का ही भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान दो माध्यम से किया जा सकता है।

आरटीजीएस के माध्यम से - A/C No : 86020100001623, IFSC: BARB0VJRTOU
डिमांड ड्राफ्ट (DD) - Finance Officer, U.P. Rajarshi Tandon Open University, Prayagraj के नाम पर बनवाना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना मानदेय

चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पात्र माने जाएंगे। लिखित परीक्षा व इंटरव्यू की जानकारी अभ्यर्थियों को मेल के जरिए दे दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 38000 रुपए का नियत मानदेय दिया जाएगा। यह अनुबंध अधिकतम 6 महीने की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहलेwww.uprtou.ac.inपर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Assistant Professor Recruitment 2025 Apply Online लिंक परक्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?