Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UCO Bank : 532 उम्मीदवारों का किया जाएगा चयन, इस दिन तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

यूको बैंक ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Oct 2025 6:45:59

UCO Bank : 532 उम्मीदवारों का किया जाएगा चयन, इस दिन तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

यूको बैंक ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.ucobank.com/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू हो गई है। लास्ट डेट 30 अक्टूबर तय की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 532 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। इसके अलावा उनके पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 01 अक्टूबर 2025 के अनुसार 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

एप्लीकेशन फीस कैटेगरी वाइज निर्धारित की गई है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 800 रुपए का भुगतान करना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारो के लिए यह राशि 400 रुपए निर्धारित की गई है। एससी एवं एसटी कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें सामान्य और वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी, रीजनिंग, कंप्यूटर एप्टीट्यूड और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से 100 अंक के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे निर्धारित की गई है। चयन के बाद प्रति माह 15000 रुपए स्टाइपेंड व अन्य निर्धारित सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.ucobank.com/पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपने आपको पहले रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिशन के बाद एक प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology