न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UPPRPB : शुरू हुई सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया, भर्ती के लिए इन बातों का रखें ध्यान

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार (12 अगस्त) से आवेदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Aug 2025 7:20:43

UPPRPB : शुरू हुई सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया, भर्ती के लिए इन बातों का रखें ध्यान

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार (12 अगस्त) से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक कैंडिडेट 11 सितंबर तक भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 4543 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती अभियान के तहत 4242 पद SI नागरिक पुलिस, 135 पद प्लाटून कमांडर PAC/सशस्त्र पुलिस, 60 पद प्लाटून कमांडर/उप-निरीक्षक विशेष सुरक्षा बल (केवल पुरुष) और 106 पद महिला बटालियन के लिए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र 21 से 28 वर्ष से बीच होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा में सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट दी गई है। इसके अलावा एससी व एसटी श्रेणी के कैंडिडेट्स को 3 साल की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन लिखित, शारीरिक दक्षता परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा 400 नंबरों की होगी। वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 160 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर के हर सेक्शन में 40 प्रश्न होंगे और परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा। चयनित अभ्यर्थी को वेतनमान-पे बैंड 9300-3800 व ग्रेप पे-420 के तहत सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा एचआरए, मेडिकल सहित अन्य भत्तों का भी लाभ दिया जाएगा।

ये है शारीरिक मापदंड

शारीरिक परीक्षण के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, छाती का माप 79 सेंटीमीटर (विकसित न हो) और 84 सेंटीमीटर (विकसित) होना चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। दौड़ के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।

ऐसे करें आवेदन

- उम्मीदवारों को OTR करना जरूरी होगा।
- OTR के लिएuppbpb.gov.inके Home/Notice पर जाकर Link पर क्लिक करें।
- अब अपनी ईमेल आईडी, यूनीक मोबाइल नंबर की डिटेल भरें।
- डिजीलॉकर के जरिए वेरिफिकेशन करें। रजिस्ट्रेशन करके पासवर्ड जनरेट करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
- फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स स्टेप बाई स्टेप करके भर दें।
- फोटोग्राफ रियल टाइम यानी लाइव फोटोग्राफ ली जाएगी।
- हस्ताक्षर 50mmX20mm आकार के बॉक्स के अदंर करने होंगे।
- पदों की प्रेफरेंस चुनें। ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?